-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Will Chandrashekhar Azad Ravan Gain Or Lose By Walking Alone
मायावती की तरह ‘एकला चलो’ की राह पर चन्द्रशेखर आजाद ‘रावण’, मिलेगा फायदा या होगा नुकसान?
- Written By: अभिषेक सिंह
एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि वह किसी भी पार्टी के पीछे भेड़चाल नहीं चलेंगे, बल्कि अपने एजेंडे के साथ अकेले खड़े रहेंगे।

चंद्रशेखर आजाद 'रावण' (डिजाइन फोटो)
लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 में नगीना सीट से जीत दर्ज करने के बाद आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ के हौंसले सातवें आसमान पर हैं। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि वह किसी भी पार्टी के पीछे भेड़चाल नहीं चलेंगे, बल्कि अपने एजेंडे के साथ अकेले खड़े रहेंगे। चन्द्रशेखर के इस बयान के बाद सूबे के सियासी गलियारों में माहौल गर्माया हुआ है।
लोकसभा चुनाव 2024 में बसपा जैसी बड़ी पार्टी एक सीट नहीं हासिल कर सकी। वहीं, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष ने नगीना से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। इस जीत के बाद से चंन्द्रशेखर आजाद के हौसले बढ़े हुए हैं। इन बढ़े हुए हौसलों का असर सदन सदन में स्पीकर चुनाव के लिए वोटिंग के दौरान भी दिखा। तब चन्द्रशेखर करीब-करीब सभी विपक्षी दलों के सांसद सदन सो वॉक आउट कर गए थे लेकिन चन्द्रशेखर वहीं जमे रहे। अब इस बात पर उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।
सदन से क्यों नहीं किया वॉकआउट
सदन से वॉकआउट न करने को लेकर चन्द्रशेखर रावण ने समाचार माध्यम इंडियन एक्सप्रेस के एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि वह न तो दक्षिणपंथी रहेंगे ने ही वामपंथी। बहुजन के नेता हैं और अपने एजेंडे के साथ खड़े रहेंगे। इसीलिए उन्होंने विपक्ष के साथ वॉकआउट नहीं किया। उन्होंने आगे कहा कि वह भेड़ नहीं हैं जो किसी के पीछे चलें, बल्कि अपने लाखों लोगों की उम्मीद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हायर और फायर नीति से दलित-पिछड़ा वर्ग होगा तबाह? संसद में चंद्रशेखर रावण ने श्रम सुधारों को बताया ‘खतरनाक’
‘दम है तो PM मोदी और अमित शाह मुझसे डिबेट करें’, जंतर-मंतर से चंद्रशेखर आजाद की खुली चुनौती- VIDEO
‘मुझे गोली मार दो, वरना लड़ता रहूंगा’, मेरठ में रोके जाने पर चंद्रशेखर आजाद ने योगी सरकार पर निकाला गुस्सा
ADM गुंडई ना करें… मेरठ को हाथरस नहीं बनने देंगे, चंद्रशेखर आजाद ने दिखाए तेवर
क्या कहते हैं राजनीतिक जानकार
सियासी पंडित चन्द्रशेखर आजाद ‘रावण’ के इस बयान पर दो धड़ों में बंटे हुए हैं। एक धड़ा इसे लोकसभा चुनाव की परिस्थितियों से जोड़कर देख रहा है तो वहीं दूसरा धड़ा इसे अति आत्मविश्वास करार दे रहा है। कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि चन्द्रशेखर विपक्षी खेमे से नाराज हैं। क्योंकि यूपी में पहले चर्चा थी कि आजाद समाज पार्टी कांशीराम विपक्षी गठजोड़ का हिस्सा होगी। ऐसा नहीं हुआ। फिर चर्चा चली कि सपा और कांग्रेस की तरफ से नगीना में प्रत्याशी नहीं उतारा जाएगा पर सपा ने यहां प्रत्याशी उतारकर चन्द्रशेखर रावण को झटका दे दिया। हालांकि वह जीत दर्ज करने में कामयाब रहे लेकिन इसकी टीस उनके मन में बाकी है।
यह भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी को नुकसान पहुंचाएगा अखिलेश का फैसला, सपा के लिए दिल्ली नहीं यूपी है ज़रूरी
दूसरी तरफ राजनीति के जानकार कह रहे हैं कि चन्द्रशेखर ने विपक्ष के साथ इसलिए नहीं हैं उनका वह अति आत्मविश्वास में हैं। बीजेपी और विपक्ष दोनों ही तरफ से उम्मीदवार उतारे जाने के बावजूद नगीना में जीत हासिल करना कोई मामूली बात नहीं है। ऐसी सफलता पर किसी के हौसले भी बुलंद हो सकते हैं।
चंद्रशेखर के निर्णय से नफा या नुकसान?
बात करें चंद्रशेखर के इस निर्णय से होने वाले नफ़ा नुकसान की तो इससे नुकसान होने के चांसेस 50-50 हैं। बसपा जैसी बड़ी पार्टी ने इस लोकसभा चुनाव में अकेले चलने का फैसला किया हालत क्या हुई सबको पता है। इसके अलावा चन्द्रशेखर और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) अभी सियासत के शुरुआती दौर में हैं। ऐसे में अगर वह किसी खेमें के साथ जुड़ते हैं तो जनाधार बढ़ाने में आसानी होगी।
यह भी पढ़ें: सीएम भजन लाल शर्मा की वजह से किरोड़ी लाल मीणा ने दिया इस्तीफा, राजस्थान में बीजेपी को होगा भारी नुकसान!
दूसरी तरफ चंद्रशेखर के इस डिसीजन से फायदा यह दिख रहा है कि वह बहुजन के नए नेता के तौर पर उभरकर सामने आए हैं ऐसे में उम्मीद है कि बहुजनों का वोटबैंक बसपा से आसपा(कां) की तरफ शिफ्ट हो जाए। अब देखना अहम है कि आने वाले दिनों में इसका क्या कुछ असर दिखाई देता है।
Will chandrashekhar azad ravan gain or lose by walking alone
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMमुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Jul 02, 2026 | 06:25 PMमहाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














