वोटर अधिकार यात्रा बनेगी देशव्यापी आंदोलन, पटना में रणदीप सुरजेवाला बोले- भाजपा वोट छीन रही

Bihar में वोटर अधिकार यात्रा के समापन के लिए पटना पहुंचे कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये लोग गरीबों के अधिकार भी छीनना चाहते है।

पटना में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों सहित देश के गरीबों से वोट, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे अधिकार छीनना चाहती है। सुरजेवाला ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व और तेजस्वी यादव के सहयोग से यह यात्रा अब पूरे देश में नए आंदोलन का रूप लेगी। गृह मंत्री द्वारा इसे “घटिया यात्रा” कहे जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसे बयान गंभीरता से लेने लायक नहीं हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com