मथुरा में दिनदहाड़े पिता के सामने बच्ची को किडनैप करने की कोशिश, CCTV वीडियो वायरल

CCTV Viral Video मथुरा में दिनदहाड़े एक छोटी बच्ची को उसके पिता के सामने किडनैप करने की कोशिश का चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बाइक सवार युवक बच्ची को खींचने की कोशिश करते दिखे।
A shocking CCTV video from Mathura shows bike-borne men attempting to kidnap a young girl in broad daylight.
CCTV फूटेज का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mathura Kidnap Attempt : उत्तर प्रदेश के मथुरा से दिनदहाड़े किडनैपिंग की कोशिश का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो देखने के बाद लोग हैरान हैं और बच्ची की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह घटना मथुरा के एक आवासीय इलाके की है, जहां गली में अचानक दो बाइक सवार घुस आते हैं और एक व्यक्ति की बच्ची को उसके सामने ही छीनने की कोशिश करते हैं।

CCTV में कैद हुई घटना

इस वीडियो में दिख जा सकता है कि एक संकरी गली में दो युवक मोटरसाइकिल पर आते हैं और बीच रास्ते में बाइक खड़ी कर देते हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति अपनी स्कूटी पर वहां पहुंचता है, जिसके साथ उसकी छोटी बच्ची बैठी हुई है।

बाइक सवारों में से एक युवक स्कूटी के बिल्कुल सामने आकर खड़ा हो जाता है और बच्चे के पिता को आगे बढ़ने से रोक देता है। जैसे ही पिता स्कूटी मोड़कर जाने की कोशिश करता है, बाइक सवार युवक बच्ची की ओर बढ़ता है और उसे छीनने की कोशिश करता है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखता है कि बाइक सवार युवक बच्ची के पिता का हाथ पकड़ लेता है और उसे खींचने लगता है, ताकि बच्ची को आसानी से लेकर भाग सके।

पिता अपनी पूरी ताकत लगाकर खुद को छुड़ाता है और किसी तरह वहां से बच्ची सहित भाग निकलता है। यह घटना कुछ ही सेकंड में हुई, लेकिन जिस तरह से बाइक सवार बच्चे को छीनने के इरादे से आए थे, उसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

वीडियो देख भड़के लोग

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग बेहद गुस्से में हैं और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि दिनदहाड़े एक पिता के सामने उसकी बच्ची को किडनैप करने की कोशिश होना बहुत गंभीर मामला है।

कई लोगों ने लिखा कि अगर बच्ची के पिता ने साहस नहीं दिखाया होता तो किसी बड़ी घटना को टाला नहीं जा सकता था। सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे कमेंट आ रहे हैं, जिनमें लोग बच्ची की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए बाइक सवार दोनों आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com