-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Prayagraj »
- High Court Verdict Stays Up Government Decision To Appoint Gram Pradhan Administrator
High Court Verdict: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की रोक, 13 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Allahabad High Court Verdict: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उप्र में कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

हाईकोर्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Allahabad High Court Verdict On Gram Panchayat Administrator: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ग्राम प्रधानों को कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक बनाए जाने के राज्य सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने इस मामले में सरकार के फैसले को असंवैधानिक बताते हुए अगली सुनवाई 13 जुलाई को तय की है। इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई पर आया है।
प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती
बता दें कि अरविंद राठौर की याचिका में कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती दी गई थी। उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई 2026 को खत्म हो गया था जिसके बाद ग्राम पंचायत चुनाव में देरी होने के कारण राज्य सरकार ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक बना दिया गया था। उत्तर प्रदेश में 57 हजार से ज्यादा ग्राम हैं। इसी मामले में हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद प्रदेश भर में पंचायतों के प्रशासनिक संचालन को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
ओबीसी आयोग की रिपोर्ट पेश करने के दिए निर्देश
जानकारी के मुताबिक इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने ग्राम प्रधानों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाए जाने को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग से चुनाव तारीख बताने का निर्देश दिया है साथ ही राज्य सरकार को यह भी निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई पर ओबीसी आयोग की रिपोर्ट कोर्ट में पेश किया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
Prayagraj: यूपी राजर्षि टंडन और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के बीच एमओयू, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
प्रयागराज में अतीक अहमद की बेनामी संपत्तियों की फिर जांच, SIT के रडार पर 12 एकड़ जमीन
Robbery In Prayagraj: प्रयागराज में बेखौफ बदमाशों का तांडव; तीन घरों में लाखों की डकैती, फायरिंग कर फैलाई दहशत
Prayagraj: मॉकड्रिल के दौरान बड़ा हादसा, फायर पाइपलाइन फटी; OPD और डायलिसिस यूनिट में भरा पानी
यह भी पढ़ें- आगरा: BJP पार्षद ने नाले पर काटा जन्मदिन का केक; स्मार्ट सिटी की व्यवस्था पर उठाए सवाल, VIDEO वायरल
यूपी सरकार ने ओबीसी आयोग के गठन को दी थी मंजूरी
आपको बता दें कि यूपी की राज्य सरकार ने पहले ही ओबीसी आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। ओबीसी आयोग उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर पिछड़े वर्गों की वास्तविक आबादी व उनकी स्थिति पर रिपोर्ट तैयार कर पेश करेगा। जिसके आधार पर ही ग्राम पंचायतों में आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। ऐसे में पंचायत चुनाव होने में करीब 6 महीने लग सकते है।
यूपी में अब 12 करोड़ 58 लाख से ज्यादा वोटर
बता दें कि हाल ही में पंचायत चुनाव से संबंधित वोटर लिस्ट भी जारी की गई थी। जिसके बाद फाइनल वोटर लिस्ट में पंचायत चुनाव के लिए यूपी में कुल 12 करोड़ 58 लाख से ज्यादा वोटर हैं। पहले की वोटर लिस्ट में लगभग 1.81 करोड़ नए मतदाता जोड़े गए हैं।
High court verdict stays up government decision to appoint gram pradhan administrator
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
देश का पहला प्रयोग: गड़चिरोली के गोंडवाना विवि में शुरू हुआ ‘वैद्य चिकित्सालय’, 20 से 50 रुपये में परंपरागत इल
Jun 26, 2026 | 04:22 PM42 दिन, 70 चोरी और 8 गिरफ्तार…राम मंदिर चढ़ावा केस में SIT रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे!
Jun 26, 2026 | 04:16 PMतलाक के दो साल बाद ईशा देओल ने बयां किया दिल का हाल, बोलीं- मुझे रोमांटिक होना पसंद है, प्यार की कमी जरूर है
Jun 26, 2026 | 04:14 PMपाकिस्तान की नई गीदड़भभकी! भारत के बांधों पर हमले की फिराक में PAK? पूर्व कानून मंत्री ने फिर उगला जहर
Jun 26, 2026 | 04:13 PMHigh Court Verdict: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की रोक, 13 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
Jun 26, 2026 | 04:11 PMKhodgaon News: 4 साल से बंद जल शुद्धिकरण संयंत्र, खोडगांव के ग्रामीण शुद्ध पेयजल से वंचित
Jun 26, 2026 | 04:10 PMगड़चिरोली देश के टॉप 10 आकांक्षी जिलों में शामिल, 28 हजार ‘लखपति दीदी’ को अब ‘करोड़पति दीदी’ बनाने का लक्ष्य
Jun 26, 2026 | 04:10 PMवीडियो गैलरी

मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM














