- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Devbhoomi Tarnished A Woman Was Raped In A Car On The Pretext Of Leaving Her Office Uttarakhand Police Arrested Two Men
कलंकित हुई देवभूमि! ऑफिस छोड़ने के बहाने कार में बैठाकर किया दुष्कर्म, उत्तराखंड पुलिस ने दो को पकड़ा
Dehradun News: रुद्रपुर में दफ्तार जा रही महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद की है। दोनों से पूछताछ जारी है।
- Written By: रंजन कुमार

कार में महिला से दुष्कर्म। इमेज-प्रतीकात्मक। सोर्स- एआई।
Rudrapur Rape News : देवभूमि उत्तराखंड के रुद्रपुर अंतर्गत ट्रांजिट कैंप इलाके में दो लोगों ने 25 साल की महिला को कार में लिफ्ट देने के बहाने बैठाया और फिर चलती गाड़ी में उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के बयान के अनुसार घटना 25 जनवरी की सुबह की है, जब वह रोज की तरह दफ्तर जा रही थी।
उसने बताया कि वह घर से पंतनगर स्थित ऑफिस जाने के लिए पैदल निकली थी। रास्ते में कार सवार दो लोगों ने उसे रोका और ऑफिस छोड़ने के बहाने उसे अपनी कार में बिठा लिया। महिला उनकी बातों में आ गई और गाड़ी में बैठ गई। मगर, आरोपियों ने उसे दफ्तर छोड़ने के बजाय गाड़ी घुमाना शुरू कर दिया और चलती कार में दुष्कर्म को अंजाम दिया।
सूनसान जगह छोड़ा
वारदात बाद आरोपी पीड़िता को सूनसान जगह पर उतार कर मौके से फरार हो गए। महिला ने 26 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नई न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 70(1) और 351(2) के तहत केस दर्ज कर लिया। इसके बाद छानबीन शुरू की गई। स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) और पुलिस ने मिलकर 27 जनवरी को पहले 34 साल के आरोपी को घर से पकड़ा। इसके बाद 36 साल का दूसरा आरोपी गिरफ्तार हुआ। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में बाइक कट मारने पर खूनी संघर्ष; युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी दर्शन गिरफ्तार
शौक पूरे करने हेतु करते थे चोरी, नागपुर में 2 नाबालिग वाहन चोर गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज; 5 बाइक बरामद
नासिक में गन लहराकर ज्वेलरी शॉप में घुसे लुटेरे; स्टाफ की बहादुरी से भागे बदमाश, देखें वीडियो
नागपुर में घर से 2.45 लाख की चोरी, दरवाजा खुला छोड़ अस्पताल गईं महिला, चोरों ने नकदी-जेवरात पर किया हाथ साफ
यह भी पढ़ें: फरीदाबाद में लिफ्ट देने के बहाने चलती कार में महिला से दुष्कर्म, लहूलुहान कर सड़क पर फेंका
महिला के बाल और अन्य सबूत जुटाए
फॉरेंसिक टीम ने गाड़ी की बारीकी से जांच की। उसमें से महिला के बाल एवं अन्य सबूत जुटाए हैं, जिससे आरोपियों के खिलाफ केस को मजबूत बनाया जा सके। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है।
प्रदेश में हाल में हुईं घटनाएं
इस महीने की शुरुआत में पौड़ी गढ़वाल जिले में छात्र को अपनी ही सहपाठी से दुष्कर्म करने के आरोप में जेल भेजा गया। आरोपी ने धर्म और असली नाम छिपाकर लड़की से दोस्ती की थी। शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने के बाद उसने पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे वसूलने शुरू कर दिए थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दिसंबर 2025 में चमोली से शर्मनाक घटना सामने आई थी, जहां शिक्षा के मंदिर को कलंकित किया गया। एक इंटर कॉलेज के 49 वर्षीय शिक्षक यूनुस अंसारी को नाबालिग छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
Devbhoomi tarnished a woman was raped in a car on the pretext of leaving her office uttarakhand police arrested two men
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जालना मनपा आयुक्त अंजलि शर्मा ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण; कहा- मरीजों को न हो कोई असुविधा
May 17, 2026 | 03:12 PMअमरावती में खूनी झड़प:गलती से दूसरे कमरे में जाने की कीमत मौत! बिहार के मजदूर की अमरावती में हत्या
May 17, 2026 | 03:10 PMMP में ‘डिजिटल न्याय’ का नया दौर, कोर्ट से जमानत मिलते ही 10 मिनट में होगी रिहाई; 1 मिनट में मिलेगी ऑर्डर कॉपी
May 17, 2026 | 03:08 PMअमरावती में पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक सवार युवक के बैग से नंबर प्लेट, हथियार और कैश बरामद
May 17, 2026 | 03:01 PMछत्रपति संभाजीनगर में जिप स्कूलों की विशेष जांच कल से; कमियों को सुधारने के लिए त्रिसदस्यीय दल करेगा निरीक्षण
May 17, 2026 | 02:56 PMKeir Starmer Resign: ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर की कुर्सी खतरे में, जानिए कौन हैं नए दावेदार
May 17, 2026 | 02:54 PMCannes में Urvashi Rautela का दिखा ग्लैमरस लुक, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल, गिगी हदीद के लुक से किया कम्पेयर
May 17, 2026 | 02:54 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














