-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- National Pollution Control Day History Know How To Control It
2 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस, जानें इससे बचने के उपाय
- Written By: प्रीति शर्मा
National Pollution Control Day: राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस हर साल 2 दिसंबर को मनाया जाता है जो हमें बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ जागरुक करता है। प्रदूषण को नियंत्रण करना आज के समय की सबसे चुनौती है।

राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस (सौ. फ्रीपिक)
Public Health And Pollution: हर साल 2 दिसंबर को भारत में राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया जाता है। इसके पीछे का उद्देश्य प्रदूषण के बढ़ते खतरे और उससे होने वाले स्वास्थ्य प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि साफ हवा, साफ पानी और स्वच्छ पर्यावरण हमारे लिए कितना जरूरी है। बढ़ते उद्योग, वाहन धुआं, कचरे का गलत प्रबंधन और रासायनिक उत्सर्जन पर्यावरण के साथ-साथ हमारे शरीर पर भी गंभीर प्रभाव डालते हैं।
2 दिसंबर 1984 में हुई भोपाल गैस त्रासदी की याद में प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया जाता है। उस दौरान हजारों लोगों ने जहरीली गैस के कारण अपनी जान गंवा दी थी। इस दिन को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि प्रदूषण के खतरे के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके।
क्या है दर्दनाक हादसे का इतिहास
मध्य प्रदेश में 2 और 3 दिसंबर 1984 की रात को भोपाल शहर में यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का रिसाव हुआ था। इस जहरीली गैस के कारण हजारों लोगों की जान चली गई और बहुत से लोगों शारीरिक और मानसिक रुप से विकलांगता का शिकार हुए। इस त्रासदी से देश ही नहीं बल्कि दुनिया को औद्योगिक सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण के महत्व का अहसास हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली विंटर एक्शन प्लान 2026: नॉन-BS6 वाहनों की एंट्री बंद, पार्किंग फीस दोगुनी और PUCC होगा अनिवार्य
नागपुर में प्रदूषण का डबल अटैक: बिजलीघरों की राख और उड़ती धूल पर हाई कोर्ट सख्त; मनपा और राज्य सरकार को नोटिस
नागपुर वायु गुणवत्ता विवाद: हाई कोर्ट में मनपा की रिपोर्ट, शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एक्शन प्लान तैयार
नाग नदी प्रदूषण पर हाई कोर्ट सख्त; मनपा की लापरवाही पर लिया संज्ञान, गोसीखुर्द बांध के पानी पर जताई चिंता

यही वजह है कि यह दिन पर्यावरणीय प्रदूषण से होने वाले खतरों की और लोगों का ध्यान खींचता है और इसके समाधान ढूंढने के लिए प्रेरित करता है। तेजी से बढ़ता शहरीकरण, औद्योगीकरण, जनसंख्या वृद्धि आदि प्रदूषण को गंभीर बना रहे हैं। जिसकी वजह से वायु, जल, भूमि और ध्वनि प्रदूषण की समस्या प्रकृति के संतुलन को प्रभावित कर रही है।
यह भी पढ़ें:- क्या ART के जरिए लाइलाज होगी AIDS की बीमारी, क्यों नहीं बनी अब तक कोई जड़ से खत्म करने वाली वैक्सीन
राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस का महत्व
- प्रदूषण के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करना और स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्रेरित करना।
- प्रदूषण नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा बनाई गई नीतियों और योजनाओं के बारे में लोगों को बताना।
- उद्योगों में सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करना और जागरूकता फैलाना।
- प्रदूषण कम करने के लिए आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना।

प्रदूषण नियंत्रण करने के उपाय
- प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार और व्यक्तिगत रुप से कई उपाय किए जा सकते हैं जिससे प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके।
- किसी भी जगह जाने के लिए निजी वाहन से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना। क्योंकि निजी वाहन के कम इस्तेमाल से वायु प्रदूषण कम किया जा सकता है।
- अपने आसपास ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की कोशिश करें ताकि स्वच्छ हवा आपको मिलती रहे।
- कचरे को अलग-अलग करके और रीसाइक्लिंग करके भूमि प्रदूषण को कम किया जा सकता है।
- बिजली की बचत करके ऊर्जा का कम से कम इस्तेमाल करें।
- पानी का दुरुपयोग न करके जल प्रदूषण को कम किया जा सकता है।
अपने राष्ट्र को प्रदूषण से बचाने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। अपने जीवन में छोटे-छोटे बदलाव के जरिए ही हम प्रदूषण को कम करने में योगदान दे सकते हैं। जिससे एक स्वच्छ और हरा भरा पर्यावरण बनाने की दिशा आगे बढ़ सके।
National pollution control day history know how to control it
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ग्वालियर में लुटेरी दुल्हन का भंडाफोड़, शादी के तुरंत बाद चुराए गहने; बाद में शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल
Jun 19, 2026 | 09:13 PMभगवान शिव के दर्शन की चाह में 12 साल से खड़े हैं दुलाल गिरी महाराज, पैरों की हालत देख लोग हैरान
Jun 19, 2026 | 09:10 PMBEST हड़ताल से फीका पड़ा सार्वजनिक परिवहन सर्विस, कुर्ला-बीकेसी मार्ग पर यात्रियों से वसूला गया मनमाना किराया
Jun 19, 2026 | 09:01 PMकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस तारीख को खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये, गुजरात में मनाया जाएगा PM किसान उत्सव
Jun 19, 2026 | 08:54 PM‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ का नया प्रोमो जारी, समय रैना और बलराज सिंह घई की हुई नोकझोंक
Jun 19, 2026 | 08:53 PMआंध्र प्रदेश ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, दूसरे आरोपी शेख मंसूर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
Jun 19, 2026 | 08:52 PM‘संजय राउत के लिए मैं ठाणे के मेंटल हॉस्पिटल में बेड बुक कर आया हूं…’ सांसद नरेश म्हस्के का कड़ा वार
Jun 19, 2026 | 08:50 PMवीडियो गैलरी

क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM














