UP में ड्रग्स का खौफनाक खुलासा! गुजरात ATS की रेड में मिली गुप्त मेफेड्रोन फैक्ट्री, दो आरोपी गिरफ्तार

Gujrat ATS Action: गुजरात ATS ने यूपी के अंबेडकर नगर में अवैध मेफेड्रोन लैब का भंडाफोड़ किया है। 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही भारी मात्रा में ड्रग्स और केमिकल बरामद किया है।
Gujrat ATS Action
दो आरोपी गिरफ्तार (सोर्स-आईएएनएस)
Published on
Updated on

Illegal Drug factory: गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में मेफेड्रोन बनाने वाली एक अवैध यूनिट का पता लगाया है। यह कार्रवाई अहमदाबाद में हुई एक जब्ती के बाद शुरू हुई जांच के दौरान की गई। इस मामले की शुरुआत 1 मार्च को हुई, जब एटीएस अधिकारियों ने अहमदाबाद के दानिलिमडा इलाके में शफात अहमद उर्फ ​​चांद मोहम्मद फारूकी से 4.6 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया।

इस जब्ती के आधार पर सोहेल उर्फ ​​भूरा मिर्जा (25) और फरहान उर्फ ​​भूरा पठान (38) जो दोनों अहमदाबाद के रहने वाले हैं उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। यह नशीला पदार्थ शफात को इन्हीं दोनों लोगों ने सप्लाई किया था।

ऐसे हुआ खुलासा

एटीएस पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी), 22(बी) और 29 के तहत एक मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान, एटीएस ने 'टॉप-डाउन' और 'बॉटम-अप' दोनों तरह के तरीकों का इस्तेमाल किया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि सोहेल मिर्जा ने पंकज और कपिल नाम के दो लोगों से लगभग 300 ग्राम मेफेड्रोन खरीदा था। इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, एटीएस की टीमों ने तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी जुटाई, जिससे पता चला कि यह दोनों अंबेडकरनगर में मेफेड्रोन के अवैध निर्माण में शामिल थे।

दो आरोपी गिरफ्तार

एंटी टेरर स्क्वाड की एक विशेष टीम ने 12 दिनों तक कई संदिग्ध जगहों पर निगरानी रखी। रामनगर कर्री गांव में एक टिन शेड के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं, जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से वहां छापा मारा गया। जांचकर्ताओं ने पाया कि यह गुप्त धंधा लगभग छह महीनों से चल रहा था। मौके से दो आरोपियों, कपिलदेव शर्मा (31) और रामशंकर उर्फ ​​पंकज परशुराम (30), को गिरफ्तार किया गया। ये दोनों ही उत्तर प्रदेश के बेनी गद्दोपुर गांव के रहने वाले हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों ने सिर्फ स्कूली स्तर तक ही पढ़ाई की है।

6 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त

छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल जब्त किया गया। इसमें 6 किलोग्राम तैयार मेफेड्रोन, 50 किलोग्राम तरल मेफेड्रोन, 88 किलोग्राम '2-ब्रोमो-4-मिथाइलप्रोपियोफेनोन' (जिसे हाल ही में एक 'नियंत्रित पदार्थ' घोषित किया गया है) और लगभग 200 किलोग्राम अन्य कच्चा माल और रसायन शामिल थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com