-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhi Statement In Colombia Angers Bjp Counterattack On Rahul
‘उनकी बातों में चीन प्रेम दिखता है, बेशर्मी के साथ…’, कोलंबिया राहुल गांधी के भाषण पर बिफरी भाजपा
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Colombia में राहुल गांधी के दिए बयान पर बीजेपी ने तीखा पलटवार किया है। पार्टी ने कहा कि राहुल बार-बार भारत की छवि को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नुकसान पहुंचाते हैं और उनके बयानों में 'चीन प्रेम' झलकता है।

राहुल गांधी और रविशंकर प्रसाद, फोटो- सोशल मीडिया
Rahul Gandhi Statement in Colombia: एक बार फिर राहुल गांधी के विदेश में भारत को लेकर दिए गए बयान पर राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। इस बार मामला कोलंबिया का है, जहां राहुल ने भारत में लोकतंत्र पर “हमला” होने की बात कही। बीजेपी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें ‘पाखंडी’ करार दिया और आरोप लगाया कि वे बार-बार देश की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं।
कोलंबिया स्थित ईआईए यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ संवाद के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र पर हर ओर से हमला हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत एक विविधताओं वाला देश है जहां कई भाषाएं, धर्म और परंपराएं हैं, लेकिन मौजूदा समय में इन सबको जगह देने वाली लोकतांत्रिक प्रणाली पर खतरा मंडरा रहा है।
कोलंबिया में राहुल गांधी का बयान
राहुल ने भारत की तुलना चीन से करते हुए कहा कि जहां चीन एक केंद्रीकृत प्रणाली पर आधारित है, वहीं भारत का सामाजिक ढांचा अधिक जटिल और विविधताओं से भरा हुआ है। उनका कहना था कि लोकतंत्र भारत की एक बुनियादी जरूरत है और इसी के जरिए सभी समुदायों को स्थान मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
कर्नाटक में डीके शिवकुमार कैबिनेट का होगा विस्तार, 20 नए मंत्रियों की एंट्री फिक्स, देखें पूरी लिस्ट
संसद में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध पर भड़का संत समाज, राहुल गांधी और पप्पू यादव पर फूटा गुस्सा! देखें VIDEO
मैं खीरा-ककड़ी हूं क्या? संसद में प्रदर्शन पर FIR से गरमाई सियासत, पप्पू यादव बोले- दिल्ली आ रहा हूं
Varanasi: पप्पू यादव समेत कई विपक्षी नेताओं पर मुकदमा दर्ज, संसद में संत वेशभूषा विवाद ने लिया कानूनी मोड़
बीजेपी का पलटवार: ‘राहुल को देश के खिलाफ बोलने का हक नहीं’
राहुल के इस बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार भारत को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते, चाहे वह देश में हों या विदेश में। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को देश के खिलाफ बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। अगर कोई सबसे ज़्यादा प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी को गाली देता है, तो वो राहुल ही हैं।”
#WATCH | Delhi | On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi’s recent statements in Colombia, BJP MP Ravi Shankar Prasad says, “…In Bogota, Colombia, Lok Sabha Leader of the Opposition Rahul Gandhi stated that there is no democracy in India and people don’t have the freedom to speak. Rahul… pic.twitter.com/CnrKWeBsbh — ANI (@ANI) October 2, 2025
‘राहुल के बयानों में दिखता है चीन प्रेम’
बीजेपी ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी की बातों में चीन के प्रति झुकाव साफ देखा जा सकता है। रविशंकर प्रसाद ने कहा, “राहुल गांधी देश के लोकतंत्र, बोलने की आज़ादी और अर्थव्यवस्था को लेकर जो बातें कर रहे हैं, वो पूरी तरह तथ्यहीन हैं। ये वही देश है जहां वह खुद खुलकर सरकार की आलोचना करते हैं, फिर भी कहते हैं कि यहां अभिव्यक्ति की आज़ादी नहीं है।”
विजयादशमी की बधाई तक नहीं दी
बीजेपी नेताओं ने यह भी कहा कि राहुल गांधी को कम से कम विजयादशमी जैसे पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं देनी चाहिए थीं, लेकिन उन्होंने इसके बजाय भारत पर सवाल खड़े किए।
यह भी पढ़ें: ‘राहुल गांधी जैसे लोग केवल गाली देना जानते हैं’, RSS शताब्दी वर्ष पर कांग्रेस पर भड़के गिरिराज सिंह
राहुल गांधी के बयान ने एक बार फिर विदेश में भारत की छवि को लेकर सियासी बहस छेड़ दी है। जहां कांग्रेस इसे सच बोलने का साहस बता रही है, वहीं बीजेपी इसे राष्ट्रीय हितों के खिलाफ कदम मान रही है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाने की संभावना है।
Rahul gandhi statement in colombia angers bjp counterattack on rahul
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
Aug 04, 2026 | 02:19 PMवर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
Aug 04, 2026 | 02:15 PMFasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
Aug 04, 2026 | 02:14 PMCSMT स्टेशन हुआ और स्मार्ट: डिस्प्ले बोर्ड पर एक साथ दिखेगी 12 ट्रेनों की रियल-टाइम जानकारी
Aug 04, 2026 | 02:08 PMDabur Products Ban:100% शुद्धता का दावा पड़ा भारी FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी, जानिए क्यों?
Aug 04, 2026 | 02:04 PMLock Upp 2: शिवांगी जोशी के लिए हर्षद चोपड़ा ने दी सबसे बड़ी कुर्बानी, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल
Aug 04, 2026 | 02:04 PMBigg Boss 20: सलमान खान ने दिया नए सीजन का पहला हिंट, सामने आया धमाकेदार टीज़र, 6 सितंबर से लौटेगा बिग बॉस 20
Aug 04, 2026 | 01:50 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














