अगले 7 दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, भारी बारिश का भी अलर्ट

Weather News: उत्तर एवं मध्य भारत में शीतलहर की स्थिति है। आगामी 7 दिनों तक सर्दी से निजात मिलने के आसार नजर नहीं हैं। देश के कई हिस्सों में कोहरा का प्रकोप रहेगा। दक्षिण भारत में बारिश के आसार हैं।
Severe cold and heavy rain expected for the next seven days
पटना में छाया कोहरा। इमेज-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Weather Update: उत्तर भारत के साथ मध्य और पूर्वी भारत भी शीतलहर के कारण कांप रहा है। पूर्वी भारत का कुछ हिस्सों में सर्दी का असर दिख रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में शीतलहर और कड़ी ठंड जैसी स्थिति दिखी है। भारतीय मौसम विज्ञान (आईएमडी) के अनुमान बताते हैं कि कुछ दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। आईएमडी ने बुधवार को जारी अपने बुलेटिन में बताया कि अगले 7 दिनों तक उत्तर पश्चिम, मध्य और भारत में सुबह में बेहद घना कोहर छाए रहने के पूरे आसार हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण ठंड पड़ रही है। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बहुत सर्दी है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड में शीतलहर चल रही है। इधर, छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर सबसे ठंडा शहर रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री दर्ज हुआ। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में पाला गिरा है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम में बर्फबारी हो रही है।

मैदान से पहाड़ तक कहां कितना गिरा पारा?

मौसम विभाग के अनूसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल में तापमान 0 डिग्री से नीचे है। उत्तराखंड के कुछ इलाकों में तापमान 0 डिग्री से 5 डिग्री के बीच है। पंजाब- हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार-झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों में तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच बना है।

सोनमर्ग में मानइस 10.1 तापमान

कश्मीर के गांदरबल स्थित सोनमर्ग मंगलवार रात को जम्मू-कश्मीर का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0 से 10.1 डिग्री के बीच रहा। कश्मीर के बारामूला स्थित गुलमर्ग का पारा रात में एक डिग्री बढ़ा। यहां न्यूनतम तापमान 0 से नीचे 7.6 डिग्री रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0 से 1.6 डिग्री नीचे रहा, जो सोमवार रात के दर्ज तापमान से अधिक है। पहलगाम में न्यूनतम तापमान 0 से 7.2 डिग्री नीचे रहा। काजीगुंड में तापमान 0.1 डिग्री रहा है।

तमिलनाडु और केरल में बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत ठंड से ठिठुर रहा है। वहीं, दक्षिण में बारिश का खतरा है। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के क्षेत्र के कारण तमिलनाडु में आज से 11 जनवरी को भारी बारिश होने की संभावना है। 9 और 10 जनवरी को अत्यधिक बारिश का अलर्ट है। केरल और माहे में 10 जनवरी को भारी बारिश के आसार हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com