-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Decision Of Akhilesh Yadav Will Harm Samajwadi Party
समाजवादी पार्टी को नुकसान पहुंचाएगा अखिलेश का फैसला, सपा के लिए दिल्ली नहीं यूपी है ज़रूरी
- Written By: अभिषेक सिंह
लोकसभा चुनाव 2024 में कन्नौज से जीत दर्ज करने के बाद अखिलेश यादव ने दिल्ली का रुख कर लिया। उन्होंने मैनपुरी की करहल सीट से विधायक के तौर पर इस्तीफा दिया था। लेकिन माना ये जा रहा है कि अखिलेश का यह निर्णय समाजवादी पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाला है!

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (डिजाइन फोटो)
लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 में कन्नौज से जीत दर्ज करने के बाद अखिलेश यादव ने दिल्ली का रुख कर लिया। उन्होंने मैनपुरी की करहल सीट से विधायक के तौर पर इस्तीफा दिया था। इतना ही नहीं वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर भी मौज़ूद रहते थे। लेकिन लोकसभा चुनाव में जीत के बाद उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया। लेकिन माना ये जा रहा है कि अखिलेश का यह निर्णय समाजवादी पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाला है!
लोकसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज करने के बाद यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी छोड़कर अखिलेश यादव ने संसद का रुख करना फायदेमंद समझा। सपा ने इन चुनावों में 37 सीटें हासिल कीं। इस दौरान कहा गया कि समाजवादी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरकर सामने आई है। जिससे अखिलेश यादव को दिल्ली की राजनीति में संभावनाएं नज़र आने लगी हैं। इसके अलावा यह भी कहा गया कि यूपी में 2027 में चुनाव हैं। जिसमें अभी ढाई साल से ज्यादा का वक्त बाकी है।
मजबूत हुई अखिलेश की छवि
यह फैसला लेने के बाद सवाल उठा कि सदन में अखिलेश यादव की जगह नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी कौन संभालेगा? राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठा और चाचा शिवपाल के नाम के साथ वहीं दफन हो गया। शिवपाल सिंह को रणनीतिक तौर पर अखिलेश से बड़ा खिलाड़ी माना जाता है। लेकिन सही मायनों में लोकसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव की छवि मजबूत हुई है। ऐसे में जनता सीधे तौर पर अखिलेश यादव को देखेगी। दीगर, राजनीतिक जानकारों का ये मानना है कि शिवपाल यादव सदन में वक्ता के तौर पर अखिलेश से कमज़ोर दिखाई देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
14 साल बाद प्रयागराज में अखिलेश यादव का रात्रि प्रवास, पुराने सहयोगियों से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी चर्चाएं
‘यह पब्लिक है सब जानती है’ – LPG सिलेंडर के दाम घटने पर विपक्षी नेताओं ने सरकार पर कसा तंज
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
अखिलेश के जन्मदिन पर नया सियासी पोस्टर; श्रीकृष्ण के रूप में दिखे सपा प्रमुख, हाथ में संविधान ने बढ़ाई राजनीति
क्यों करना चाहिए यूपी पर फोकस
इसके अलावा जब अखिलेश यादव के केन्द्रीय राजनीति में जाने के पीछे सपा का तीसरी सबसे बड़ी पार्टी होने का हवाला दिया गया तो यह नहीं बताया गया कि सपा ने इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 37 सीटें हासिल की। जबकि बीजेपी को यहां 33 सीटें ही मिली। कांग्रेस की 6, बीजेपी के सहयोगी दलों को 3 और आजाद समाज पार्टी कांशीराम को एक सीट मिली। यानी सारी की सारी सीट सपा ने यूपी में हासिल की हैं। इस लिहाज से उसे यूपी की राजानीति पर फोकस रखना देश ज्यादा ज़रूरी है।
यूपी को देना चाहिए था समय
अखिलेश यादव के करहल से इस्तीफा देने के समय यह भी कहा गया था कि यूपी में अभी करीब तीन साल चुनाव नहीं होने हैं। ऐसे में अखिलेश यादव केन्द्रीय राजनीति में समय दे सकते हैं। लेकिन सच तो यह है कि कोई भी चुनाव 2 महीने पहले की गई तैयारियों से नहीं जीता जाता है। इसके लिए सालों तक जमीन तैयार करनी पड़ती है। ग्राउंड लेवल पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करना पड़ता है। बीजेपी इसका जीता जागता उदाहरण है। वह हर समय हर चुनाव को जेहन में रखती है।
Decision of akhilesh yadav will harm samajwadi party
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMTaj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
Jul 02, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














