

JCB Dangerous Stunt : आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में लोग किसी भी हद तक जाने लगे हैं। कई लोग ऐसे स्टंट करते हैं जो उनकी जान तक को खतरे में डाल सकते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक JCB मशीन के लोडर पर चढ़कर खतरनाक स्टंट करने की कोशिश करता नजर आता है।
हालांकि उसका यह प्रयास सफल नहीं होता और कुछ ही सेकंड में पूरा मामला उल्टा पड़ जाता है। वीडियो देखने के बाद लोग इसे गैरजिम्मेदाराना हरकत बता रहे हैं और दूसरों को ऐसे स्टंट से बचने की सलाह दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक JCB मशीन के लोडर बकेट पर खड़ा है। उसके हाथ में एक बड़ा टायर है, जबकि नीचे अलग-अलग आकार के दो और टायर रखे हुए हैं। युवक टायर को सिर के ऊपर उठाकर पीछे की तरफ फेंकने की कोशिश करता है, लेकिन टायर का वजन ज्यादा होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ जाता है।
अगले ही पल वह सीधे नीचे रखे टायरों पर गिर पड़ता है। गिरने से बड़ी चोट तो नहीं लगती, लेकिन जिस टायर को वह उठा रहा था, वह उसके पैर के पास गिरता है, जिससे चोट लगने की आशंका जताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर साफ समझ आता है कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती थी।
यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @Gurdayal_1984 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "वो अलग ही लेवल का बंदा था, इसका पता नहीं कौन सी चूल थी जो शायद गिरने के बाद निकल गई होगी।" वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, "करना क्या चाहता था, यही समझ नहीं आया।" दूसरे ने कहा, "वायरल होने के लिए जान जोखिम में डालना समझदारी नहीं है।" वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "चूल तो निकल गई होगी, लेकिन हड्डी भी टूट सकती थी।" कई लोगों ने ऐसे खतरनाक स्टंट से बचने और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह भी दी।