-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Sambhal Violence Ganga Jamuni Tehzeeb Mahant Raju Das Statement
गंगा-जमुनी तहजीब की बात करने वालों को तमाचा, संभल हिंसा रिपोर्ट पर महंत राजू दास
- Written By: अर्पित शुक्ला
Sambhal Violence: ऐतिहासिक रूप से संभल में पठानों तथा तुर्कों के बीच लगातार झड़पें होती रही हैं, जिससे ये शहर सांप्रदायिक तनाव का केंद्र बन गया है।

महंत राजू दास (Image- IANS)
UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 24 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा की जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी गई। इस हिंसा की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग ने गुरुवार को लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंप दी।
संभल हिंसा रिपोर्ट पर हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि संभल की घटना ने गंगा-जमुनी तहजीब और हिंदू-मुस्लिम एकता की बात करने वालों के सामने कड़वी सच्चाई रखी है। इस रिपोर्ट में कुछ गंभीर और चिंताजनक तथ्य सामने आए हैं, जिनमें हिंदू आबादी के पलायन और सुनियोजित दंगों का मुद्दा प्रमुखता से उजागर हुआ है।
15 प्रतिशत रह गई हिंदुओं की आबादी
उन्होंने कहा कि संभल की घटना के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपी गई रिपोर्ट में कुछ परेशान करने वाले तथ्य सामने आए हैं। संभल में कभी हिंदुओं की आबादी 45 प्रतिशत थी, जो अब घटकर 15 प्रतिशत रह गई है। यह उन लोगों के लिए एक चेतावनी है जो गंगा-जमुनी तहजीब के तहत हिंदू-मुस्लिम एकता की बात करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
VIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
इम्तियाज कंडू पर इंटरपोल का शिकंजा, SIA कश्मीर को मिली बड़ी कामयाबी; तारजू आतंकी हमले में है मुख्य आरोपी
देर से शादी रेप का कारण…रशीदी के बयान पर भड़के महिला आयोग और VHP, बवाल के बाद मौलाना ने दी सफाई
बारुईपुर कांड: मारे गए निर्दोष इंद्रजीत के परिवार से मिले CM सुवेंदु, ₹25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान
उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट में यह उजागर किया गया है कि कैसे हिंदुओं को पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है, कैसे उन्हें परेशान किया जा रहा है और कैसे उन इलाकों में दंगे भड़काए जा रहे हैं, जहां हिंदू कम संख्या में रहते हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। यह पलायन प्राकृतिक नहीं, बल्कि सुनियोजित है। हिंदुओं को परेशान करने और दंगे भड़काने की साजिशें उन क्षेत्रों में रची जा रही हैं, जहां हिंदू अल्पसंख्यक हैं।
हिंदुओं को पलायन के लिए मजबूर किया
उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि संभल में हरिहर मंदिर के ऐतिहासिक साक्ष्य और बाबर के समय हुए विध्वंस के प्रमाण सामने आए हैं। इसके अलावा, पूर्व सांसद द्वारा कथित तौर पर प्रायोजित दंगों का जिक्र भी रिपोर्ट में है, जिसमें हिंदुओं को पलायन के लिए मजबूर करने की साजिश का खुलासा हुआ है।
यह भी पढ़ें- 3 बच्चे पैदा करना जरूरी नहीं तो समाज बर्बाद हो जाएगा, मोहन भागवत का बड़ा बयान
महंत राजू दास ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह उन लोगों के लिए करारा जवाब है, जो हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की बात करते हैं। भारत एक ऐसा देश है, जहां हर धर्म और संप्रदाय को शांतिपूर्वक रहने का अधिकार है, लेकिन संभल की घटनाएं इस आदर्श को चुनौती दे रही हैं। मैं हिंदुओं से सतर्क रहने और सरकार से इस जांच को सार्वजनिक करने की मांग करता हूं ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Sambhal violence ganga jamuni tehzeeb mahant raju das statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
युवाओं के दम पर विकसित भारत का संकल्प, 2027 होगा युवा वर्ष: CM डॉ. मोहन यादव
Jul 11, 2026 | 07:53 PM3 साल तक खाना बनाने वाली मददगार के लिए महिला ने बनाया नाश्ता, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Jul 11, 2026 | 07:51 PMस्वच्छ शहर के लिए मनपा का एक्शन मोड, अमोल येडगे का छत्रपति संभाजीनगर मॉडल चर्चा में, वसूला 1 लाख का जुर्माना
Jul 11, 2026 | 07:51 PMमेयर रितु तावड़े के आदेश के बावजूद बोलते रहे नवनाथ बन, मुंबई मनपा की विशेष सभा में जमकर बवाल
Jul 11, 2026 | 07:48 PMवियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
Jul 11, 2026 | 07:37 PMराज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन और एमएलसी अविनाश ब्राह्मणकर का भव्य नागरिक सम्मान
Jul 11, 2026 | 07:37 PMIND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Jul 11, 2026 | 07:30 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














