-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Raja Raghuvanshi Murder Sonam Raj Photo Viral Latest Update
विवादों के बीच सोनम-राज की एक और तस्वीर वायरल, माथे पर तिलक और चेहरे की मुस्कान ने बढ़ाई चर्चा
- Written By: सौरभ शर्मा
राजा रघुवंशी मर्डर केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। सोनम और राज कुशवाह के प्रेम संबंधों की लगातार चर्चा बनी हुई है, हालांकि सोनम का परिवार इसे नकार रहा है। अब दोनों की साथ में एक और तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

सोनम-राज की एक और तस्वीर वायरल (फोटो- सोशल मीडिया)
इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड में लगातार नए मोड़ सामने आ रहे हैं और अब इस मामले से जुड़ी एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस नई तस्वीर में आरोपी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। माथे पर तिलक, मुस्कराते चेहरे और पारंपरिक परिधानों में दोनों की यह तस्वीर कई सवाल खड़े कर रही है। जबकि सोनम के परिवार ने दोनों के रिश्ते से इनकार किया है, लेकिन एक के बाद एक सामने आ रही इन तस्वीरों ने मामले को और गहरा बना दिया है।
सोनम और राज की यह ताजा वायरल तस्वीर ऐसी जगह की लगती है जहां पूजा या धार्मिक आयोजन हो रहा हो। राज कुशवाहा के माथे पर तिलक और सोनम की पारंपरिक साड़ी से यही संकेत मिलते हैं। तस्वीर में राज के कंधे पर किसी का हाथ नजर आता है, जिसकी पहचान अभी स्पष्ट नहीं है। इससे पहले भी दोनों की एक साथ कुर्सी पर बैठी तस्वीर वायरल हो चुकी है, जिससे इनके रिश्ते पर सवाल और तेज हो गए हैं।
प्रेम या साजिश: वायरल तस्वीर ने बढ़ाई उलझन
राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सामने आई इस ताजा तस्वीर ने मामले को एक बार फिर चर्चाओं में ला दिया है। जहां एक ओर दावा किया जा रहा है कि सोनम और राज के बीच प्रेम संबंध था, वहीं सोनम के परिवार का कहना है कि राज तो उसे बहन जैसा मानता था। लेकिन अब इस मुस्कुराती तस्वीर ने उस दावे को कमजोर कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा के समर्थक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, NH-44 पर लगा जाम
इंदौर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की तैयारी, कैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय की तारीफ
दस्तावेजों की बाधा दूर, शिक्षा का खुला रास्ता: देवनगरी बस्ती के 40 से अधिक बच्चों का स्कूल में प्रवेश
इंदौर विकास प्राधिकरण की फर्जी एनओसी बनाकर नक्शा पास कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
पंजाब की राजनीति में सिद्धू की वापसी, क्या कांग्रेस फिर से झेल पाएगी ‘पाजी’ का तेवर?
साजिश का शक और पुलिस की जांच
राजा और सोनम मेघालय घूमने गए थे, जहां राजा की लाश खाई में मिली थी और सोनम बाद में यूपी के गाजीपुर से बरामद हुई थी। पुलिस का आरोप है कि सोनम ने ही इस हत्या की साजिश रची और राज कुशवाहा इसमें उसका सहयोगी था। जैसे-जैसे नई तस्वीरें सामने आ रही हैं, पुलिस की थ्योरी को बल मिलता दिख रहा है और जनता के मन में शक और गहराता जा रहा है।
Raja raghuvanshi murder sonam raj photo viral latest update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हिमाचल में बारिश का कहर! कुल्लू में दरारें और भूस्खलन का डर, मौसम के चलते जेपी नड्डा का दौरा टला
Jul 11, 2026 | 09:51 AMAlpha VS Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ के आगे दोनों फिल्मों ने टेके घुटने, कमाई में कौन निकला आगे?
Jul 11, 2026 | 09:50 AMशिक्षा विभाग अलर्ट: स्कूल से बाहर बच्चों की तलाश शुरू, वर्धा में 15 से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष सर्वे
Jul 11, 2026 | 09:47 AMAfghan Refugees Pakistan: पाकिस्तान में अफगान शरणार्थियों पर सख्ती, 11 जुलाई से होगी गिरफ्तारी
Jul 11, 2026 | 09:45 AMआतंकियों की अब खैर नहीं! भारत और न्यूजीलैंड ने मिलाया हाथ, साइबर सुरक्षा पर भी बड़ा फैसला
Jul 11, 2026 | 09:42 AMशरद पवार-एकनाथ शिंदे मुलाकात पर विवाद: सुप्रिया सुले बोलीं- ‘प्याले में तूफान’, राजनीतिक मतलब न निकाला जाए
Jul 11, 2026 | 09:39 AMनाती की जान का डर और गुप्तधन का झांसा; यवतमाल में सेवानिवृत्त कर्मचारी से ₹3.75 लाख ठगने वाला भोंदूबाबा बेनकाब
Jul 11, 2026 | 09:34 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














