-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Union Minister Jitin Prasads Car Stuck In Mud Video Goes Viral
अपने ही इलाके में हो गई केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की फजीहत, वायरल हुआ VIDEO
- Written By: अभिषेक सिंह
Jitin Prasad car Video: केंद्रीय राज्य मंत्री और पीलीभीत के सांसद जितिन प्रसाद रविवार को गजरौला के शिवनगर गांव पहुंचे। सभा स्थल से 20 मीटर पहले उनकी कार कीचड़ में ऐसी फंसी की बाहर ही नहीं निकल सकी।

कीचड़ में फंसी जितिन प्रसाद की कार (सोर्स- वीडियो)
Jitin Prasad Car: केन्द्र की मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री और यूपी के पीलीभीत से लोकसभा सांसद जितिन प्रसाद रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। यहां वह गजरौला में एक कार्यक्रम में जा रहे थे तभी उनकी गाड़ी कीचड़ में फंस गई। जिसके चलते उनकी जमकर फजीहत भी हो रही है।
केंद्रीय राज्य मंत्री और पीलीभीत के सांसद जितिन प्रसाद रविवार को गजरौला के शिवनगर गांव पहुंचे। सभा स्थल से 20 मीटर पहले उनकी कार कीचड़ में ऐसी फंसी की बाहर ही नहीं निकल सकी। कार को निकालने की काफी कोशिश की गई, लेकिन उसे निकाला नहीं जा सका।
पैदल सभा स्थल तक पहुंचे मंत्री
इसके बाद जितिन प्रसाद को पैदल ही सभा स्थल तक जाना पड़ा। वहीं, कार को ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला गया। कार के कीचड़ में फंसने और उसको ट्रैक्टर से खींचे जाने का एक वीडियो भी सामने आया है और तेजी से वायरल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
UP के प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा! 100 साल पुराना मकान ढहा, मलबे में दफन हुए एक ही परिवार के 6 लोग- VIDEO
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
आंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
वीडियो ने करवाई मंत्री की फजीहत
जितिन प्रसाद की कार के कीचड़ में फंसने का वीडियो सामने आने के बाद उनकी फजीहत भी हो रही है। इसके पीछे कारण यह है कि सांसद बनने से पहले वह उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री रह चुके हैं।
अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत (यूपी) में पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की गाड़ी कीचड़ में फंस गई। ट्रैक्टर में बांधकर गाड़ी निकालनी पड़ी।@riyaz_shanu
pic.twitter.com/rWW0FU1ysN — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 3, 2025
आपको बता दें कि केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद इस समय जिले के दौरे पर हैं। रविवार को कई जगहों पर जनसभाओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही गजरौला के शिवनगर गांव में मंत्री ने जनसंवाद किया। मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर आर्मी अफसर का तांडव, स्पाइसजेट स्टाफ पर बरसाए लात-घूंसे, देखें VIDEO
मंत्री जितिन प्रसाद ने पूरनपुर में एक डाटा सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि पीलीभीत के युवा न केवल शिक्षित होंगे, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी सीखेंगे। इससे उनका भविष्य और भी बेहतर होगा। अब पढ़ाई के लिए दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा। पीलीभीत के लिए यह एक अच्छी शुरुआत है।
बारिश से सड़कों पर बने गड्ढे
वहीं, शिवनगर में निर्माण विभाग के अधिकारियों की लापरवाही भी देखने को मिली। सभा स्थल तक जाने वाली सड़क की हालत देखकर साफ हो गया कि लोक निर्माण विभाग और अन्य निर्माण एजेंसियां इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही हैं। जिले में बारिश के कारण सड़कों पर कई जगह गड्ढे बन गए हैं। हालांकि, जितिन प्रसाद के दौरे से पहले अधिकारियों ने इस समस्या के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया।
Union minister jitin prasads car stuck in mud video goes viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जोस बटलर ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज; देखिए पूरी रिकॉर्ड लिस्ट
Aug 06, 2026 | 10:24 AMShare Market: भारतीय शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 201 अंक और निफ्टी 16 अंक पर खुला
Aug 06, 2026 | 10:18 AMगूंगी गुड़िया बयान पर NCP का जोरदार हल्लाबोल; हर्षवर्धन सपकाल और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Aug 06, 2026 | 10:16 AMMoong Dal Popcorn: घर पर बनाएं मूंग का क्रिस्पी पॉपकॉर्न, हेल्दी और हाई-प्रोटीन स्नैक, बच्चों को भी आएगा पसंद
Aug 06, 2026 | 10:11 AMछत्रपति संभाजीनगर में मनपा हुआ सख्त; नोटिस के बाद भी नहीं हटे 41 जर्जर भवन तो किया ध्वस्त
Aug 06, 2026 | 10:06 AMमुजफ्फरनगर में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, 21 शिवभक्तों ने उठाई 221 फीट लंबी तिरंगा कांवड़
Aug 06, 2026 | 09:59 AMइंदौर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज के फार्मासिस्ट पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा, आय से 108% अधिक संपत्ति का मामला दर्ज
Aug 06, 2026 | 09:55 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM












