-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Haryana »
- Woman Raped While Participating In Shooting Competition Friend Accused Of Conspiracy
शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने गई महिला से रेप, सहेली पर साजिश में शामिल होने का आरोप
- Written By: रंजन कुमार
Faridabad Shooter Rape: फरीदाबाद में महिला शूटर के साथ रेप की घटना सामने आई है। महिला ने पुलिस में शिकायत दी है। फरीदाबाद में वह अपनी दोस्त के साथ शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने आई थी।

रेप पीड़िता और आरोपी सहेली। प्रतीकात्मक फोटो- एआई
Woman Shooter Rape: हरियाणा के फरीदाबाद में महिला शूटर के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता भिवानी की रहने वाली है। वह सहेली के साथ फरीदाबाद में शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आई थी। प्रतियोगिता बाद दोनों घर जा रहे थे। इस दौरान उसकी सहेली ने अपने परिचित को कॉल किया, ताकि वह उन्हें मेट्रो स्टेशन छोड़ सके। आरोप है कि सहेली के जानकार ने रात ज्यादा होने का बहाना बनाते हुए फरीदाबाद में ही रुकने की बात की और दोनों महिला खिलाड़ियों को एक होटल में ले गया।
इसी दौरान सहेली के जानकार का साथी भी वहां पहुंच गया, जिसने पूरे प्लान के तहत महिला खिलाड़ी के साथ रेप किया। रेप के वक्त पीड़िता की सहेली अपनी जानकार के साथ होटल से बाहर घूमने की बात कहकर निकल गई थी। दोनों के लौटने पर पीड़िता ने सहेली और दोनों युवकों को कमरे में बंद किया और बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता की सहेली और उसके दोनों जानकार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सहेली ने कॉल करके 2 युवकों को बुलाया
पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक पीड़िता अपनी सहेली के साथ मंगलवार को फरीदाबाद पहुंची थी। दोनों ने तिलपत शूटिंग रेंज में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद शाम को वापसी की योजना बनाई जा रही थी। इस दौरान महिला शूटर की सहेली ने अपने परिचित से संपर्क किया, ताकि उन्हें मेट्रो स्टेशन छोड़ा जा सके। सहेली के कॉल करने के आधा घंटे बाद फरीदाबाद निवासी गौरव और सतेंद्र मौके पर पहुंचे। चारों ने तय किया कि वे बुधवार रात फरीदाबाद में रुकेंगे और अगले दिन भिवानी रवाना होंगे। बुधवार शाम को चारों ने सराय ख्वाजा इलाके स्थित होटल में दो कमरे लिए। एक कमरे में सभी ने पार्टी की।
सम्बंधित ख़बरें
प्रतापगढ़ में दरोगा पर नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप; मुकदमा दर्ज, एसपी ने किया निलंबित
Pakistan Crime: कराची में 3 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद निर्मम हत्या, 12 संदिग्धों की जांच
कानपुर में दामाद के बड़े भाई ने सास से किया दुष्कर्म; अश्लील वीडियो बनाए, रिश्ता टूटने के डर से चुप रही
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
सहेली के बाहर जाते हुई वारदात
रात 9 बजे महिला शूटर की सहेली अपने परिचित गौरव के साथ कुछ सामान लेने चली गई। इस दौरान दूसरे कमरे में मौजूद सतेंद्र ने महिला शूटर के साथ रेप किया। पीड़िता के अनुसार, वह घटना से स्तब्ध रह गई। किसी तरह खुद को संभाला। सहेली लौटी तो पीड़िता दूसरे कमरे में चली गई। इसके बाद उसने अपने एक करीबी दोस्त को फोन कर घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी सहेली और दोनों युवकों को कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें: फरीदाबाद: दहेज उत्पीड़न से तंग आकर नवविवाहिता ने दी जान, पति और जेठ गिरफ्तार
कोर्ट ने तीनों आरोपियों को भेजा जेल
पीड़िता द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी सहेली समेत तीनों आरोपियों को हिरासत में ले ली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वारदात होटल के कमरे में हुई और इसमें भरोसे का दुरुपयोग किया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। होटल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही। घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है।
Woman raped while participating in shooting competition friend accused of conspiracy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














