नई दिल्ली: दुनिया में कई जानवर है। लेकिन, इन सब में सबसे ज्यादा जीने वाला जानवर है कछुआ। कछुए 100 साल से भी ज्यादा जीते हैं। लेकिन, एक कछुआ (Worlds Oldest Tortoise) ऐसा है जो अपना 190 साल का हो रहा है। इस कछुए के नाम ‘जोनाथन’ (Jonathan) है। खास बात यह है कि, ‘जोनाथन’ ने ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ का एक और टाइटल अपने नाम कर लिया है। इस साल जोनाथन इस साल अपना 190वां जन्मदिन मना रहा है। इसके साथ जोनाथन अब दुनिया का सबसे उम्रदराज कछुआ है। इससे पहले यह रिकॉर्ड तुई मलीला कछुए के नाम था, जो करीब 188 साल जिया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1832 में जन्में जोनाथन (Jonathan) इस साल 190 साल का हो रहा है। जोनाथन को साल 1882 में सेशेल्स से साउथ एटलांटिक आईलैंड सेंट हेलेना में लाया गया। जोनाथन के साथ 3 अन्य कछुए भी थे। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, उस समय जोनाथन की उम्र 50 साल की होगी। इसका मतलब जिस वक्त जोनाथन को लाया गया तब वह पूरी तरह से वयस्क था।
Born in 1832, Jonathan the Turtle is expected to turn 190 in 2022. This makes him the oldest known land animal alive today. pic.twitter.com/VsvaSM17SA
— it seems to be a lie, but it’s not (@sincerity_pics) April 20, 2022
साल 1930 में सेंट हेलेना के गवर्नर स्पेंसर डेविस ने इस कछुए को जोनाथन (Jonathan) ऐसा नाम दिया था। बता दें, जोनाथन ने अपना ज्यादा जीवन जीवन गवर्नर के घर पर ही बिताया है। जोनाथन गवर्नर के घर पर तीन अन्य विशाल कछुओं की कंपनी का लुत्फ उठाता है। वैसे जोनाथन को इंसानों का साथ भी काफी अच्छा लगता है।
कमाल की बात यह है कि, जोनाथन (Jonathan) के जन्म के बाद से दुनिया में कंप्यूटर आया है। वहीं, कमर्शियल फ्लाइट्स आई हैं। इसके अलावा पहला स्काई स्क्रेपर (1885) बना, आइफिल टावर बना (1887), दुनिया की पहली इंसानी फोटोग्राफ ली गई (1838) और ऐसी ही कई खोज हुईं।
बता दें कि, इस विशाल और वयस्कर कछुए को धूप सेंकना पसंद है। लेकिन गर्म के दिनों में वह छांव में रहता है। जोनाथन (Jonathan) को खाने में पत्ता गोभी, खीरा, गाजर, सेब, केला, सलाद पत्ता और मौसम के अन्य फल काफी पसंद हैं। हालांकि, बढ़ती उम्र के वजह सेजोनाथन की सूंघने की शक्ति भी चली गई है। लेकिन वो अच्छे से सुन सकता है।