-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Delhi Dehradun Expressway Inauguration Pm Modi Travel Time Wildlife Corridor
Delhi-Dehradun Expressway: अब दिल्ली-देहरादून के बीच सफर होगा आसान, PM मोदी ने एक्सप्रेसवे का किया उद्घघाटन
- Written By: अमन मौर्या
Delhi-Dehradun Expressway Inauguration: बेहतर कनेक्टिविटी, प्रकृति संरक्षण और आधुनिक इंजीनियरिंग का भी शानदार नमूना है यह एक्सप्रेस-वे। ट्रैवेल टाइम हुआ पहले से आधा।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे ( फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Delhi-Dehradun Expressway Inauguration: देश के सबसे महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उद्घाटन किया। इसकी लंबाई करीब 210 किलोमीटर। यह एक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे है। इसके शुरू होने से दिल्ली से देहरादून की दूरी अब 6 घंटे से घटकर अब केवल ढाई से तीन घंटे रह जाएगी।
यह एक्सप्रेस-वे बेहतर कनेक्टिविटी, प्रकृति संरक्षण और आधुनिक इंजीनियरिंग का भी बेहतरीन उदाहरण है। इसके एक बड़ा हिस्सा राजाजी टाइगर नेशनल पार्क से होकर गुजरता है, जो कि एशिया का सबसे लंबा ग्रीन एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है। इसकी लंबाई 12 किलोमीटर है।
देरी से पहुंचने पर पीएम मोदी ने मांगी क्षमा
संबोधन शुरू करते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से क्षमा मांगी और कहा कि मैं आप सभी से क्षमा चाहता हूं कि मुझे यहां पहुंचने में एक घंटे से अधिक की देरी हो गई। मैं समय पर रवाना हुआ था, लेकिन काली मंदिर से यहां तक का रोड शो लगभग 12 किलोमीटर लंबा था। लोगों में इतना उत्साह और उमंग थी कि तेज गति से गाड़ी चलाना मेरे लिए मुश्किल हो गया। इसलिए मैंने धीरे-धीरे लोगों का अभिवादन किया और उनका आशीर्वाद मांगा। मुझे यहां पहुंचने में एक घंटे से अधिक की देरी हो गई और इसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं। मैं आज उत्तराखंड से नई ऊर्जा और नई प्रेरणा के साथ विदा हो रहा हूं और इसके लिए मैं सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
अरे राहुल, मेरी बात सुनो, क्यों चिल्ला रहे हो? एंटी पेपर लीक बिल पर बहस के दौरान भड़के श्रीकांत शिंदे
नए पैकेट में पुरानी चीज, Public Examinations Amendment Bill को संजय राउत ने बताया मोदी सरकार का मायाजाल
Pellet Gun Ban: पैलेट गन पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, पूर्व आईबी अफसर ने की मांग
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा! जंतर-मंतर प्रदर्शन में घुसे 980 से ज्यादा शातिर अपराधी, पुलिस ने FRS से की पहचान
#WATCH | Dehradun, Uttarakhand: PM Narendra Modi says, "I apologise to all of you that I was more than an hour late in arriving here. I left on time. But the road show, from the Kali Temple to here, was nearly 12 kilometres long. There was so much enthusiasm and excitement that… pic.twitter.com/U2Acv0wouF — ANI (@ANI) April 14, 2026
12,000 करोड़ से अधिक की लागत से बनकर हुआ तैयार
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे 12,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत में बनकर तैयार हुआ है। 12 किमी लंबा वन्यजीव गलियारा इस एक्सप्रेसवे में मुख्य आकर्षण का केंद्र है। आज यानी 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया।
एक्सप्रेसवे की मुख्य विशेषताएं-
- दिल्ली से देहरादून यात्रा का समय जहां पहले 6 घंटे से अधिक लगता था, वहीं अब यह समय घटकर मात्र ढाई से तीन घंटे रह जाएगी।
- अक्षरधाम, दिल्ली से शुरू होने वाले एक्सप्रेस-वे की लंबाई 210-213 किमी. है, जो उत्तर प्रदेश के बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर से गुजरते हुए देहरादून तक जाता है।
- एक्सप्रेस-वे का एक हिस्सा राजाजी नेशनल पार्क और शिवालिक वनों से होकर गुजरता है। यहां वन्यजीवों के लिए सुरक्षा के लिए 12 किलोमीटर लंबा ग्रीन एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बनाया गया है। यह एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है।
- देहरादून के पास स्थित ‘डाट काली मंदिर’ के पास 370 मीटर लंबी सुरंग भी बनाई गई है।
ये भी पढ़ें- बिहार में नीतीश राज खत्म! सुशासन बाबू के उन संघर्षों की कहानी जो आपने शायद ही सुनी होगी, जानिए पूरी टाइमलाइन
4 चरणों में विकसित किया गया है एक्सप्रेसवे
यह एक्सप्रेसवे चार चरणों में बनाया गया है। इसके पहले फेज में अक्षरधाम से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे जंक्शन, दूसरे फेज में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे जंक्शन से सहारनपुर बाईपास, तीसरे फेज में सहारनपुर बाईपास से उत्तराखंड के गणेशपुर और फेज चार में गणेशपुर से देहरादून तक विकसित किया गया है।
Delhi dehradun expressway inauguration pm modi travel time wildlife corridor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














