-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Bmw Group Records Highest Ever Sales In India 9075 Luxury Cars Sold In Six Months
भारत में BMW Group की रिकॉर्ड बिक्री, 6 महीने में 9,075 लग्जरी कारें बिकीं, EV और SUV की डिमांड
- Written By: सिमरन सिंह
Luxury Car: भारत के लग्जरी कार बाजार में BMW Group ने साल 2026 की पहली छमाही में शानदार काम करते हुए नया बिक्री रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी ने जनवरी से जून 2026 के बीच 9,075 कारों की डिलीवरी किया है।

BMW Group (Source. BMW)
BMW India Sales 2026: भारत के लग्जरी कार बाजार में BMW Group ने साल 2026 की पहली छमाही में शानदार काम करते हुए नया बिक्री रिकॉर्ड बना दिया है। बता दें कि कंपनी ने जनवरी से जून 2026 के बीच 9,075 कारों की डिलीवरी की जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 17 प्रतिशत अधिक है। बताया जा रहा है कि बढ़ती मांग खासकर Long Wheelbase (LWB) मॉडल्स और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के फेमस होने से ही हुई है। वहीं कंपनी ने पहली तिमाही में 4,568 और दूसरी तिमाही में 4,507 कारों की बिक्री की। यह अब तक भारत में BMW Group का सबसे सफल पहला छह महीनों का प्रदर्शन माना जा रहा है।
Long Wheelbase और SUV मॉडल्स की जबरदस्त मांग
जानकारी के लिए BMW Group ने बताया है कि जनवरी से जून के बीच बिकी कुल 9,075 कारों में से 4,428 यूनिट यानी करीब 49 प्रतिशत Long Wheelbase मॉडल्स की थीं। वहीं SUV सेगमेंट कंपनी के लिए सबसे बड़ा ग्रोथ ड्राइवर साबित हुआ है। इसके साथ ही पहली छमाही में BMW और MINI ब्रांड की 5,926 SUVs की बिक्री हुई जो कुल बिक्री का 65 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं इसको पिछले साल की तुलना में देखे तो SUV बिक्री में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसको देखते हुए यह भी कहा जा रहा है कि भारतीय ग्राहकों के बीच अधिक स्पेस, आराम और प्रीमियम फीचर्स वाले LWB मॉडल्स की बढ़ती लोकप्रियता इस ट्रेंड को मजबूत कर रही है।
इलेक्ट्रिक कारों ने भी दिखाई दमदार रफ्तार
इसके साथ ही अभी के समय में BMW Group के लिए इलेक्ट्रिक वाहन भी तेजी से ग्रोथ का नया आधार बन रहे हैं। इसमें देखा जा रहा है कि कंपनी ने छह महीनों में 2,359 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं जो कुल बिक्री का 26 प्रतिशत हिस्सा है। जिसका सीधा मतलब है कि अब भारत में बिकने वाली हर चार नई BMW या MINI कारों में से एक इलेक्ट्रिक मॉडल है।
सम्बंधित ख़बरें
E20 पेट्रोल से घटेगा माइलेज या बढ़ेगी इंजन की परेशानी? सरकार ने पहली बार दिया साफ जवाब
Tata Harrier और Safari Stealth Edition भारत में लॉन्च, मैट ब्लैक लुक ने जीता दिल, जानिए कीमत और फीचर्स
अब हाइड्रोजन से दौड़ेंगी बसें! 10 रूटों पर शुरू हुआ ट्रायल, नितिन गडकरी बोले- यही है भविष्य का ईंधन
7 लाख के बजट में खरीदें ऑटोमैटिक कार, ट्रैफिक में नहीं होगी क्लच-गियर की टेंशन, ये 5 मॉडल हैं बेस्ट
वहीं लक्जरी EV सेगमेंट में कंपनी ने 69 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की है। फिलहाल BMW Group भारत में BMW iX1 LWB, BMW i5, BMW i7 और MINI Countryman Electric जैसे चार इलेक्ट्रिक मॉडल बेच रही है। जिसको लेकर माना जा रहा है कि BMW iX1 LWB कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी हुई है।
ये भी पढ़े: E20 पेट्रोल से घटेगा माइलेज या बढ़ेगी इंजन की परेशानी? सरकार ने पहली बार दिया साफ जवाब
आने वाले महीनों में कई नए लॉन्च
अभी तक के नतीजों को देखते हुए BMW Group ने संकेत दिया है कि आने वाले महीनों में भारत में 14 नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। इनमें कुछ BMW Motorrad की प्रीमियम मोटरसाइकिलें भी शामिल हो सकती हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि कंपनी BMW i5 Long Wheelbase, MINI Aceman, BMW M2 xDrive और फेसलिफ्टेड BMW i7 समेत नई BMW 7 Series को भी भारतीय बाजार में उतार सकती है। इससे साफ है कि BMW भारत में अपने प्रीमियम और इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को लगातार मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।
Bmw group records highest ever sales in india 9075 luxury cars sold in six months
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत में BMW Group की रिकॉर्ड बिक्री, 6 महीने में 9,075 लग्जरी कारें बिकीं, EV और SUV की डिमांड
Jul 11, 2026 | 06:10 AMKumar Gaurav Birthday: पहली ही फिल्म से मिला स्टारडम, फिर क्यों बॉलीवुड में अपनी पहचान नहीं बचा पाए कुमार गौरव
Jul 11, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Jul 11, 2026 | 05:55 AMरूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
Jul 11, 2026 | 04:51 AMAaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














