- Hindi News »
- Viral »
- Ex Cm Vijay Rupani Plane Crash 1206 Numerology Connection To Death
पूर्व CM विजय रूपाणी का 1206 नंबर से अद्भुत संयोग, क्या तारीखें बोलीं किस्मत की भाषा? नंबर लकी या अनलकी साबित
गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी 1206 नंबर को शुभ मानते थे, स्कूटी से लेकर विमान की सीट तक यही नंबर जुड़ा रहा। 12/06 को ही विमान हादसे में उनका अंत हो गया, मानो किस्मत का चक्र पूरा हुआ।
- Written By: सौरभ शर्मा

पूर्व सीएम विजय रूपाणी से 1206 नंबर का कनेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
अहमदाबाद: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया, लेकिन इस दुखद हादसे से जुड़ा एक अजीब संयोग हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रहा है। 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में उनकी मौत हो गई, और यह वही संख्या 1206 जो वर्षों से उनके जीवन का हिस्सा रही है। यही नंबर उनके स्कूटर से लेकर कारों, मोबाइल नंबर और जीवन के हर अहम पड़ाव पर जुड़ा रहा। अब यह नंबर ही उनकी अंतिम तारीख बन गया। क्या यह सिर्फ इत्तेफाक है, या किसी अनकहे भाग्य का संकेत?
इस मामले में यह भी कहा जा रहा है कि शायद किस्मत का लिखा हुआ एक चक्र था एक स्कूटी से लेकर विमान की 12 सीट नंबर तक का अंतिम सफर इस तरह से उनकी मौत के अंक का भी अंतिम नंबर रहेगा।
एक और संयोग: तारीख, नंबर और आखिरी सफर
विजय रूपाणी अपने वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर के रूप में 1206 को शुभ मानते थे। यही नंबर उनकी पहली स्कूटी से लेकर बाद की सभी गाड़ियों में देखा गया। यहां तक कि मोबाइल नंबर का अंतिम हिस्सा भी 1206 था। 12 जून 2025 को जब एअर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई, तो रूपाणी उसमें सीट नंबर 12 पर सवार थे। टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही विमान मेघाणी नगर क्षेत्र में क्रैश हो गया, जिसमें 241 यात्रियों की मौत हो गई। जिसमें सिर्फ एक व्यक्ति बचा है। हादसे में रूपाणी का निधन हो गया और 1206 हमेशा के लिए उनके जीवन का अंतिम अध्याय बन गया।
सम्बंधित ख़बरें
भगवा और सफेद रंग का धांसू कॉम्बिनेशन, रेल मंत्रालय ने दिखाई देश की पहली बुलेट ट्रेन की झलक, फोटो हो रही वायरल
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
होर्मुज में तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी राहत, 20 हजार टन LPG लेकर गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंचा टैंकर
Gujrat News: कलोल की फैक्ट्री में जहरीली गैस का तांडव, 3 मजदूरों की मौत; टैंक की सफाई के दौरान हुआ हादसा
अंक 12 और 6 का रहस्यमयी प्रभाव
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ विशेष संख्याएं जीवन भर किसी न किसी रूप में हमारे साथ बनी रहती हैं। विजय रूपाणी के मामले में यह संयोग बार-बार देखने को मिला। जन्म म्यांमार में हुआ, व्यापार और फिर राजनीति में कदम रखा। गुजरात भाजपा का प्रमुख चेहरा बने और 2016 से 2021 तक मुख्यमंत्री रहे। लेकिन चाहे व्यापार हो या राजनीति, हर पड़ाव पर 12 और 6 की मौजूदगी किसी अदृश्य सूत्र की तरह जुड़ी रही। और अंत में यही अंक उनकी मृत्यु की तारीख के रूप में सामने आया।
Ex cm vijay rupani plane crash 1206 numerology connection to death
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला…, अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच इजरायल ने दी खुली चेतावनी, कहा- हम पूरी तरह तैयार
May 25, 2026 | 09:37 AMनौतपा की शुरुआत के बीच मानसून का तहलका, 18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR और यूपी में लू का सितम
May 25, 2026 | 09:36 AMदेश में शिशु मृत्यु दर के मामले में दूसरे नंबर पर MP, हर 1000 में से 35 बच्चे नहीं देख पाते पहला जन्मदिन
May 25, 2026 | 09:29 AM30% मुस्लिम आबादी को खुश करने… बकरीद की छुट्टी पर बीजेपी का ममता बनर्जी पर सीधा वार, लगाया तुष्टिकरण का आरोप
May 25, 2026 | 09:26 AMनागपुर: सावनेर के कचरा डम्पिंग यार्ड में भीषण आग, इलाके में फैला धुएं का गुबार; घंटों बाद काबू
May 25, 2026 | 09:23 AMChandrapur:120 साल पुरानी शकुंतला रेलवे लाइन के ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, रेलवे बोर्ड ने शुरू की जांच
May 25, 2026 | 09:09 AMनागपुर के बेसा पिपला रोड पर डेकोरेशन और कैटरिंग के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक
May 25, 2026 | 09:01 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














