Kumar Gaurav Birthday: पहली ही फिल्म से मिला स्टारडम, फिर क्यों बॉलीवुड में अपनी पहचान नहीं बचा पाए कुमार गौरव

Kumar Gaurav Career: कुमार गौरव ने फिल्म लव स्टोरी से शानदार बॉलीवुड डेब्यू किया और रातोंरात सुपरस्टार बन गए। हालांकि बाद की फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं और उनका करियर धीरे-धीरे ढलान पर चला गया।
Rajendra Kumar Son And Sanjay Dutt Brother in Law Kumar Gaurav Birthday Special Career Story
कुमार गौरव (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kumar Gaurav Birthday Special Story: अभिनेता कुमार गौरव ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली, लेकिन उस सफलता को लंबे समय तक बरकरार नहीं रख पाए। दिग्गज अभिनेता राजेंद्र कुमार के बेटे और संजय दत्त के जीजा होने के बावजूद कुमार गौरव का फिल्मी सफर उम्मीदों के मुताबिक लंबा नहीं चल सका। 11 जुलाई 1967 को लखनऊ में जन्मे कुमार गौरव ने बचपन से ही फिल्मी माहौल देखा था।

साल 1981 में निर्देशक राहुल रवैल की फिल्म 'लव स्टोरी' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म रिलीज होते ही सुपरहिट साबित हुई और कुमार गौरव रातोंरात युवाओं के नए रोमांटिक स्टार बन गए। उनकी मासूम मुस्कान, स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें उस दौर का यूथ आइकन बना दिया। 'लव स्टोरी' की सफलता के बाद हर किसी को उम्मीद थी कि कुमार गौरव लंबे समय तक बॉलीवुड पर राज करेंगे।

कुमार गौरव का करियर

कुमार गौरव ने तेरी कसम, स्टार, लवर्स, नाम, फूल और कांटे जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन पहली फिल्म जैसा जादू दोबारा नहीं चला। फिल्म इंडस्ट्री में एक किस्सा काफी चर्चित रहा कि शुरुआती सफलता के बाद कुमार गौरव ने नई अभिनेत्रियों के साथ काम करने से परहेज किया। कहा जाता है कि उन्होंने मंदाकिनी के साथ फिल्म करने का प्रस्ताव भी ठुकरा दिया था। बाद में मंदाकिनी ने 'राम तेरी गंगा मैली' से जबरदस्त सफलता हासिल की।

फिल्मों से दूरी बनाकर बिजनेस में आजमाई किस्मत

लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद कुमार गौरव को साइड रोल स्वीकार करने पड़े। साल 2002 में रिलीज हुई 'कांटे' उनकी आखिरी चर्चित फिल्मों में रही। इसके बाद 2009 में वह छोटे प्रोजेक्ट 'माय डैडी स्ट्रॉन्गेस्ट' में नजर आए, लेकिन फिर उन्होंने अभिनय से लगभग दूरी बना ली। फिल्मी दुनिया छोड़ने के बाद कुमार गौरव ने बिजनेस की राह चुनी और मनोरंजन जगत से दूर अपनी नई पहचान बनाने में जुट गए।

संजय दत्त से है खास रिश्ता

कुमार गौरव की निजी जिंदगी भी हमेशा चर्चा में रही। उन्होंने 1984 में नम्रता दत्त से शादी की, जो अभिनेता संजय दत्त की बहन हैं। दिलचस्प बात यह है कि कुमार गौरव और संजय दत्त ने फिल्म 'नाम' में साथ काम किया था। दोनों के बीच आज भी अच्छी दोस्ती मानी जाती है। कुमार गौरव और नम्रता की दो बेटियां हैं और वे लाइमलाइट से दूर शांत जीवन बिताना पसंद करते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com