-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Water Of Maha Kumbh Not Suitable For Bathing Cpcb Submitted Shocking Report To Ngt
Mahakumbh 2025: नहाने योग्य नहीं है महाकुंभ के संगम का पानी! CPCB ने NGT को सौंपी चौंकानी वाली रिपोर्ट
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Mahakumbh 2025: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने दिसंबर 2024 में आदेश दिया था कि श्रद्धालुओं को उस पानी की गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए, जिसमें वे डुबकी लगाने जा रहे हैं।

महाकुंभ, फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
नवभारत डेस्क : बीते 13 जनवरी से महाकुंभ 2025 का आयोजन शुरू है। ऐसे में अब 8 दिनों बाद 26 फरवरी को महाकुंभ मेले का समापन हो जाएगा। बता दें, अब तक के आए रिपोर्ट के मुताबकि 54 करोड़ के से ज्यदा लोगों ने महाकुंभ में डुबकी लगा ली है। महाकुंभ के समापन से पहले केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल यानी NGT से चौंकाने वाला दावा किया है।
दरअसल, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने NGT को अपनी रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें बताया गया है कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में फेकल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ गई है, जिसके कारण नदी में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी देखी गई है। रिपोर्ट के दावों के अनुसार महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में विभिन्न स्थानों पर फेकल कोलीफॉर्म का स्तर स्नान के लिए प्राथमिक जल गुणवत्ता के अनुरूप नहीं है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में कही गई ये बात
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में कहा गया है कि सीवेज संदूषण के सूचक फेकल कोलीफॉर्म की स्वीकार्य सीमा 2500 यूनिट प्रति 100 मिली हो गई है। बता दें, प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों में सीवेज के बहाव को रोकने के मामले पर NGT सुनवाई कर रहा है। एनजीटी ने यूपी सरकार को 2025 के महाकुंभ मेले के लिए सीवेज प्रबंधन योजना बनाने का निर्देश दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
वायु प्रदूषण, सड़क सुरक्षा और जल परियोजना में लापरवाही पर MBMC सख्त, 9 एजेंसियों पर 83 लाख का जुर्माना
यमुना प्रदूषण के खिलाफ अनोखा आंदोलन, बिहार घाट पर हनुमान स्वरूप धारण कर आमरण अनशन पर बैठे समाजसेवी दीपक शर्मा
महाकुंभ 2025 से चमकी प्रयागराज की अर्थव्यवस्था: जीडीडीपी 28.9% बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में 27% का उछाल
समुद्र ने लौटाई शहर की गंदगी, जुहू बीच पर लगा प्लास्टिक का अंबार, समुद्री जीवों और पर्यटकों पर बढ़ा खतरा
NGT ने दिसंबर 2024 में दिया था ये आदेश
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने दिसंबर 2024 में आदेश दिया था कि श्रद्धालुओं को उस पानी की गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए, जिसमें वे डुबकी लगाने जा रहे हैं। हालांकि, यह जानकारी अब तक नहीं दी जा रही है। NGT ने कहा था कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में गंगा जल की पर्याप्त उपलब्धता होनी चाहिए और यह पानी पीने और नहाने के लिए सुरक्षित होना चाहिए।
2019 में कुंभ मेले के दौरान भी पानी की गुणवत्ता पाई गई थी खराब
आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है जब पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। 2019 में प्रयागराज में हुए कुंभ मेले के दौरान भी पानी की गुणवत्ता खराब पाई गई थी। उस समय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट में यह कहा गया था कि प्रमुख स्नान के दिनों में भी पानी की गुणवत्ता खराब थी। रिपोर्ट के अनुसार, करसर घाट पर पानी में बीओडी (बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड) और फेकल कोलीफॉर्म का स्तर मानकों से ऊपर पाया गया था। खासकर, प्रमुख स्नान के समय सुबह का पानी शाम के मुकाबले अधिक प्रदूषित था।
महाकुंभ से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर टैप करें…
इसके अलावा, महाशिवरात्रि और उसके बाद के दिनों में भी पानी में फेकल कोलीफॉर्म का स्तर मानकों से अधिक था। यमुना नदी का घुलनशील ऑक्सीजन स्तर सभी मानकों के अनुसार था, लेकिन इसके पीएच, बीओडी और फेकल कोलीफॉर्म का स्तर कई बार स्वीकार्य सीमा से बाहर था। गंगा की सहायक नदियों में काली नदी सबसे अधिक प्रदूषित पाई गई थी।
Water of maha kumbh not suitable for bathing cpcb submitted shocking report to ngt
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘पुकी पुलिसवाले’ बने महाराष्ट्र पुलिस के कॉन्स्टेबल, शर्माते हुए रिएक्शन ने इंटरनेट का दिल जीत लिया
Jul 26, 2026 | 07:09 PMकाजोल का पेरेंट्स डे पर इमोशनल पोस्ट वायरल, बोलीं- उनकी कुर्बानियां समझने के लिए खुद माता-पिता बनना पड़ता है
Jul 26, 2026 | 07:06 PMExplainer: CJP प्रदर्शन में शामिल होना अब पड़ेगा भारी? जानें फेशियल रिकग्निशन पर हाईकोर्ट में क्यों मचा बवाल
Jul 26, 2026 | 07:03 PMदुबई में टायर पंचर होने पर भारतीय महिला की मदद को रुकी पुलिस, बोली- ऐसी सुरक्षा कहीं और नहीं देखी
Jul 26, 2026 | 07:00 PMMumbai News: धनुष बाण चुनाव चिन्ह को जब्त किया जाए, उद्धव ठाकरे का चुनाव आयोग पर हमला
Jul 26, 2026 | 06:54 PMजंतर-मंतर से सीख लें योगी…जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई से भड़की महबूबा मुफ्ती, कहा- यह नफरत-बदले की कार्रवाई
Jul 26, 2026 | 06:52 PMदिल्ली से जयपुर की स्लीपर बस में सफर कर विदेशी टूरिस्ट हुआ हैरान, बोला- भारत की बसें यूरोप को भी पीछे छोड़ा
Jul 26, 2026 | 06:51 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














