- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Budget Session 2026 Devendra Fadnavis Eknath Shinde Sunetra Pawar Chhatrapati Shivaji Maharaj Tribute
बजट सत्र से पहले बड़ा संदेश! CM फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार ने शिवाजी महाराज को किया नमन
Maharashtra Budget Session 2026: महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी CM एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार ने विधानसभा के बजट सेशन से पहले मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज को पुष्पांजलि अर्पित की
- Written By: आकाश मसने

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को नमन करते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Chhatrapati Shivaji Maharaj Tribute: महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र (2026-27) की शुरुआत आज एक भावुक और गरिमामय माहौल में हुई। सत्र की औपचारिक कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने मुंबई स्थित विधान भवन परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
छत्रपति शिवाजी महाराज का लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा का ‘बजट सेशन 2026’ शुरू होने से पहले मुंबई के विधान भवन में महाराष्ट्र के आराध्य देवता छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि दी और उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और अन्य साथी मौजूद थे।
#WATCH | Maharashtra CM Devendra Fadnavis, Deputy CMs Eknath Shinde and Sunetra Pawar pay tribute to Chhatrapati Shivaji Maharaj in Mumbai ahead of the Budget Session of the Assembly. After the demise of Finance Minister and DCM Ajit Pawar, CM Devendra Fadnavis is to present the… pic.twitter.com/3nWISuM92a — ANI (@ANI) February 23, 2026
अजित पवार की कमी और नई जिम्मेदारी
यह बजट सत्र राजनीतिक और व्यक्तिगत रूप से काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। हाल ही में दिग्गज नेता और पूर्व वित्त मंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद, राज्य के वित्त विभाग की जिम्मेदारी अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कंधों पर है। यह पहला मौका है जब फडणवीस एक पूर्णकालिक वित्त मंत्री की भूमिका में राज्य का वार्षिक लेखा-जोखा यानी ‘बजट 2026-27’ सदन के पटल पर रखेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
निधन से पहले अजित पवार ने की थी बजट की व्यापक तैयारी, देवेंद्र फडणवीस ने बताया बजट में क्या होगा खास
ये क्या चल रहा है इस देश में? संजय राउत का वार, बोले- संविधान का मजाक बना रही फडणवीस सरकार
अजित पवार को श्रद्धांजलि और सत्ता-विपक्ष में रार, बिना LoP शुरू हुआ महाराष्ट्र का बजट सत्र, जानें पूरा मामला
मेरे ऑफिस पर भी रेड करो…CM फडणवीस ने जांच एजेंसियों को दी खुली छूट! अजित विमान हादसे पर कही बड़ी बात
बजट से बड़ी उम्मीदें
महाराष्ट्र की आर्थिक स्थिति को देखते हुए, इस बजट में लोकलुभावन घोषणाओं पर सबकी नजर रहेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि फडणवीस सरकार बुनियादी ढांचे, कृषि ऋण माफी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर विशेष ध्यान दे सकती है। साथ ही, ‘लाडकी बहिन’ जैसी योजनाओं के लिए फंड का आवंटन भी चर्चा का विषय रहेगा।
यह भी पढ़ें:- मुंबई वालों पर चढ़ा घूमने का खुमार! IRCTC टूर पैकेज से बनाया रिकॉर्ड, अंडमान और नेपाल बने पहली पसंद
विपक्ष ने किया चाय पार्टी का बहिष्कार
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति में ‘महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र 2026’ की पूर्व संध्या यानी 22 फरवरी को ‘चहापान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसका सत्तापक्ष के नेताओं ने आनंद लिया। वहीं विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी के दलों ने सत्र से एक दिन पहले सरकार द्वारा आयोजित टी पार्टी का बहिष्कार किया है।
Maharashtra budget session 2026 devendra fadnavis eknath shinde sunetra pawar chhatrapati shivaji maharaj tribute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
BMC जॉब स्कैम: 43 लोगों से लाखों की ठगी, मुंबई नगर निगम की महिला कर्मचारी ने सांगली तक फैलाया जाल
Feb 23, 2026 | 01:09 PMसेंट्रल विस्टा की तर्ज पर बनेगा नागपुर टाउन हॉल! नितिन गडकरी ने दिए निर्देश, जानें क्या हैं खूबियां
Feb 23, 2026 | 01:07 PMनासिक पुलिस भर्ती: 380 पदों के लिए 96 हजार दावेदार,फिजिकल टेस्ट में बाहर से आए युवाओं को शेल्टर सुविधा
Feb 23, 2026 | 01:04 PMप्रोटीन लेने के बाद भी नहीं बढ़ रही है मसल्स? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां
Feb 23, 2026 | 12:59 PMमुंबई कोस्टल रोड बनेगा ‘ऑक्सीजन हब’: 70 हेक्टेयर में फैलेगा हरियाली का समंदर, हेलिपैड और बर्ड ट्रेल की तैयारी
Feb 23, 2026 | 12:54 PMनासिक में RTE प्रवेश शुरू, निःशुल्क शिक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की दौड़, 5602 सीटों पर आवेदन, जानें अंतिम तारीख
Feb 23, 2026 | 12:53 PMबैंक की तिजोरी से ‘गायब’ हुआ ग्राहकों का सोना! धामणगांव की निर्मल उज्जवल सोसाइटी में ₹13 लाख की चोरी, मचा बवाल
Feb 23, 2026 | 12:52 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














