- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Rajasthan Cm Bhajan Lal Sharma And Mp Cm Mohan Yadav Took A Dip In Sangam
CM भजन लाल शर्मा और MP के सीएम मोहन यादव ने संगम लगाई डुबकी, प्रयागराज में हुई राजस्थान कैबिनेट की बैठक, ये लिए गए निर्णय
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ के दौरान संगम में डुबकी लगाई। दोनों मुख्यमंत्रियों के साथ उनकी धर्मपत्नियां भी मौजूद थीं...
- Written By: आकाश मसने

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और MP के सीएम मोहन यादव ने संगम लगाई डुबकी (सोर्स: एक्स@BhajanlalBjp)
प्रयागराज: प्रयागराज: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को संगम में डुबकी लगाई। दोनों मुख्यमंत्रियों के साथ उनकी धर्मपत्नियां भी मौजूद थीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने भी संगम में स्नान किया। ठाकुर के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने संगम में स्नान के बाद कहा कि यह महाकुंभ हमारी संस्कृति और विरासत का प्रतीक है। हम सौभाग्यशाली हैं कि 144 वर्ष बाद आए इस महाकुंभ में हमने डुबकी लगाई। इस दिव्य और भव्य आयोजन के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं।
आज तीर्थराज प्रयाग में त्रिवेणी संगम पर संयोगवश मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से आत्मीय भेंट हुई। माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती के आशीर्वाद से राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित सम्पूर्ण भारत के निवासियों का जीवन सुख और समृद्धि से पूर्ण हो, यही कामना है।… pic.twitter.com/9cOzjVg00U — Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) February 8, 2025
वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संगम में डुबकी लगाने के बाद कहा कि मैं आज (शनिवार को) तीर्थराज प्रयाग की भूमि पर आया हूं और यहां सभी प्रदेशवासियों की ओर से डुबकी लगाई और प्रदेश की जनता विशेष रूप से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य व समाज के हर वर्ग की समृद्धि की कामना की।
सम्बंधित ख़बरें
नई तबादला नीति-2026: 15 जून के बाद जारी ट्रांसफर होंगे अमान्य, परफॉर्मेंस टारगेट न पूरा करने वालों पर सख्ती
MP में ‘एक विधि’ का शंखनाद, CM मोहन यादव ने लॉन्च की UCC की आधिकारिक वेबसाइट; 15 जून तक लिए जाएंगे सुझाव
MP News: 2.5 साल में तौयार होंगे जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर के रिंग रोड, निर्माण कार्यों को मिली नई गति
एमपी बना देश का चीता स्टेट, कूनो नेशनल पार्क में अब हैं कुल 53 चीते; IIFM से CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान
सनातन संस्कृति का महाकुंभ… आज तीर्थराज प्रयाग में त्रिवेणी संगम पर संयोग से राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी से सुखद भेंट हुई। पुण्यप्रवाह के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत सम्पूर्ण भारत का कल्याण हो, यही कामना की।#MahaKumbh2025 pic.twitter.com/8cjrQ4yfxe — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 8, 2025
सांसद अनुराग ठाकुर ने ‘एक्स’ पर स्नान की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि मां गंगा, यमुना और सरस्वती के शुभाशीष से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो।
प्रयागराज में हुई राजस्थान कैबिनेट की बैठक
शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में राजस्थान मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इसमें देवस्थान विभाग से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्य के मंत्री और विधायक प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में शनिवार को पवित्र स्नान करने गए थे। जसके बाद यह बैठक हुई।
मंत्रिमंडल की बैठक में ये निर्णय लिए गए
राजस्थान मंत्रिमंडल की बैठक में देवस्थान विभाग से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें देवस्थान विभाग के प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी के 390 मंदिरों एवं आत्म निर्भर श्रेणी के 203 मंदिरों में सेवा पूजा, भोग, प्रसाद, उत्सव, पोशाक, जल एवं प्रकाश, सुरक्षा संचालन व्यवस्था आदि के लिए भोगराग को दोगुना करते हुए तीन हजार रुपए प्रति मंदिर प्रति माह किए जाने का निर्णय लिया गया।
पुजारियों का मानदेय 7,500 रुपए प्रतिमाह करने का फैसला
इसमें बताया गया कि एक और महत्वपूर्ण फैसला करते हुए देवस्थान विभाग में प्रत्यक्ष प्रभार वर्ग एवं आत्म निर्भर मंदिरों में कार्यरत अंशकालीन पुजारियों को दिए जा रहे मानदेय को पांच हजार रुपए से बढ़ाकर 7,500 रुपए प्रतिमाह करने की स्वीकृति प्रदान की गई।
राजस्थान मंत्रिमंडल की बैठक में देवस्थान विभाग द्वारा प्रबंधित एवं नियंत्रित राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार के छह मंदिरों तथा आत्म निर्भर श्रेणी के 26 मंदिरों के जीर्णोद्धार, मरम्मत एवं विकास कार्यों के लिये 101 करोड़ रुपए देने का निर्णय लिया गया।
महाकुंभ से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
राज्य के बाहर स्थित देवस्थान विभाग के मंदिरों का सर्वेक्षण करवाते हुए उनकी वास्तविक संख्या पता कर इन्हें सूचीबद्ध किया जाएगा। जीर्ण-शीर्ण हो चुके ऐसे मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए 25 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इन निर्णयों की स्वीकृति भी मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदान की गई।
Rajasthan cm bhajan lal sharma and mp cm mohan yadav took a dip in sangam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
May 24, 2026 | 12:11 AMAaj Ka Rashifal 24 May 2026: कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद, मेष और मिथुन को बड़ी सफलता, जानें पूरा भाग्यफल
May 24, 2026 | 12:08 AMNEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














