
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (फोटो:स्क्रीन ग्रैब)
नवभारत डेस्क: चारो ओर बर्फ का पहाड़ हो और अचानक आपके पैरे को नीचे की बर्फ में दरार आ जाए। कई फीट उचाई पर ऐसा होने के बाद वापस अपने आम जीवन में लौट पाना लगभग नामुमकिन सा लगता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक शख्स के साथ ऐसा हुआ और वो वापस अपनी जिंदगी में लौट भी लाया है।
वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग बर्फ की पहाड़ पर स्केटिंग करते नजर आ रहे हैं। तभी अचानक आगे चल रहे एक शख्स के नीचे का पहाड़ दो टुकड़ों में बट जाता है। इसी के साथ उसके ऊपर से जा रहा शख्स भी अनबैलेंस होकर एक साइड लटक जाता है।
तभी वहां पिछे से आ रहे दूसरा इंसान उसका हाथ पकड़ लेता है और उसे खींचने की कोशिश करने लगता है। इस वीडियो को देखकर ऐसा लगा मानों कि वो इंसान अपने मौत को टक से छूकर वापस आया हो। क्योंकि अगर उतनी ऊचाई से वो शख्स नीचे गिरता तो शायद कभी वापस लौट कर नहीं आ पाता।
वारल हो रहे वीडियो कों सोशल मीडिया यूजर द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। दो दिन पहले पोस्ट किए गए वीडियो में अबतक हजार से ऊपर व्यूज आ चुके हैं। वहीं कई लोगों ने लाइक, कमेंट और रिपोस्ट किया है। एक यूजर ने पिछे से आ रहे शख्स द्वारा तुरंत लिए गए एक्शन की तारीफ की। उसने लिखा कि क्या शानदार तरीके से तुरंत उसका दिमाग चला है। वहीं दूसरे कई यूजर ने इस सीन को अद्भुत और खतरनाक बताया है।
Walking on the edge 😲#viralvideo #ViralVideos #viral pic.twitter.com/XRYOms3xvO — Viral Video (@Viralvideo_Top) July 8, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में शख्स अपने स्केटिंग कॉस्ट्यूम में नजर आ रहा है। चारों तरफ बर्फ होने के कारण स्केटर खुद को पूरी तरह से पैक किए हुए है। साथ में अपने पीठ पर एक बैग के साथ स्केटिंग बोर्ड लिए नजर आ रहा है। इसके अलावा सर पर एक हेलमेट और हाथों में स्केटिंग स्टीक लिए नजर आ रहा है। शख्स को देख कर यह समझ आ रहा है कि ये कोई आम स्केटर नहीं बल्कि एक प्रोफेशनल स्केटर है। जो हमेशा इस तरह की स्केटिंग करता रहता है। नवभारत वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।






