- Hindi News »
- Viral »
- Crazy Lover Man First Killed Then Cut Neck Heart And Genitals
सिरफिरी आशिकी! शख्स ने पहले की हत्या फिर गर्दन, दिल और गुप्तांग काटा
- Written By: वैष्णवी वंजारी

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: अक्सर प्यार में लोगों पर ऐसा फितूर चढ़ा हुआ होता है कि वे कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। तब वे यह नहीं सोचते कि लोग क्या कहेंगे। साथ ही अक्सर लोग प्यार में किसी की जान लेने की भी हिम्मत करते हैं। इस पागलपन के चलते वे पार्टनर की लाइफ हो, दोस्त की हो या परिवार के किसी सदस्य की, वे जान लेने में कतराते नहीं है। ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है, जिसमें एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की जान ले ली और वजह थी प्यार। आइए जानते है क्या है पूरी खबर…
हत्या कर किया सरेंडर
दरअसल, लव ट्राएंगल में इंजीनियरिंग के एक छात्र ने अपने दोस्त का सिर धड़ से अलग कर बेरहमी से हत्या कर दी। वह यहीं नहीं रुका, उस सिरफिरे ने अपने दोस्त का दिल उसके शरीर से निकाल लिया और उसका गुप्तांग भी काट दिया। आरोपी ने यह नृशंस कृत्य इसलिए किया क्योंकि मृतक अपनी प्रेमिका को प्रताड़ित कर रहा था, जो पहले उसके साथ संबंध में थी। आपको बता दें कि हत्या 18 फरवरी को हैदराबाद के बाहरी इलाके पेड्डा अंबरपेट में हुई थी, लेकिन एक हफ्ते बाद आरोपी ने पूरी घटना का खुलासा तब किया जब हरि हर कृष्ण ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। 21 वर्षीय अब्दुल्लापुरमेट पुलिस स्टेशन गया और अपने दोस्त की हत्या करने की बात कबूल की।
ऐसे उतारा मौत के घाट
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कृष्णा और नवीन कॉलेज के दिनों में दिलसुखनगर में दोस्त थे। इसी बीच नवीन एक लड़की से प्यार करता था लेकिन बाद में कुछ अनबन के चलते दोनों अलग हो गए। लड़की बाद में कृष्णा के करीब हो गई और वे कुछ समय के लिए रिश्ते में रहे। नवीन ने लड़की को फोन करना और एसएमएस भेजना शुरू कर दिया और ऐसे में लड़की ने कृष्णा को इसके बारे में बताया। अंत में क्रोधित होकर कृष्ण ने नवीन को मारने की योजना बनाई।
सम्बंधित ख़बरें
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
एयरपोर्ट पर खो गया फोन, CISF ने 15 मिनट में ढूंढकर लौटाया; महिला की पोस्ट हुई वायरल
नो जेल, नो बेल, सीधे 72 हूरों…गंगा में बिरयानी डालने पर भड़कीं साध्वी प्राची, कहा- ये सनातन आस्था से खिलवाड़
सोशल मीडिया पर 5 मिलियन पार पहुंची Cockroach Janta Party, जानें क्या है संभाजीनगर के अभिजीत दीपके का लक्ष्य?
आरोपी ने 17 फरवरी को उसे अपने दिलसुखनगर स्थित घर पर मिलने के लिए बुलाया था। कृष्णा ने बाद में नवीन को नलगोंडा जिले के नारकेटपल्ली में कॉलेज के छात्रावास में छोड़ने के लिए कहा। रास्ते में आरोपी ने शराब पी और चाकू खरीद लिया। 18 फरवरी की तड़के कहासुनी के बाद कृष्णा ने रस्सी से नवीन का गला घोंटकर हत्या कर दी।
ऐसे काटे शरीर के अंग
इसके बाद उसने नविन की गर्दन काट ली, पेट काट लिया और दिल निकाल लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने मृतका के गुप्तांग और अंगुलियां भी काट दीं। नवीन के परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच के तहत कृष्णा के परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही थी। हालांकि, हत्या का खुलासा तब हुआ जब आरोपी राचाकोंडा पुलिस कमिश्नरेट के तहत अब्दुल्लापुरमेट पुलिस स्टेशन में पेश हुए।
Crazy lover man first killed then cut neck heart and genitals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में अतिक्रमण कार्रवाई से हॉकर्स नाराज, फुटपाथ पर रोजी-रोटी का संकट; न्याय की मांग तेज
May 25, 2026 | 01:51 PMIPL 2027 में इन चार टीमों के बदल जाएगा कप्तान, इस क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी, तिलक वर्मा को मिलेगी MI की कमान!
May 25, 2026 | 01:49 PMAishwarya Rai के ट्रोल होने के बाद बचाव में उतरीं Kangana Ranaut, बोलीं- वो आपको खुश करने नहीं आई
May 25, 2026 | 01:42 PMअवैध संबंध से उजड़ा परिवार: पत्नी की हत्या के बाद पति ने खाया जहर, महिला के प्रेमी ने भी कर ली खुदकुशी
May 25, 2026 | 01:41 PMमहाराष्ट्र में डेंगू और बर्ड फ्लू पर सख्ती, सरकार ने बनाई संयुक्त रोग नियंत्रण समिति
May 25, 2026 | 01:40 PMCBSE ने किया बड़ा ऐलान, बिहार के स्कूलों में अब मैथिली भाषा होगी पढ़ाई, CM सम्राट चौधरी ने किया स्वागत
May 25, 2026 | 01:40 PMदक्षिण मुंबई में बीएमसी सफाई कर्मचारियों को मिलेगा नया आशियाना, फोर्ट पुनर्विकास परियोजना को CRZ मंजूरी
May 25, 2026 | 01:28 PMवीडियो गैलरी

बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM













