जनवरी के 14 दिन क्यों रखना होता है सर्दी में सेहत का ख्याल, यह आयुर्वेदिक उपाय आएंगे काम

January health care tips: जनवरी के शुरुआती 14 दिन सेहत के लिए बेहद अहम होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार इस समय सही आहार और दिनचर्या अपनाकर सर्दी, जोड़ों के दर्द और कमजोरी से बचा जा सकता है।
Winter Season, Health News
जनवरी के 14 दिन रखें सेहत का ख्याल (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Winter Health Problem: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत का सही तरह से ख्याल रखना जरूरी होता है। दिसंबर के बाद जनवरी के महीने में ज्यादा ठंड की शिकायत रहती है क्योंकि इस महीने में तापमान चरम पर होता है। जनवरी के महीने में ही शीत लहर का प्रकोप रहता है इससे बच्चों से लेकर बुजुर्गों को बचना जरूरी होता है।

धूप बहुत कम निकल पाती है और आमतौर पर यह समय 14 दिन का होता है, जिसका जिक्र आयुर्वेद के अष्टांग हृदय में भी किया गया है। इस समय खुद को सर्दी से बचाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप जनवरी के शुरुआती 14 दिनों का ख्याल सही तरह से रखते है तो अच्छा होता है।

14 दिन क्यों होते है जीवनभर के लिए जरूरी

यहां पर हिंदू कैलेंडर के अनुसार कहा गया है कि, यह समय पौष के अंत और माघ की शुरुआत से मध्य तक होता है। इस समय के व्यवहार की बात की जाए तो, इस मौसम में सूर्य की शक्ति क्षीण हो जाती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर ही असर पड़ता है। सेहत के दृष्टिकोण से भी ये 14 दिन बहुत आवश्यक होते हैं, क्योंकि पाचन शक्ति दोगुनी तेजी से काम करती है। माना जाता है कि 14 दिन में खाया गया पौष्टिक आहार साल भर ऊर्जा देता है, लेकिन इसी के साथ शरीर में वात दोष की वृद्धि भी तेजी से होती है, जिससे शरीर में दर्द और जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में सर्दी से बचाने के लिए विशेष रूप से अपना ध्यान रखना जरूरी है।

इन चीजों का करें सेवन

14 दिन तक आपको संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। ऐसे आहार जरूर खाएं जिनकी तासीर गर्म होती है इसमें आप 14 दिन घी, तिल का तेल, मूंग दाल, उड़द दाल, गेहूं, बाजरा, ज्वार, गुड़, तिल और मूंगफली का सेवन करें। ये शरीर को गर्म रखने से लेकर बल भी प्रदान करते हैं। खानपान का सही होना जरूरी है।

इन उपायों को अपनाकर रखें ख्याल

आप यहां पर कुछ खास उपायों को अपनाकर अपनी सेहत का सही तरह से ख्याल रख सकते है।

1- पूरे दिन गुनगुने पानी का सेवन करें और साथ ही दिन में एक बार काढ़े का सेवन जरूर करें, जिसमें अदरक, तुलसी, हल्दी, लौंग और काली मिर्च जैसी चीजें शामिल हों। ये सभी पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं।

2- इसके अलावा आपको सही स्वास्थ्य के लिए पूरे दिन गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए।साथ ही दिन में एक बार काढ़े का सेवन जरूर करें, जिसमें अदरक, तुलसी, हल्दी, लौंग और काली मिर्च जैसी चीजें शामिल हों। ये सभी पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं।

3- शरीर की मांसपेशियों और हड्डियों की मजबूती के लिए रोजाना गुनगुने तेल से मालिश करें। इससे मांसपेशियों में जकड़न कम होती है और शरीर में रक्त का संचार भी ठीक रहता है।

4- आपको जनवरी के 14 दिनों में कम से कम थोड़ी देर धूप लेना चाहिए। अलाव के पास बैठकर खुद को गर्म रखने की कोशिश करें। कानों और चेहरे को विशेषकर ढक कर रखें। ये शरीर का तापमान संतुलित बनाए रखने में मदद करेगा।

5- इन 14 दिनों में व्यायाम करना जरूरी होता है। बढ़ती ठंड के साथ सांस लेने में परेशानी और सीने में भारीपन की शिकायत रहती है। ऐसे में श्वास से जुड़े योग और प्राणायाम जरूर करें। इससे शरीर के हर हिस्से तक सही तरीके से ऑक्सीजन का संचार होगा।

आईएएनएस के अनुसार

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com