

Nagpur Theft House Burglary: नागपुर राणाप्रतापनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर में प्रवेश करके 2.45 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने कामगार कॉलोनी, सुभाषनगर निवासी रत्नमाला धर्मदास मेश्राम (60) की शिकायत पर मामला दर्ज किया। रत्नमाला की बेटी बीमार थी, शुक्रवार की शाम 4 बजे रत्नमाला बेटी को उपचार के लिए पडोले अस्पताल ले गई थीं।
दरवाजे पर ताला लगाए बगैर ही ररानमाला अस्पताल चली गई। इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने घर में प्रवेश करके 1 लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। शाम 7 बजे रानमाला घर लौटीं तो चोरी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभकी है।
चोरों के लिए स्वर्ग साबित हो रहे नागपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल के साथ ही जजेब पर हाथ मारने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में एक यात्री का चार्जिंग पर रखा मोबाइल चोरी कर लिया गया।
उदखेड, जिला अमरावती निवासी गौरव बाबूलाल ढोरे (18) अमरावती जाने के लिए सुबह करीब 6 बजे नागपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म 8 पर पहुंचे। ट्रेन आने में समय होने पर गौरव ने अपना मोबाइल वार्जिंग पर लगा दिया।
इसी बीच किसी अज्ञात आरोपी ने मोबाइल चोरी कर लिया। मोबाइल की कीमत 17,000 रुपये बताई गई। इससे पहले इसी प्लेटफॉर्म से ट्रेन 12833 हावड़ा एक्सप्रेस में अपने परिवार के साथ तिरोडा से नागपुर पहुंचे मोमिनपुरा निवासी मनोवर खान मोहम्मद खान (58) की जेब से किसी ने 19,000 रुपये की नगदी चोरी कर ली।