-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Devendra Fadnavis To Present Budget Based On Ajit Pawar Vision
निधन से पहले अजित पवार ने की थी बजट की व्यापक तैयारी, देवेंद्र फडणवीस ने बताया बजट में क्या होगा खास
- Written By: अनिल सिंह
Ajit Pawar Vision for Maharashtra: महाराष्ट्र का बजट 6 मार्च को पेश होगा। सीएम फडणवीस ने कहा कि यह दिवंगत अजित पवार के विजन और आर्थिक अनुशासन पर आधारित होगा। किसानों के लिए बड़े ऐलान।

Ajit Pawar Vision for Maharashtra (फोटो क्रेडिट-X)
Maharashtra Budget Session 2026: महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र का आगाज सोमवार, 23 फरवरी 2026 से हो चुका है। इस बार का बजट सत्र न केवल राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि भावनात्मक रूप से भी विशेष है। सत्र की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि आगामी बजट पर दिवंगत उपमुख्यमंत्री और पूर्व वित्त मंत्री अजित पवार की गहरी छाप होगी। फडणवीस ने बताया कि निधन से पहले अजित पवार ने इस बजट के लिए व्यापक खाका तैयार किया था और उनके द्वारा सुझाए गए आर्थिक अनुशासन और विकास के मुद्दों को सरकार पूरी प्राथमिकता के साथ लागू करेगी।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वे स्वयं 6 मार्च को राज्य का बजट पेश करेंगे। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि यह बजट आम जनता को राहत देने वाला होगा, जिसमें लोक-कल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय स्थिरता के बीच सटीक संतुलन बनाए रखा जाएगा। सत्र के दौरान सरकार 15 महत्वपूर्ण विधेयक भी सदन के पटल पर रखने वाली है।
अजित पवार का विजन और आर्थिक अनुशासन
मुख्यमंत्री फडणवीस ने अजित पवार को याद करते हुए कहा कि वे आर्थिक अनुशासन के जबरदस्त हिमायती थे। अपने राजनीतिक करियर में 11 बार बजट पेश करने वाले अजित पवार ने इस बजट के लिए जो ‘एक्शन प्लान’ बनाया था, सरकार उसे आधार मानकर आगे बढ़ेगी। विशेष रूप से तकनीक के क्षेत्र में उनके विजन को आगे बढ़ाते हुए, एआई (AI) मिशन के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ‘एआई फॉर एग्रीकल्चर’ पहल के जरिए किसानों की लागत 25 से 40 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य रखा गया है, जो अजित पवार का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट था।
सम्बंधित ख़बरें
AIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
छत्रपति संभाजीनगर मनपा का फैसला: तीन घंटे की बहस के बाद निजी एजेंसी से संपत्ति सर्वे का प्रस्ताव पास
भारी बारिश के बाद ठाणे में सभी पेड़ों का होगा हेल्थ ऑडिट, विधायक डावखरे की मांग पर कमिश्नर का आश्वासन
मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार, 27 वें वार्षिक दिवस पर MRVC ने साझा किया पुरा रोडमैप
ये भी पढ़ें- ये क्या चल रहा है इस देश में? संजय राउत का वार, बोले- संविधान का मजाक बना रही फडणवीस सरकार
केंद्र से रिकॉर्ड मदद और बुनियादी ढांचा विकास
महाराष्ट्र को इस बार केंद्र सरकार से भी बड़ी आर्थिक संजीवनी मिली है। फडणवीस ने बताया कि कर वितरण के माध्यम से राज्य को 98,306 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, रेलवे और हाई-स्पीड कॉरिडोर के लिए 23,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी बुनियादी ढांचे पर जोर देते हुए बताया कि मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक सुधार के लिए बोरिवली-ठाणे टनल और बीकेसी-कुर्ला टनल जैसी परियोजनाओं पर काम तेज किया जाएगा। एमएमआरडीए के 46,000 करोड़ के बजट के जरिए रोजगार सृजन पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
किसानों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
महाराष्ट्र बजट में कृषि क्षेत्र के लिए 32,000 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज और सिंचाई की 125 लंबित परियोजनाओं को 90,000 करोड़ रुपये की मंजूरी देने की तैयारी है। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने भावुक होते हुए कहा कि अजित पवार हमेशा सर्वांगीण विकास की बात करते थे और यह बजट हर वर्ग को न्याय दिलाने वाला होगा। इसके अलावा, दावोस दौरे के दौरान हुए 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौतों पर भी सरकार सदन में विस्तृत जानकारी देगी, जिससे राज्य में आने वाले समय में 40 से 50 लाख नए रोजगार पैदा होने की उम्मीद जताई गई है।
Devendra fadnavis to present budget based on ajit pawar vision
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM













