- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Msedcl Amravati Yavatmal Electricity Cut Off 27000 Defaulters 2026
यवतमाल में सबसे ज्यादा ‘उधारी’! ₹447 करोड़ के बकाये ने उड़ाई महावितरण की नींद, 16000 कनेक्शन कटे
MSEDCL Amravati News: महावितरण की सर्जिकल स्ट्राइक! अमरावती और यवतमाल में 27,000 बकायेदारों की बिजली कटी। ₹714 करोड़ का बकाया वसूलने के लिए छुट्टी के दिन भी चलेगा अभियान।
- Written By: प्रिया जैस

महावितरण (फाइल फोटो)
Mahavitran Recovery Drive: बिजली बिल की बकाया राशि शून्य करने के लिए चलाए जा रहे वसूली अभियान को महावितरण ने तेज कर दिया है। लगातार नोटिस के बावजूद भुगतान न करने वाले करीब 27 हजार बकायेदार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति काट दी गई है। मुख्य अभियंता अशोक सालुंके ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे तुरंत बकाया और चालू बिल जमा करें, अन्यथा ऐसी कार्रवाई से बचा नहीं जा सकेगा।
अमरावती परिमंडल में घरेलू, व्यावसायिक, औद्योगिक और अन्य लघु दाब श्रेणी के कुल 3 लाख 17 हजार 921 उपभोक्ताओं पर करीब 714 करोड़ 5 लाख रुपये की बकाया राशि है। इसमें अमरावती जिले के 1 लाख 52 हजार 115 उपभोक्ताओं पर 266 करोड़ 79 लाख रुपये, जबकि यवतमाल जिले के 1 लाख 65 हजार 806 उपभोक्ताओं पर 447 करोड़ 26 लाख रुपये बकाया है।
महावितरण के अस्तित्व के लिए बिजली बिल की वसूली अत्यंत आवश्यक होने के कारण जनवरी से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य अभियंता अशोक सालुंके के मार्गदर्शन में अधीक्षक अभियंता, कार्यकारी अभियंता, उपविभागीय व शाखा अभियंता तथा तकनीकी कर्मचारी सीधे उपभोक्ताओं से संपर्क कर वसूली का प्रयास कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गैस नहीं तो लकड़ी ही सही! सिरोंचा के होटलों में चूल्हे पर पक रहा खाना, सिलेंडर के लिए मचा हाहाकार
देवेंद्र फडणवीस बोले-मुंबई की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में 12 गिरफ्तार
संभाजीनगर में स्मार्ट मीटर से बिजली कटौती, महावितरण का ऑटो डिस्कनेक्शन अभियान; 7 हजार से ज्यादा कनेक्शन बंद
गड़चिरोली में बेमौसम बारिश का कहर! तूफानी हवाओं ने उजाड़े घर, मूसलाधार बारिश से फसलों का भारी नुकसान
35 करोड़ की बकाया राशि के लिए कार्रवाई
महावितरण की इस सख्त कार्रवाई में 34 करोड़ 49 लाख रुपये की बकाया राशि के चलते 26 हजार 991 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए। इसमें अमरावती जिले के 10 हजार 350 उपभोक्ताओं पर 11 करोड़ 71 लाख रुपये, जबकि यवतमाल जिले के 16 हजार 641 उपभोक्ताओं पर 23 करोड़ 78 लाख रुपये बकाया है।
यह भी पढ़ें – चंद्रपुर जिले के 54 गांवों का पानी बना ‘जहर’; जांच रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानें आपके गांव का हाल
कार्रवाई को मिली गति
वित्तीय वर्ष समाप्त होने में कम समय बचा है, इसलिए भुगतान न करने वाले क्षेत्रों में सामूहिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद भी ली जाएगी। कार्रवाई के दौरान बकायेदारों के मीटर हटाए जा रहे हैं और मीटर हटाने के बाद यदि अवैध बिजली उपयोग पाया गया, तो संबंधितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
छुट्टी के दिन भी जारी रहेगा अभियान
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए छुट्टी के दिनों में भी वसूली अभियान जारी रखा गया है। साथ ही बिल भुगतान केंद्र और ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है। महावितरण ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बकाया और चालू बिजली बिल तुरंत जमा कर संभावित परेशानी से बचें।
Msedcl amravati yavatmal electricity cut off 27000 defaulters 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उपचुनाव का शंखनाद: भाजपा ने 4 राज्यों के लिए उतारे धुरंधर, जानें पोंडा से बागलकोट तक किसे मिला टिकट?
Mar 19, 2026 | 10:44 AMगैस नहीं तो लकड़ी ही सही! सिरोंचा के होटलों में चूल्हे पर पक रहा खाना, सिलेंडर के लिए मचा हाहाकार
Mar 19, 2026 | 10:41 AMदेवेंद्र फडणवीस बोले-मुंबई की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में 12 गिरफ्तार
Mar 19, 2026 | 10:39 AMIPL के वो 5 दिग्गज जो कभी नहीं जीत पाए ऑरेंज कैप, 2 खिलाड़ी तो 2008 से अब तक खेल रहे, देखें लिस्ट
Mar 19, 2026 | 10:39 AMसंभाजीनगर में स्मार्ट मीटर से बिजली कटौती, महावितरण का ऑटो डिस्कनेक्शन अभियान; 7 हजार से ज्यादा कनेक्शन बंद
Mar 19, 2026 | 10:38 AMAnupama Spoiler: दिग्विजय और अनुपमा की बढ़ती करीबियां लाएंगी तूफान, परिवार में मचेगा हंगामा
Mar 19, 2026 | 10:37 AMलीबिया-सीरिया में लड़ी जंग…अब रच रहा था भारत को दहलाने की साजिश! आखिर कौन है खूंखार अमेरिकी मैथ्यू वैन डाइक?
Mar 19, 2026 | 10:34 AMवीडियो गैलरी

‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM
इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PM
‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:36 PM
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM











