मार्च में इस दिन से शुरू हो रहा चैत्र माह, भूलकर भी न करें ये गलतियां, पढ़ें सही नियम

Chaitra Month Significance: मार्च 2026 में चैत्र माह की शुरुआत हो रही है। इस पावन महीने में कुछ गलतियां न करने का विशेष ध्यान रखें और पूजा-अर्चना के सही नियम जानें।
Chaitra Month 2026 Start Date
चैत्र महीना
Published on
Updated on

Chaitra Month 2026 Start Date: धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों दृष्टि से चैत्र महीना का बड़ा महत्व होता है।  चैत्र मास को हिंदू कैलेंडर में नए साल के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष चैत्र महीने की शुरुआत 4 मार्च से हो रही है।

इस महीने कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार मनाए जाते हैं, जैसे- चैत्र नवरात्रि, रामनवमी, गुड़ी पड़वा और पापमोचनी एकादशी समेत आदि।

किस दिन से शुरू हो रहा चैत्र माह

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 03 मार्च को शाम 05 बजकर 07 मिनट से शुरू होगी और समापन 04 मार्च की शाम 04 बजकर 48 मिनट पर होगा। ऐसे में चैत्र माह की शुरुआत 4 मार्च से होगी।

चैत्र महीना का आध्यात्मिक महत्व

चैत्र महीना आध्यात्मिक रूप से बेहद पवित्र माना जाता है, क्योंकि इसी दिन से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है और नई ऊर्जा का संचार माना जाता है। इस महीने में चैत्र नवरात्रि के अलावा कई बड़े त्योहार भी मनाए जाते है। जिसका अपना अलग ही महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि इस समय किए गए धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता बढ़ती है।

चैत्र माह में क्या करना शुभ

  • सूर्य उपासना

प्रतिदिन सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है और रुके हुए कार्य पूरे होते हैं।

  • चैत्र नवरात्रि

नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है।

  • राम नवमी

चैत्र शुक्ल नवमी पर भगवान श्री राम की उपासना करें।

  • तुलसी पूजा

प्रतिदिन स्नान के बाद तुलसी के पौधे में घी का दीपक जलाएं, इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

  • दान और सेवा

कन्या पूजन (अष्टमी/नवमी) करना और अन्न/वस्त्र का दान करना शुभ है।

  • नीम का सेवन

चैत्र माह से गर्मी शुरू होती है, इसलिए इस दौरान नीम की पत्तियां खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है।

  • हनुमान चालीसा

रोज सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करना सफलता के लिए शुभ माना जाता है।

चैत्र माह में क्या करना अशुभ

  • इस माह में किसी से क्रोध और वाद-विवाद न करें।
  • इसके अलावा चैत्र नवरात्र के दौरान बाल काटना, दाढ़ी बनाना और नाखून काटना वर्जित है।
  • ब्रह्मचर्य के नियम का पालन करें।
  • तामसिक भोजन का सेवन न करें।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com