-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Viral »
- Army Officer Assaults Spicejet Staff At Airport Video Goes Viral
एयरपोर्ट पर आर्मी अफसर का तांडव, स्पाइसजेट स्टाफ पर बरसाए लात-घूंसे, देखें VIDEO
- Written By: अभिषेक सिंह
Brawl on Srinagar Airport: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर सेना के एक सीनियर अफसर ने स्पाइसजेट के चार कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एयरपोर्ट पर आर्मी अफसर स्पाइसजेट स्टाफ पर बरसाए लात-घूंसे (सोर्स- वीडियो)
Spice Jet Viral Video News: श्रीनगर हवाई अड्डे पर हिंसा की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार को दिल्ली जाने वाली उड़ान SG-386 के बोर्डिंग गेट पर सेना के एक सीनियर अफसर ने स्पाइसजेट ग्राउंड स्टाफ के चार कर्मियों पर जमकर लात-घूंसे बरसा दिए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
एयरलाइन ने एक बयान जारी कर बताया कि श्रीनगर हवाई अड्डे पर हुए हमले में स्पाइसजेट के चार कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें से एक की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर भी हुआ है। हालांकि सुरक्षा कारणों से एयरलाइन ने हमलावर सैन्य अधिकारी का नाम सार्वजनिक नहीं कियाहै।
अचानक स्टाफ पर बोल दिया धावा
एयरलाइन ने बताया है कि कर्मचारियों पर घूंसों और पैरों से हमला किया है। यहां तक कि एक कर्मचारी पर कतार में खड़े होने वाले स्टैंड से भी हमला किया गया। इस मारपीट में एक कर्मचारी बेहोश होकर ज़मीन पर गिर पड़ा। इसके बावजूद वह उस पर लात और घूंसे बरसाता रहा। सभी घायल कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर चोटों के कारण उनका इलाज चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
बालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
रीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
श्रीनगर एयरपोर्ट का नजारा। स्पाइसजेट के स्टाफ पर जानलेवा हमला करने वाला आर्मी ऑफिसर है । केबिन लगेज के पेमेंट पर मामूली बहस के बाद इस तरह हमला कर दिया । हमले में एक व्यक्ति घायल है। उम्मीद करते हैं जो भी हो उसपर सख्त एक्शन होगा।
pic.twitter.com/pGcMqwlAW3 — Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) August 3, 2025
सामने आई मारपीट की वजह?
श्रीनगर एयरपोर्ट पर घटी इस घटना के पीछे की वजह का भी खुलासा हो गया है। यात्री, जो एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी था, अपने साथ दो केबिन बैग ले जा रहा था जिनका कुल वजन 16 किलो था। यह सामान उड़ान में अनुमत सीमा 7 किलो से दोगुना से भी ज़्यादा था।
ज़बरदस्ती एयरोब्रिज में घुसा
फ्लाइट स्टाफ ने जब उसे अतिरिक्त सामान के बारे में बताते हुए लागू शुल्क का भुगतान करने के लिए कहा, तो यात्री ने साफ इनकार कर दिया। यात्री बिना बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी किए ही ज़बरदस्ती एयरोब्रिज में घुस गया, जो विमानन सुरक्षा प्रोटोकॉल का स्पष्ट उल्लंघन है।
नो-फ्लाई लिस्ट में डालेगी एयरलाइन
एक सीआईएसएफ अधिकारी उसे वापस गेट तक ले गया। फिर गेट पर यात्री का व्यवहार और भी आक्रामक हो गया। उसने स्पाइसजेट के चार ग्राउंड स्टाफ पर हमला कर दिया। स्थानीय पुलिस ने इस पूरे मामले में मामला दर्ज कर लिया है। एयरलाइन ने नागरिक उड्डयन नियमों के अनुसार यात्री को नो-फ्लाई सूची में डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Watch: ‘थप्पड़बाज’ पैंसेजर पर इंडिगो का एक्शन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था VIDEO
स्पाइसजेट ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को एक पत्र लिखकर अपने कर्मचारियों पर हुए जानलेवा हमले की जानकारी दी है। उसने यात्री के खिलाफ उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है। एयरलाइन ने हवाईअड्डा अधिकारियों से घटना का सीसीटीवी फुटेज हासिल कर पुलिस को सौंप दिया है।
Army officer assaults spicejet staff at airport video goes viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
समय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













