-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Ramgopal Yadav Slams Sangeet Som Over Shahrukh Khan Traitor Remark Ipl Controversy
‘हैसियत ग्राम प्रधान बनने की भी नहीं, धोखे से विधायक बन गए’, संगीत सोम पर क्यों बरसे रामगोपाल यादव?
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Uttar Pradesh News: सपा नेता रामगोपाल यादव ने बीजेपी के संगीत सोम को आड़े हाथों लिया है। शाहरुख खान को 'गद्दार' कहने पर यादव ने कहा कि सोम की हैसियत ग्राम प्रधान बनने की भी नहीं है।

रामगोपाल यादव औऱ संगीत सोम, फोटो- सोशल मीडिया
Ramgopal Yadav vs Sangeet Som: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बॉलीवुड और क्रिकेट के बहाने जुबानी जंग तेज हो गई है। बीजेपी नेता संगीत सोम द्वारा शाहरुख खान को ‘गद्दार’ कहे जाने के बाद सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने तीखा पलटवार करते हुए सोम की राजनीतिक साख और बीजेपी के एजेंडे पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
विवाद की शुरुआत बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम के एक तीखे बयान से हुई। सोम ने हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘देश का गद्दार’ करार दिया था। सोम का आरोप था कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे पर शाहरुख खान ने चुप्पी साधी हुई है। इसके अलावा, संगीत सोम ने आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को खरीदे जाने पर भी आपत्ति जताई थी। सोम का तर्क था कि जो कोई भी देश के खिलाफ गद्दारी करेगा, उसे गद्दार ही कहा जाएगा।
“ग्राम प्रधान बनने की हैसियत नहीं”
संगीत सोम के इस बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने इटावा में प्रेस वार्ता के दौरान जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने संगीत सोम की आलोचना करते हुए कहा कि सोम की हैसियत इतनी भी नहीं है कि वे ग्राम प्रधान बन सकें। रामगोपाल यादव ने आगे तंज कसते हुए कहा कि सोम एक बार ‘धोखे से’ विधायक बन गए थे, लेकिन अब उनकी कोई राजनीतिक हैसियत नहीं बची है। सपा नेता ने यह भी याद दिलाया कि सोम पहले उन्हें भी गद्दार बता चुके हैं, इसलिए उनके बयानों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
UP Election 2027: अखिलेश ने चला ‘ब्राह्मण कार्ड’ तो मायावती को याद आया 2007, चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज
Raju Pal Murder Case: आबिद प्रधान की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी पूजा पाल, बोलीं- डरने वाली नहीं
भूमिहार या मारवाड़ी वैश्य? अयोध्या विवाद के बीच सामने आई राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की असली पहचान
मोहर्रम पर CM योगी का बड़ा फैसला! हथियार, ताजिये और कानफोड़ू DJ पर लगाई लगाम, जारी की नई गाइडलाइन
खेल और राजनीति का मेल: सपा की नसीहत
रामगोपाल यादव ने इस विवाद में खेलों की गरिमा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने दो टूक कहा कि खेलों को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि खिलाड़ियों को निशाना बनाना गलत है और खेल के मैदान पर केवल खेल की भावना होनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा की आलोचना की और उसे गलत बताया, लेकिन इसे क्रिकेट या खिलाड़ियों से जोड़ने को अनुचित करार दिया।
बीजेपी का काम ‘हिंदू-मुस्लिम’ एजेंडा: रामगोपाल यादव
प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ताधारी दल के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी केवल ‘हिंदू-मुस्लिम’ और सांप्रदायिक मुद्दों के सहारे राजनीति कर रही है। उनके अनुसार, बीजेपी किसानों, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय कर रही है और चूंकि अब राम मंदिर जैसे मुद्दे समाप्त हो गए हैं, इसलिए वे समाज को बांटने के लिए नए विवाद पैदा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: असम में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव, दंपती को ‘डायन’ बताकर उतारा मौत के घाट, शव भी फूंके, 18 गिरफ्तार
विवादित बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर कर दिया गया है। इस फैसले का स्वागत करते हुए संगीत सोम ने बीसीसीआई (BCCI) का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सनातनी एकता की जीत है और शाहरुख खान को बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल करने के प्रयास के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
Ramgopal yadav slams sangeet som over shahrukh khan traitor remark ipl controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एयर इंडिया एक्सप्रेस की पुणे से अमृतसर के लिए सीधी उड़ान शुरू; रोजाना सिर्फ 2 घंटे 50 मिनट में सफर होगा पूरा
Jun 17, 2026 | 04:02 PMInternational Yoga Day 2026: ‘गंगोत्री से गंगासागर’ योग यात्रा का वाराणसी के रविदास घाट पर भव्य आयोजन
Jun 17, 2026 | 04:00 PMदतिया में चला प्रशासन का डंडा; दलित युवक को पीटने वाले ‘कुशवाह बंधुओं’ का पुलिस ने निकाला सरेबाजार जुलूस
Jun 17, 2026 | 03:58 PMUP Election 2027: अखिलेश ने चला ‘ब्राह्मण कार्ड’ तो मायावती को याद आया 2007, चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज
Jun 17, 2026 | 03:55 PMAlia Bhatt Post: ऐल्फा टीजर में शरवरी वाघ की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल, आलिया भट्ट ने पोस्ट से दिया जवाब
Jun 17, 2026 | 03:53 PMसमृद्धि महामार्ग की 727 करोड़ की हरित परियोजना वन विभाग को सौंपी गई; 30 लाख वृक्षों का होगा संरक्षण
Jun 17, 2026 | 03:48 PMPankaj Tripathi ने बढ़ाया बुनकरों का हौसला, हथकरघा उद्योग को लेकर कही बड़ी बात
Jun 17, 2026 | 03:47 PMवीडियो गैलरी

रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM
कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM
खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM













