Cannes में Urvashi Rautela का दिखा ग्लैमरस लुक, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल, गिगी हदीद के लुक से किया कम्पेयर

Urvashi Rautela Look Cannes 2026 Viral: उर्वशी रौतेला के नए लुक ने फिर से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। इस लुक को लेकर अभिनेत्री उर्वशी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुईं।
Urvashi Rautela Cannes 2026 red carpet look
उर्वशी रौतेला (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Urvashi Rautela Look Cannes Film Festival 2026: फ्रांस में दुनिया का सबसे बड़ा 79वां कान्स फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। जहां पर रोजाना किसी न किसी सेलिब्रिटी के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में अपने ग्लैमरस लुक को लेकर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला काफी सुर्खियों में रहीं। रेड कार्पेट पर उनका एक से बढ़कर एक स्टाइलिश लुक सामने आ रहा है।

उर्वशी रौतेला के नए लुक ने फिर से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है।  उर्वशी इस लुक में सफेद और गोल्डन रंग की साड़ी पहने हुए है। इस लुक को लेकर अभिनेत्री उर्वशी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुईं। लोगों ने उर्वसी के इस लुक की तुलना गिगी हदीद से कर डाली है।

सफेद साड़ी में उर्वशी ने  कान्स में बिखेरा जलवा

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के लिए उर्वशी ने ट्रेडिशनल लुक को अपनाया। इस लुक में उर्वशी सफेद रंग की साड़ी के साथ गोल्डन कलर का ब्लाउज कैरी किए हुए दिखाई दे रहीं हैं। सफेद साड़ी पर गोल्डन रंग की बॉर्डर डिटेलिंग से उर्वशी का लुक बहुत ही ग्लैमरस दिख रहा है। उर्वशी के इस लुक को लेकर सभी ओर चर्चा हो रही है।

उर्वशी के स्टाइल ने लूटा सबका दिल

उर्वशी ने कान्स लुक में अपने साथ एक फूलों की टोकरी भी कैरी की हुई है। जो उनके पूरे लुक को बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत आकर्षण दे रही है। जिससे लोगों का ध्यान उर्वशी की तरफ खींचता चला जा रहा है। हालांकि उर्वशी के इस लुक की तुलना लोगों ने गिगी हदीद के लुक से कर डाली।

गिगी हदीद ने कैरी किया था सेम लुक

जिस समय अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का ये ग्लैमरस लुक सामने आया लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि गिगी हदीद ने साल 2023 में मुंबई में हो रहे एनएमएसीसी(NMACC) लॉन्च इवेंट में ठीक ऐसी ही साड़ी कैरी की थी, जो उर्वशी के इस लुक से काफी मिलती-जुलती है। गिगी हदीद ने उस इवेंट में जानी-संदीप खोसला की चिकनकारी साड़ी पहनी हुई थी। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई।

सेम-सेम लेकिन दिखा डिफरेंट लुक

गिगी हदीद और उर्वशी के लुक की बात करें तो दोनों के लुक्स में आइवरी गोल्डन रंग का कॉम्बिनेशन मिलता है। साथ ही साथ हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज़, साड़ी पहनने का स्टाइल और स्टेटमेंट ज्वेलरी कुछ-कुछ सेम नज़र आए। दोनों के लुक की ज्यादातर चीजें मिलती-जुलती भी थी। जिसके कारण उर्वशी रौतेला को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया।

उर्वशी के पहले लुक ने भी मचाया था तहलका

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का पहला लुक भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। सिल्वर नेट सीक्वेंस गाउन, क्रिस्टल क्राउन और यूनिक कैरौसल बैग के साथ एक्ट्रेस ने ऐसा ग्लैमरस अंदाज दिखाया कि फैंस उनकी जमकर तारीफ भी की थी। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि उनके सामने विदेशी हसीनाएं भी फीकी लग रही थीं।

Navbharat Live
navbharatlive.com