-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Kalyan Court Eight Bangladeshis Convicted Of Staying Illegally In India
अवैध रूप से रहने वाले 8 बांग्लादेशियों को 9 महीनों की जेल, कल्याण कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला
- Written By: आकाश मसने
Illegal Bangladeshis: कल्याण अदालत ने अवैध रूप से ठाणे जिले में रहने के मामले में 8 बांग्लादेशी नागरिकों को 9 महीने सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 1,000 जुर्माना भी लगाया।

कॉन्सेप्ट फोटो (AI Generated)
Bangladeshi Citizens Convicted For Illegal Stay In Thane: कल्याण की एक अदालत ने ठाणे जिले के विभिन्न हिस्सों से पकड़े गए 8 बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में रहने के जुर्म में दोषी ठहराया है। अदालत ने पांच दिसंबर को फैसला सुनाते हुए उन्हें नौ महीने के सश्रम कारावास और 1,000 रुपये जुर्माने की सजा दी है।
कल्याण की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस जी इनामदार ने इन सभी आठ लोगों को आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम तथा विदेशी अधिनियम, 1946 के तहत दोषी ठहराया। दोषियों को अप्रैल 2025 में गिरफ्तार किया गया था। 5 दिसंबर को चार मामलों में पारित फैसले में अदालत ने कहा कि चूंकि आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, इसलिए वे कानून के अनुसार दंड के पात्र हैं। हालांकि, अदालत ने कहा कि उनकी परिस्थितियों को देखते हुए दंड देते समय “मानवीय दृष्टिकोण” अपनाना आवश्यक है।
अदालत ने यह भी ध्यान दिलाया कि अभियुक्त गरीबी, अज्ञानता और निरक्षरता के कारण अदालत के समक्ष यह भी प्रस्तुत नहीं कर सके कि वे बिना किसी दस्तावेज़ के भारतीय क्षेत्र में कैसे प्रवेश कर पाए। जिन अपराधों के लिए इन अभियुक्तों को दोषी ठहराया गया है, उनके लिए अधिकतम पांच वर्ष तक की सजा हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
मुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
अंबरनाथ में बिल्डर से परेशान होकर 192 फ्लैटधारकों ने किया 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान
कल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
ये हैं सजा पाने वाले 8 दोषी
इन 8 दोषियों को ठाणे जिले के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए लोगों में चार महिलाएं मोइना गाजी उर्फ मोइना मस्जिद सरदार (37), अमीना जहांगीर गाजी (22), शहनाज मोहम्मद अली सरदार (44) और नरगिस मोहम्मद सरदार (32) शामिल हैं। इन चारों को डोंबिवली से गिरफ्तार किया गया था। माजिदा रसूल शेख (35) नाम की महिला को कल्याण से गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें:- एक बार फिर टूटेगी उद्धव ठाकरे की पार्टी! विपक्ष के नेता को लेकर मचा बवाल, 10 विधायक नाराज
इसके अतिरिक्त, पेंटर का काम करने वाले मोहम्मद शांतो यूनुस मुल्ला (30) और ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली उनकी पत्नी सुमी मोहम्मद शांतो मुल्ला (28) को भी कल्याण से गिरफ्तार किया गया था। नूर मोनू पठान नामक मजदूर को उल्हासनगर से गिरफ्तार किया गया।
सजा पूरी होने पर होगा निर्वासित
अदालत ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि सजा पूरी होने के बाद कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। अदालत ने निर्देश दिया है कि जेल अधीक्षक, जांच अधिकारी के साथ समन्वय करके, सजा पूरी होने के बाद आरोपियों को निर्वासित (deport) करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। यह भी बताया गया कि फरार आरोपी तौकीर मोहम्मद गुलामुद्दीन आलम के खिलाफ मामला अब भी लंबित है।
Kalyan court eight bangladeshis convicted of staying illegally in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














