-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Shankaracharya Controversy Reveals Internal Rift Between Yogi And Keshav Maurya
सुबूत मांगते रहे योगी के अधिकारी…केशव मौर्य ने कर दिया खेला? शंकराचार्य विवाद ने उजागर कर दी अंदरूनी कलह!
- Written By: अभिषेक सिंह
Shankaracharya Avimukteshwaranand: ज्योतिष पीठ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एक तरफ मेला प्रशासन ने नोटिस जारी किया तो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के एक बयान ने पूरे मामले को अलग मोड़ दे दिया।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Keshav Prasad Maurya: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को मौनी अमावस्या पर संगम में पालकी में स्नान करने की कोशिश के लिए 24 घंटे के अंदर जवाब देने का नोटिस जारी किया, तो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के एक बयान ने पूरे मामले को बिल्कुल अलग मोड़ दे दिया। जिसने सियासी हलकों का माहौल भी गरमा दिया है।
प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच चल रही खींचतान के बारे में पूछे जाने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा, “मैं पूजनीय शंकराचार्य के चरणों में प्रणाम करता हूं। उनका स्नान अच्छा हो। मैं उनसे प्रार्थना करता हूं और अनुरोध करता हूं कि वे इस मामले को खत्म करें।
पूज्य शंकराचार्य जी के चरणों में प्रणाम है, उनसे प्रार्थना है कि वह अच्छे से स्नान करें। इस विषय को यही खत्म करें, शंकराचार्य के अपमान के सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, उसकी जांच करके जो भी पूज्य संत आचार्य, शंकराचार्य जी का अनादर करने का नहीं होता है, अगर ऐसा किया… pic.twitter.com/2WdR3Wdk4B — Sumit Kumar (@skphotography68) January 22, 2026
योगी से अलग रुख अपना रहे केशव?
उपमुख्यमंत्री का यह बयान सामने आने के बाद यूपी की राजनैतिक गलियारों में यह सवाल गूंज उठा है कि क्या केशव प्रसाद मौर्य योगी आदित्यनाथ के विपरीत रुख अख्तियार कर रहे हैं? क्योंकि सीएम योगी ने गुरुवार को ही हरियाणा के सोनीपत में कहा था कि सनातन धर्म में कुछ कालनेमि हैं हमें इनसे सावधान रहना होगा। उनके इस बयान को अविमुक्तेश्वरानंद की तरफ इशारा माना जा रहा था। इससे पहले भी कई मौकों पर सीएम योगी और केशव प्रसाद मौर्य के बीच तनातनी की ख़बरें सामने आ चुकी हैं।
जानिए क्या कुछ है यह पूरा मामला?
दरअसल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को मेला और पुलिस प्रशासन ने मौनी अमावस्या पर पहियों वाली पालकी में संगम में स्नान करने से रोक दिया था। शंकराचार्य ने स्नान नहीं किया। उन्होंने कहा कि जब तक अधिकारी उनसे माफी नहीं मांगते और सम्मानपूर्वक उन्हें संगम में स्नान के लिए नहीं ले जाते, तब तक वे अपने कैंप में प्रवेश नहीं करेंगे और उसी जगह बैठे रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
जंतर-मंतर से सीख लें योगी…जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई से भड़की महबूबा मुफ्ती, कहा- यह नफरत-बदले की कार्रवाई
Cashless Health Scheme: योगी सरकार का शिक्षकों को दोहरा तोहफा, कैशलेस इलाज और 1.5 करोड़ के बीमा कवर की सौगात
मैनपुरी के नाम से डरते थे लोग…CM योगी का विपक्ष पर हमला, अपराध-परिवारवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
मेला प्राधिकरण ने जारी किया नोटिस
शंकराचार्य की इस घोषणा के बीच प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए एक नोटिस जारी किया और 24 घंटे के अंदर यह स्पष्ट करने को कहा कि वे खुद को शंकराचार्य कैसे कह रहे हैं और उनके कैंप के बोर्ड पर ‘शंकराचार्य’ शब्द कैसे लिखा है। इससे मामला और बढ़ गया। मंगलवार को शंकराचार्य ने पत्रकारों से कहा कि वे अपना जवाब दाखिल करेंगे। उन्होंने बुधवार को अपना जवाब दाखिल किया।
शंकराचार्य के वकील ने दिया जवाब
अपने जवाब में उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों से 24 घंटे के अंदर नोटिस वापस लेने को कहा। उन्होंने ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। शंकराचार्य के वकील अंजनी कुमार मिश्रा द्वारा दिए गए जवाब में मेला प्रशासन को सूचित किया गया कि उनका राज्याभिषेक पहले ही हो चुका था और अदालत का आदेश बाद में आया।
अविमुक्तेश्वरानंद ने दी सीधी चेतावनी
इसमें यह भी चेतावनी दी गई कि यदि प्रशासन 24 घंटे के अंदर अपना नोटिस वापस नहीं लेता है, तो अदालत के आदेश को गलत तरीके से पेश करने के लिए प्रशासन के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की जाएगी, साथ ही अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
मेला प्रशासन दिया एक और नोटिस
आठ पन्नों के जवाब में प्रशासन द्वारा उठाए गए बिंदुओं को स्पष्ट किया गया। हालांकि, इस बार प्रशासन ने उन्हें एक और नोटिस जारी किया, जिसमें उन्हें 24 घंटे का समय दिया गया कि वे बताएं कि माघ मेले में उनके संगठन को दी गई ज़मीन और सुविधाएं क्यों वापस नहीं ले ली जानी चाहिए और मेले में उनके प्रवेश पर स्थायी रूप से रोक क्यों नहीं लगा दी जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें: योगी vs शंकराचार्य: ‘औरंगजेब’ वाले बयान पर CM आदित्यनाथ का जवाबी हमला, अविमुक्तेश्वरानंद को बता दिया ‘कालनेमि’
इस दूसरे नोटिस के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने पलटवार करते हुए पूछा कि सुविधाएं शुरू में किस आधार पर दी गई थीं और अब उन्हें किस आधार पर वापस लिया जा रहा है। मेला प्रशासन के इस दूसरे नोटिस पर शंकराचार्य जवाब देते हैं या फिर इसके खिलाफ कोई और कदम उठाते हैं यह देखना अहम होगा।
Shankaracharya controversy reveals internal rift between yogi and keshav maurya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: नीट पेपर लीक से युवाओं में गुस्सा, क्या 2027 के यूपी चुनाव में बिगड़ेगा BJP का खेल? समझिए पूरा गणित
Jul 27, 2026 | 08:26 AMPhoto: महिलाओं में आयरन की कमी चुपचाप देती है ये 8 संकेत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं नजरअंदाज?
Jul 27, 2026 | 08:23 AMमुख्यमंत्री मोहन यादव ने निवाड़ी को दी 163 करोड़ रुपये की सौगात, नए कलेक्ट्रेट और जिला अस्पताल का लोकार्पण
Jul 27, 2026 | 08:18 AMपुणे में बारिश के बीच बढ़ा डेंगू का खतरा, जुलाई में मिले 192 संदिग्ध मरीज; PMC ने नागरिकों को किया सतर्क
Jul 27, 2026 | 08:17 AMCommonwealth Games 2026: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में एक और मेडल! राजा मुथुपांडी ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर
Jul 27, 2026 | 08:13 AMबाहुबली स्टाइल में End होगी रामायण, नितेश तिवारी ने बताया क्यों सस्पेंस पर खत्म होगी फिल्म
Jul 27, 2026 | 08:12 AMशिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने लगाए सरकार विरोधी नारे
Jul 27, 2026 | 08:00 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM













