धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO

Venezuela Earthquake 2026: वेनेजुएला में भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई है। इसके पहले भी इतिहास में कई बड़े विनाशकारी और खतरनाक भूकंपों आए थे, जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था।

Most Devastating Earthquakes In History: 24 जून 2026 को लैटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला में महज 1 मिनट के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भयंकर तबाही मचा दी है। इस विनाशकारी आपदा में हजारों इमारतें ताश के पत्तों की तरह जमींदोज हो गईं और 1 लाख से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। प्रकृति के इस भयानक रूप ने इतिहास के अन्य विनाशकारी भूकंपों की याद दिला दी है। इतिहास गवाह है कि 1556 में चीन के शेंसी में आए भूकंप में सबसे ज्यादा 8 लाख से अधिक लोग मारे गए थे।

वहीं, 2004 में हिंद महासागर में आए 9.1 तीव्रता के भूकंप व सुनामी ने भारत सहित 14 देशों में ढाई लाख लोगों की जान ली थी। इसके अलावा 2010 में हैती का भूकंप, 2023 में तुर्की-सीरिया की तबाही और 1960 में चिली में आया इतिहास का सबसे शक्तिशाली (9.5 तीव्रता) भूकंप प्रकृति के उस रौद्र रूप को दर्शाते हैं जिसके आगे मानव सभ्यता बेबस नजर आती है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com