नवभारत डेस्क: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने अपने देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के लिए एक आदेश जारी किया था। जिसके तहत उन्हें भारत छोड़कर अपने देश वापस जाने का आदेश दिया गया था। मंगलवार को इस आदेश के क्रियान्वयन का आखिरी दिन था। यह आदेश उन पाकिस्तानी नागरिकों के लिए था जो शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत आए थे। इस फैसले के चलते कई पाकिस्तानी भारत छोड़कर जा चुके हैं। अटारी बॉर्डर यानी वो दरवाजा जो एक तरफ पाकिस्तान में खुलता है तो दूसरी तरफ भारत में। यह दरवाजा पिछले चार दिनों से बार-बार खुल रहा था क्योंकि सीमा पार जाने वालों और सीमा के दूसरी तरफ से आने वालों के पास समय कम था और उन्हें जल्दी अपने घर पहुंचना था। भारत में रह रहे हर पाकिस्तानी के लिए 29 अप्रैल तक पाकिस्तान वापस जाना जरूरी था। पहले चार दिनों में ही इस अटारी बॉर्डर से 537 पाकिस्तानी वापस पाकिस्तान जा चुके हैं। लेकिन कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं।