बाढ़ में बह गए 3000 LPG सिलेंडर? महाराष्ट्र के वायरल वीडियो ने मचाई हलचल, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

LPG Cylinders Flood : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश के बाद एचपीसीएल के पातालगंगा एलपीजी बॉटलिंग प्लांट से हजारों गैस सिलेंडर बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
A viral video shows LPG cylinders floating in floodwaters in Maharashtra, prompting authorities to issue a public safety warning.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

LPG Flood Viral Video : महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच रायगढ़ जिले से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। वायरल वीडियो में तेज बहाव वाली नदी में बड़ी संख्या में एलपीजी गैस सिलेंडर तैरते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दावा किया जा रहा है कि बाढ़ के कारण एचपीसीएल (HPCL) के पातालगंगा एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में जलभराव हो गया, जिसके बाद करीब 3000 गैस सिलेंडर पानी के तेज बहाव में बह गए।

इनमें भरे हुए और खाली दोनों तरह के सिलेंडर शामिल बताए जा रहे हैं। वीडियो में पुल पर खड़े लोग इस नजारे को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करते नजर आते हैं, जबकि कुछ लोग नदी किनारे पहुंचकर सिलेंडरों को पानी से बाहर निकालने की कोशिश भी करते दिखाई देते हैं।

बाढ़ में बह गए 3000 LPG सिलेंडर

घटना के बाद रायगढ़ जिला प्रशासन ने लोगों के लिए सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी जारी की है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि यदि किसी को नदी या उसके किनारे एलपीजी सिलेंडर दिखाई देता है तो उसे उठाने या घर ले जाने की कोशिश न करें।

प्रशासन का कहना है कि फिलहाल यह पता लगाना संभव नहीं है कि कौन-सा सिलेंडर गैस से भरा हुआ है और कौन-सा खाली, इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

लोगों से अपील की गई है कि ऐसे किसी भी सिलेंडर की जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन या संबंधित अधिकारियों को दें। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रशासन ने सतर्क रहने की सलाह दी

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ यूजर्स ने इसे प्राकृतिक आपदा का असर बताया, जबकि कई लोगों ने एचपीसीएल के प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था और बाढ़ से निपटने की तैयारियों पर सवाल उठाए। वहीं कुछ लोगों ने गैस सिलेंडर की कीमतों और हाल के दिनों में गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी तंज कसे।

दूसरी ओर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने लोगों को सावधान करते हुए लिखा कि बाढ़ में बहकर आए सिलेंडर किसी की खोई हुई वस्तु नहीं हैं, बल्कि हर सिलेंडर का एक यूनिक नंबर होता है और उसे संबंधित एजेंसी को ही सौंपना चाहिए। कुछ लोगों ने यह भी स्पष्ट किया कि यह घटना कोल्हापुर की नहीं बल्कि रायगढ़ जिले के पातालगंगा क्षेत्र की बताई जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com