-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Stay On Primary School Merger In Sitapur Order To Maintain Status Quo Till Further Orders
सीतापुर में स्कूलों के मर्जर पर रोक, अगले आदेश तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
लखनऊ हाईकोर्ट ने यूपी के सीतापुर जिले में स्कूलों के विलय की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जिले में फिलहाल पुरानी स्थिति को बहाल रखा जाए। अब अगली सुनवाई 21 अगस्त को होगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो: सोशल मीडिया
UP Primary School Merger: सीतापुर की छात्रा कृष्णा कुमारी समेत 51 बच्चों ने हाल ही में सरकारी आदेश को चुनौती दी थी। 2 जुलाई को एक और याचिका दायर की गई। इससे पहले 7 जुलाई को कोर्ट की सिंगल बेंच ने सरकार के फैसले को सही ठहराया था। अब मामले में चीफ जस्टिस अरुण भंसाली और जस्टिस जसप्रीत सिंह की डबल बेंच ने अगले आदेश तक रोक लगा दी है।
16 जून 2025 को बेसिक शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी किया। इस आदेश में कहा गया कि प्रदेश के हजारों स्कूलों को विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर नजदीकी उच्च प्राथमिक या कंपोजिट स्कूलों में मर्ज किया जाएगा। सरकार का तर्क था कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा।
सीतापुर की छात्रा ने दी थी चुनौती
हालांकि इस आदेश को सीतापुर की छात्रा कृष्णा कुमारी के साथ-साथ 51 बच्चों ने 1 जुलाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इसके बाद 2 जुलाई को एक और याचिका दाखिल की गई। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि यह आदेश अनुचित है और यह निःशुल्क व अनिवार्य शिक्षा अधिकार कानून का उल्लंघन करता है।
सम्बंधित ख़बरें
चंदा चोरी आरोपियों के लिए अयोध्या जेल में बदले नियम, सिर्फ 10 खास लोग ही कर सकते हैं मुलाकात, कैसे बीत रहे दिन
UP: योगी सरकार में बढ़ा बाघों का कुनबा; 2022 की गणना में 205 टाइगर; ‘बाघ मित्र’ कार्यक्रम बना संरक्षण की मिसाल
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला नया सचिव, चंदा चोरी विवाद के बाद जगदीश आफले को बड़ी जिम्मेदारी, RSS से है गहरा नाता
मुख्तार गैंग पर पुलिस का शिकंजा, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में अफजाल-अफसा समेत अन्य पर 5 मुकदमे दर्ज
छात्रों की समस्या पर कोर्ट की प्रतिक्रिया
याचिका में कहा गया कि छोटे बच्चों के लिए नए स्कूल तक पहुंचना कठिन होगा और इससे उनकी पढ़ाई पर असर पड़ेगा। 3 और 4 जुलाई को हुई बहस में कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया और 7 जुलाई को सिंगल बेंच ने सरकार के पक्ष में फैसला दिया। हालांकि इसके विरुद्ध डबल बेंच में तीन याचिकाएं दायर कर दी गईं जिस पर अब सुनवाई जारी है। बहरहाल इस मामले में अगले आदेश तक यथास्थिति बनाए रखने को कहा गया है।
क्या है सरकार की मर्जर नीति?
बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार के निर्देश के अनुसार 50 से कम छात्रों वाले परिषदीय स्कूलों को पास के बड़े स्कूलों में विलय किया जाएगा। यह प्रक्रिया तभी होगी जब रास्ते में कोई नदी, नाला, रेलवे ट्रैक या हाईवे न हो जिससे दुर्घटना की आशंका न रहे। मामले में सरकार का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य सभी छात्रों को बेहतर, सुविधायुक्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा 2020 के तहत स्कूलों के संसाधनों का साझा उपयोग और सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक कदम है।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में हिंदी पर बवाल…इधर उज्ज्वल निकम ने मराठी में ली सांसद पद की शपथ
क्या है सरकार की तैयारी?
राज्य सरकार हर जिले में मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय (कक्षा 1 से 8 तक) खोल रही है। इनमें स्मार्ट क्लास, टॉयलेट, फर्नीचर, पुस्तकालय, कंप्यूटर रूम, मिड-डे मील किचन, डायनिंग हॉल, सीसीटीवी, वाई-फाई, ओपन जिम और शुद्ध पेयजल जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। हर स्कूल में कम से कम 450 छात्रों के लिए संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रत्येक स्कूल को अपग्रेड करने में 1.42 करोड़ रुपये की लागत आ रही है।
Stay on primary school merger in sitapur order to maintain status quo till further orders
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bhandara News: लाखांदुर में 15,562 हेक्टेयर में धान की बुआई पूरी, बारिश से रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
Jul 29, 2026 | 02:59 PMरेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, मेडिकल आधार पर कैडर बदलने वालों की पुरानी सेवा भी प्रमोशन में होगी शामिल
Jul 29, 2026 | 02:58 PMछत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 1215 ऑटो रिक्शा पर ठाेका 11.5 लाख का जुर्माना, 6 ऑटो जब्त
Jul 29, 2026 | 02:56 PMTMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
Jul 29, 2026 | 02:55 PMनागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 02:51 PMकिसान आंदोलन भोपाल: प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार हुई सरकार, CM मोहन यादव ने बनाई समिति
Jul 29, 2026 | 02:50 PMपुणे में डेंगू जांच पर मनपा की सख्ती: NS1 और MAC ELISA टेस्ट की फीस 600 तय, रैपिड टेस्ट किट पर रोक
Jul 29, 2026 | 02:44 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














