- Hindi News »
- Viral »
- Air India Ai171 Plane Crash Viral Video Aryan Reaction
‘कभी प्लेन में नहीं बैठूंगा…’, एअर इंडिया हादसे का लाइव वीडियो बनाने वाले आर्यन का बयान, पुलिस ने की पूछताछ
गुजरात विमान हादसे का वीडियो 17 साल के आर्यन ने गुरुवार दोपहर 1:39 बजे अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया था। हादसा देखकर डरे आर्यन ने वीडियो पिता को भेजा और अब प्लेन में न बैठने की बात भी कही है।
- Written By: सौरभ शर्मा

हादसे का लाइव वीडियो बनाने वाले आर्यन का बयान (फोटो- सोशल मीडिया)
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, उसे एक 17 वर्षीय किशोर आर्यन ने मोबाइल से रिकॉर्ड किया था। हादसे के वक्त वह अपने घर की छत पर था और विमान को बेहद नीचे उड़ते देख उसने वीडियो बना लिया। इस भयावह दृश्य से डरे आर्यन ने कहा कि वह अब कभी भी विमान में नहीं बैठेगा। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की, हालांकि उसे गवाह के रूप में बयान लेने के बाद पिता के साथ घर भेज दिया गया।
अहमदाबाद के मेघानीनगर में गुरुवार को एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 हादसे का शिकार हो गई। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 241 की मौत हो चुकी है। इस भयानक दुर्घटना का लाइव वीडियो एक 17 वर्षीय किशोर आर्यन ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया था। हादसे के वक्त वह अपने घर की छत पर था और विमान को असामान्य रूप से नीचे उड़ते देख वीडियो बना लिया, जिसे उसने तुरंत अपने पिता को भेज दिया।
आर्यन के मुताबिक, उसने दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर वीडियो रिकॉर्ड किया, जो उसके फोन में दर्ज है। उसकी बहन ने बताया कि आर्यन पहली बार मेघानीनगर आया था, वह गांव में रहता है और इतने पास से कभी भी विमान नहीं देखा था। विमान को नीचे उड़ते देख उसने उत्सुकता में वीडियो बनाया ताकि गांव जाकर अपने दोस्तों को दिखा सके। दुर्भाग्य से वही विमान कुछ ही क्षणों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
Ube Coffee: इंस्टाग्राम का नया ट्रेंड बन गया है यह पर्पल कॉफी, क्या आपने ट्राई किया
Air India सीईओ कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से दिया इस्तीफा, कौन बनेगा नया बॉस? रेस में कई दिग्गज
अहमदाबाद में पायलट ने जानबूझकर क्रैश किया था प्लेन? इटली के अखबार ने किया बड़ा दावा, सामने आई असलियत
एयर इंडिया के पायलट ने ‘जानबूझकर बंद किए फ्यूल स्विच’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर इटली के अखबार का बड़ा दावा
आर्यन के पड़ोसी शुभम ने बताया कि विमान सामान्य ऊंचाई से काफी नीचे उड़ रहा था और उसका मूवमेंट असामान्य लग रहा था। हादसे के तुरंत बाद आसमान में धुएं का गुबार फैल गया और लोग छतों से देखने लगे।
वीडियो वायरल, पुलिस ने की पूछताछ
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आर्यन से पूछताछ की। वह पिता के साथ बयान देने पहुंचा और बयान के बाद दोनों को जाने दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वीडियो बनाने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही किसी को हिरासत में लिया गया है।
विवादों के बीच सोनम-राज की एक और तस्वीर वायरल, माथे पर तिलक और चेहरे की मुस्कान ने बढ़ाई चर्चा
गवाह बना डर का कारण
आर्यन ने इस हादसे को अपनी आंखों के सामने होते देखा, जिससे वह गहरे सदमे में है। उसने कहा कि अब वह कभी भी विमान में नहीं बैठेगा। हादसे की भयावहता ने उसकी सोच और भावनाओं पर गहरा असर डाला है।
Air india ai171 plane crash viral video aryan reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:08 AMहरियाणा ITI एडमिशन 2026 शुरू, 1 लाख सीटों पर मिलेगा मौका; जानें आवेदन प्रक्रिया
May 25, 2026 | 05:21 PMट्विशा शर्मा केस: आरोपी समर्थ सिंह के बयानों का किया जा रहा क्रॉस वेरिफिकेशन; गिरिबाला सिंह से भी की गई पूछताछ
May 25, 2026 | 05:12 PMनीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
May 25, 2026 | 05:07 PMसुषमा अंधारे, आप भी बन जाइए अभिनेत्री…, कोल्हापुर फिल्म निगम चुनाव में शिरके की एंट्री पर भड़के सुशांत शेलार
May 25, 2026 | 05:05 PMमहाराष्ट्र के अहिल्यानगर में बड़ा हादसा, पुलिस मुख्यालय में ट्रेनिंग के दौरान फटा हैंड ग्रेनेड, 4 जवान घायल
May 25, 2026 | 05:03 PMपेट्रोल-डीजल की महंगाई के बीच क्या है वित्त मंत्री का ‘3F Formula’? जिसने बदल दी ग्लोबल मार्केट की टेंशन
May 25, 2026 | 05:02 PMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM














