-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Council Schools Of Uttar Pradesh Will Be Upgraded With One Thousand Crores These Will Be The Facilities
एक हजार करोड़ से अपग्रेड होंगे उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय, ये होंगी सुविधाएं
- Written By: अमन दुबे

लखनऊ : योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) ने हालिया प्रस्तुत आम बजट 2023-24 में शिक्षा विभाग (Education Department) के लिए 2000 करोड़ रुपए की धनराशि (Funds) देने का प्रावधान किया है। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों (Operated Council Schools) के लिए एक हजार करोड़ रुपए से प्रत्येक विकास खंड में एक-एक (कुल 880) मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों को विकसित किया जाएगा। योगी सरकार की मंशा आगामी 3 वर्षों में लगभग 4000 (प्रत्येक विकास खंड में 4-5) अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों को विकसित करने की है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्ययोजना बना ली है, जिस पर आगे की कार्यवाही की जा रही है। प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के इन विद्यालयों को अपग्रेड कर योगी सरकार न सिर्फ प्रत्येक छात्र तक उत्तम शिक्षा पहुंचाने का प्रयास कर रही है, बल्कि उन्हें विद्यालय में वे सभी सुविधाएं भी मुहैया कराने का उद्देश्य है जिसकी मदद से उनका कौशल विकास हो सके और वे बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।
प्रथम चरण में 704 परिषदीय विद्यालयों को किया जाएगा अपग्रेड
महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद के अनुसार बजट में किए गए इस प्रावधान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रत्येक ग्रामीण विकासखंड से जगह की उपलब्धता, व्यवहारिकता और महत्तम सामाजिक लाभ के दृष्टिगत प्रत्येक विकासखंड से एक कंपोजिट विद्यालय का पारदर्शितापूर्ण चयन किया जाएगा। इन विद्यालयों को तय मानकों के अनुरूप अपग्रेड किया जाएगा और मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का दर्जा प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक कंपोजिट विद्यालय में लगभग 1.42 करोड़ रुपए से अवस्थापना सुविधाओं को अपग्रेड किए जाने का प्रावधान किया गया है। इस प्रकार से प्रथम चरण में बेसिक शिक्षा विभाग के लिए आवंटित बजट 1,000 करोड़ रुपए से लगभग 704 परिषदीय विद्यालयों को मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के रूप में अपग्रेड किया जाएगा।
प्रत्येक विद्यालय में होंगे 450 छात्र-छात्राएं
मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के अंतर्गत पहले से संचालित परिषदीय कंपोजिट विद्यालयों में आधुनिक सुविधाओं के साथ ग्रेड लर्निंग कांसेप्ट के आधार पर अपग्रेड किया जाएगा। इन विद्यालयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप बच्चों का समावेशी और कौशल विकास को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। इन विद्यालयों के अपग्रेडेशन के बाद प्री-प्राइमरी से कक्षा-8 के लिए प्रति वर्ग पृथक-पृथक कक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक विद्यालय को लगभग 450 छात्र-छात्राओं की क्षमता के साथ विकसित किया जाएगा। इन विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण बौद्धिक विकास को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक परिवेश के लिए तैयार किया जाएगा, जहां पहले से निर्मित समस्त सुविधाओं और कक्षा का सुदृढ़ीकरण करते हुए जल एवं स्वच्छता संबंधी अवस्थापना सुविधाओं को भी अपग्रेड किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
कन्या विवाह योजना से श्रमिक परिवारों को बड़ी राहत; खातों में भेजे गए 18.53 करोड़ रुपये, जानिए पात्रता और लाभ
समान कैडर में वेतन भेदभाव नहीं चलेगा; हाईकोर्ट ने खारिज की सरकार की अपील, कहा- अलग वेतनमान देना असंवैधानिक
योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई: देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री पर छापा, 1 करोड़ की नकली दवाएं बरामद, दो गिरफ्तार
इन सुविधाओं से लैस होंगे मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय
5 कक्षों से युक्त अभ्युदय ब्लॉक, जहां होंगे
| एक साथ बैठकर पुस्तकें पढ़ने के लिए समर्पित और समृद्ध बाल मैत्रिक फर्नीचरयुक्त पुस्तकालय। |
| लैंग्वेज लैब की सुविधा के साथ कंप्यूटर लैब। |
| रोबोटिक्स लर्निंग, विज्ञान और गणित विषयों के लिए मॉड्यूलर कंपोजिट प्रयोगशाला। |
| डिजिटल लर्निंग के लिए इंटरएक्टिव डिस्प्ले बोर्ड और वर्चुअल कनेक्टिविटी के साथ स्मार्ट क्लास। |
| शौचालय सुविधा के साथ स्टाफ रूम। |
- बाल वाटिका।
- पोषण वाटिका।
- वाई-फाई और ऑनलाइन सीसीटीवी सर्विलांस।
- बाल सुलभ फर्नीचर और मॉड्यूलर डेस्क-बेंच।
- सुरक्षा कर्मी और सफाई कर्मी की तैनाती।
- खेल का मैदान और ओपन जिम के साथ मल्टीपल एक्टिविटी हॉल।
- सोलर पैनल और वर्षा जल संचयन इकाई की स्थापना।
- आरओ और यूवी वॉटर प्लांट, मिड-डे-मील किचन और डायनिंग हॉल, वॉशिंग एरिया, मल्टीपल हैंडवाशिंग यूनिट की इंटीग्रेटेड व्यवस्था।
- आधुनिक अग्निशमन यंत्र।
Council schools of uttar pradesh will be upgraded with one thousand crores these will be the facilities
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर के युवाओं के लिए बड़ा मौका: 30 जुलाई को भव्य रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
Jul 29, 2026 | 04:03 PMEx Agniveer Agnipath Recruitment: CAPF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% पद आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट का ऐलान
Jul 29, 2026 | 04:00 PMMathura: फर्जी पत्रकार बनकर चौथ वसूली का आरोप, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट मामले में युवक गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 03:59 PMलगातार बारिश ने खोली PCMC की मानसून तैयारियों की पोल, सड़कों पर जलभराव से बढ़ीं बीमारियाँ; नागरिक परेशान
Jul 29, 2026 | 03:57 PM31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र
Jul 29, 2026 | 03:52 PMछत्रपति संभाजीनगर में बाइक चोरों का आतंक: अलग-अलग इलाकों से 7 मोटरसाइकिलें पार, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 03:52 PMShirdi News: शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनूठी गुरु दक्षिणा
Jul 29, 2026 | 03:50 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














