Slipper Theft Meaning: मंदिर के बाहर से चप्पल चोरी होना शुभ है या अशुभ? इसका सच जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Slipper Theft Meaning Hindi: मंदिर के बाहर से चप्पल चोरी होना शुभ है या अशुभ? इस मान्यता के पीछे क्या धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताएं हैं, क्या शास्त्र इसका समर्थन करते हैं या यह सिर्फ एक विश्वास हैं।
Temple Footwear Stolen Spiritual Meaning
मंदिर के बाहर से चप्पल चोरी होना शुभ है या अशुभ? (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Temple Footwear Stolen Spiritual Meaning: मंदिर में पूजा करने के बाद अक्सर लोगों के साथ एक घटना घट जाती है। वह है मंदिर के बाहर से उनकी चप्पल चोरी हो जाना। मंदिर के बाहर भक्त चप्पल खोलकर जाते हैं वापस लौटते वक्त उनकी चप्पल गायब मिलती हैं।

हालांकि, ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ऐसी घटना को निगेटिव नहीं माना जाता हैं। वास्तव में, कुछ लोगों का मानना ​​है कि मंदिर के बाहर चप्पलों का चोरी होना अच्छे समय का संकेत हैं।आइए जानते हैं इस मान्यता के पीछे का कारण और ऐसी स्थिति में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

पैर और जूते शनि ग्रह से जुड़े होते हैं

ज्योतिष शास्त्र में पैर और जूते शनि ग्रह से जुड़े होते हैं। इसी कारण यह माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति की चप्पल या जूते मंदिर से चोरी हो जाते हैं, तो इससे उसके जीवन से निगेटिव एनर्जी दूर होती हैं। इसे शनि दोष या शनि के बुरे प्रभाव के दूर होने और उसके बुरे प्रभावों के कम होने का संकेत भी माना जाता हैं। हालांकि, यह मान्यता पूरी तरह से धार्मिक विश्वासों पर आधारित हैं।

शनिवार को चप्पल चोरी होना अच्छे दिनों की शुरुआत का संकेत

ज्योतिष एवं लोक मान्यता है कि, शनिवार को चप्पल चोरी की यह घटना अच्छे दिनों की शुरुआत का संकेत हो सकती हैं। यदि कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है या आर्थिक तंगी है, तो मंदिर में किसी की चप्पल चोरी होना इस बात का संकेत हो सकता है कि स्थिति सुधरने वाली हैं।

चप्पल-जूते चोरी हो जाएं तो क्या करें?

अगर मंदिर के बाहर आपकी चप्पलें चोरी हो जाती हैं, तो किसी और की चप्पलें न पहनें। क्रोधित या निराश होने से बचें । आस-पास से नई चप्पलें खरीद लें या घर लौटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करें। मंदिर जाते समय, अपनी चप्पलों की बजाय भगवान पर ध्यान केंद्रित रखें अगर आपकी चप्पलें चोरी हो जाती हैं, तो सकारात्मक सोच के साथ घर लौटें, यह विश्वास रखते हुए कि सब कुछ ठीक हो जाएगा ।

कई लोग इसे एक नई शुरुआत का संकेत मानते हैं। अगर चोरी शनिवार को, विशेषकर शनि मंदिर या हनुमान मंदिर के बाहर होती है, तो इसे विशेष रूप से शुभ माना जाता हैं। यह लोगों की आस्था में गहराई से समाया हुआ है क्योंकि कई लोगों का मानना ​​​​है कि इससे शनि से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकता हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com