- Hindi News »
- Videos »
- Yogi Adityanath Pays Tribute To Shyama Prasad Mookerjee On Death Anniversary
CM योगी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बताया भारत माता का सच्चा सेवक, पुण्यतिथि पर किया नमन
- Written By: अक्षय साहू
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक भारत, श्रेष्ठ भारत के स्वप्नदृष्टा थे। उन्होंने राष्ट्रीय एकता के लिए धारा 370 का विरोध किया और कश्मीर में प्रवेश कर बलिदान दिया। सीएम योगी ने उन्हें भारत माता का सच्चा सेवक बताया।
जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 72वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी अखंड भारत के प्रतीक और भारत माता के सच्चे सेवक थे। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्नदृष्टा थे और स्वतंत्र भारत के पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में अपने दूरदर्शी नेतृत्व से देश को नई दिशा दी। औद्योगिक नीति के निर्माण में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 1952 के पहले आम चुनाव के बाद तत्कालीन सरकार ने संविधान में धारा 370 लागू करके राष्ट्रीय एकता को चुनौती दी। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में परमिट सिस्टम लागू किया गया, जिससे देश की सुरक्षा और अखंडता को आघात पहुंचा। डॉ. मुखर्जी ने इसके विरोध में ‘एक देश, एक प्रधान, एक विधान और एक निशान’ का उद्घोष करते हुए कश्मीर की ओर कूच किया, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अंततः 23 जून 1953 को जम्मू-कश्मीर की जेल में उन्होंने देश की एकता के लिए बलिदान दे दिया।
सम्बंधित ख़बरें
गाजियाबाद में गरजा योगी का बुलडोजर, ट्रॉनिका सिटी में धवस्त हुआ अवैध मजार; भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
रक्षा मंत्री की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी- ‘नापाक हरकतें नहीं रोकी तो दाना-पानी कर देंगे बंद’
UPPCL Load: यूपी में अब घर बैठे ऑनलाइन बढ़ाएं बिजली कनेक्शन का लोड, जानिए नया तरीका
बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO

Yogi adityanath pays tribute to shyama prasad mookerjee on death anniversary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर: वर्धा रोड की कई बस्तियों में अघोषित बिजली कटौती, उमस व भरी गर्मी से जनजीवन बेहाल; व्यापार भी प्रभावित
Jun 15, 2026 | 07:14 AMअमेरिका-ईरान ने किया शांति समझौता, धड़ाम से गिरा क्रूड ऑयल बाजार! क्या भारत में भी सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?
Jun 15, 2026 | 07:12 AMयवतमाल: दिग्रस आगार को मिली ‘राजमाता जिजाऊ’ एसटी बसें, 56 सीटों वाली आधुनिक बसों का लोकार्पण
Jun 15, 2026 | 07:05 AMक्या राकां के हाथ से निकल गया वित्त विभाग? सुनेत्रा पवार के बयान ने तेज की सियासी चर्चा
Jun 15, 2026 | 07:02 AMईरान के साथ जंग खत्म… अब होर्मुज से हटेगी अमेरिकी नौसेना; ट्रंप बोले- बहने दो तेल
Jun 15, 2026 | 07:01 AMOffice Vastu Tips: ऑफिस में इन वास्तु नियमों को अपनाने से खुल सकते हैं धन और सफलता के द्वार
Jun 15, 2026 | 06:55 AMनागपुर में ‘धूप, बारिश और उमस’ का ट्रिपल अटैक; आधे घंटे की झमाझम से पारा तो गिरा, पर शाम को छूटे पसीने
Jun 15, 2026 | 06:50 AMवीडियो गैलरी

क्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO
Jun 14, 2026 | 11:02 PM
PM Modi vs USA: नाविकों की मौत पर अमेरिका के ‘आदेश’ से भड़का भारत, विपक्ष ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
TMC के बागी नेताओं पर भड़के हुमायूं कबीर, बोले- सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के साथ की गद्दारी; देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
काट लो ₹500 का चालान… रिक्शे पर नहीं बैठाने पर गोरखपुर में दरोगा ने दिखाई वर्दी की धौंस, VIDEO वायरल
Jun 14, 2026 | 10:19 PM
अमेरिका-ईरान में होगी सीक्रेट डील? क्या ये 3 फैसले बदल देंगे मिडिल ईस्ट का नक्शा?
Jun 14, 2026 | 06:32 PM
पाटलिपुत्र में छात्रों का भारी बवाल! 500 FIR दर्ज, IG-SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 02:09 PM