-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Pakistan War Threat To India Over Dam Construction On Chenab River Indus Water Treaty
पाकिस्तान की नई गीदड़भभकी! भारत के बांधों पर हमले की फिराक में PAK? पूर्व कानून मंत्री ने फिर उगला जहर
- Written By: मनोज आर्या
Pakistan war threat to India: एक लेख में अहमर बिलाल सूफी ने यह गंभीर सवाल उठाया है कि क्या युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान, चिनाब नदी के ऊपरी हिस्से में बन रहे भारतीय बांधों को निशाना बना सकता है?

भारत पर हमले के फिराक में पाकिस्तान? (AI जेनरेटेड इमेज)
Pakistan war threat over dams: भारत और पाकिस्तान के बीच पानी के बंटवारे को लेकर जारी तनाव लगातार गहराता जा रहा है। पहलगाम हमले के बाद भारत द्वारा ‘सिंधु जल संधि’ को निलंबित किए जाने और चिनाब नदी पर बांध बनाने की योजनाओं को गति देने से पाकिस्तान पूरी तरह बौखलाया हुआ है। पाकिस्तानी नेताओं और सैन्य अधिकारियों की तरफ से युद्ध की धमकियों के बीच, पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और पूर्व कार्यवाहक कानून मंत्री अहमर बिलाल सूफी ने एक बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है। सूफी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय कानून के कुछ नियम ऐसे भी हैं, जो भारत द्वारा बनाए जा रहे बांधों को सैन्य हमलों से पूरी तरह सुरक्षा कवच प्रदान नहीं करते हैं।
पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ में लिखे अपने एक लेख में अहमर बिलाल सूफी ने यह गंभीर सवाल उठाया है कि क्या युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान, चिनाब नदी के ऊपरी हिस्से में बन रहे भारतीय बांधों को निशाना बना सकता है? गौरतलब है कि भारत इस समय चिनाब नदी पर पांच बड़ी जल विद्युत परियोजनाओं पर तेजी से काम कर रहा है, जिनमें पाकल डुल, किरू, क्वार, रातले और सवालकोट शामिल हैं।
जिनेवा कन्वेंशन का आर्टिकल 56 का तर्क
अहमर बिलाल सूफी के विश्लेषण के मुताबिक, युद्ध के दौरान बांधों और जल प्रणालियों जैसी संवेदनशील संरचनाओं को सुरक्षा देने का मामला 1949 के जिनेवा कन्वेंशन के ‘एडिशनल प्रोटोकॉल I’ के आर्टिकल 56 के तहत आता है। सामान्य तौर पर अंतरराष्ट्रीय कानून युद्ध की स्थिति में भी बांधों पर हमले की इजाजत नहीं देता, क्योंकि इससे आम आबादी को बड़ा नुकसान हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Bangladesh Ram Temple: ‘राम मंदिर से दिक्कत क्या है?’ बांग्लादेश संसद में कट्टरपंथियों पर बरसे सांसद
Nepal Tea Dispute: सीमा पर फंसी 13 लाख किलो चाय, सख्त टेस्टिंग से नेपाली फैक्ट्रियों पर लगा ताला
Moscow Murder Case: मॉस्को में 3 बेडरूम फ्लैट के लिए कसाई बना भाई, बहन के टुकड़े कर टॉयलेट में बहाए
सिर्फ दो लोगों के नौकरी बदलने से ग्लोबल मार्केट में हड़कंप! हिल गए कई देशों के Share Market, जानें कौन हैं ये
पाक के पास निशाना बनाने की कई वजह
अंतरराष्ट्रीय कानून में एक बड़ा अपवाद यह भी है कि यदि किसी नागरिक संरचना या बांध का इस्तेमाल दूसरे देश के खिलाफ ‘सैन्य या आक्रामक मकसद’ के लिए किया जा रहा हो, तो वह अपनी सुरक्षा का कानूनी अधिकार खो देता है। सूफी का दावा है कि भारत के मौजूदा रुख के कारण इन बांधों को पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जा सकता, क्योंकि इन्हें पाकिस्तान के खिलाफ एक रणनीतिक हथियार के रूप में देखा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय नियमों का हवाला देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई ऊपरी तटीय देश पानी रोककर निचले तटीय देश की कृषि, सिंचाई और खाद्य सुरक्षा को तबाह करने की कोशिश करता है, तो पीड़ित देश के पास उस निर्माण को रोकने या उसे निशाना बनाने की वजह मौजूद होती है।
केंद्रीय जल मंत्री सीआर पाटिल का बयान
अपने दावों को मजबूत करने के लिए पूर्व पाकिस्तानी कानून मंत्री ने भारत की ओर से आए दो बड़े संदर्भों का उदाहरण दिया है। भारत के केंद्रीय जल मंत्री सीआर पाटिल का वह बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि आने वाले समय में पाकिस्तान को पानी की एक बूंद भी नहीं दी जाएगी। इसके अलावा भारत का यह आधिकारिक रुख कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ है। सूफी के अनुसार, भारत के ये तेवर पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह दलील देने का मौका देते हैं कि ये परियोजनाएं केवल बिजली बनाने के लिए नहीं, बल्कि पाकिस्तान को प्यासा मारने के आक्रामक इरादे से बनाई जा रही हैं।

यदि पानी रुकने से पाकिस्तान के सामने भुखमरी और सिंचाई का संकट खड़ा होता है, तो अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में रहकर इस निर्माण को बाधित करने वाले किसी भी कदम को सही ठहराया जा सकता है।
भारत ने खुद कमजोर की अपनी सुरक्षा?
अहमर बिलाल सूफी ने अपने लेख के अंत में एक और महत्वपूर्ण रणनीतिक बिंदु उठाया है। उनका कहना है कि भारत इन परियोजनाओं को पाकिस्तान को ‘सजा देने’ के माध्यम के रूप में पेश कर रहा है। अगर भारत सिंधु जल संधि के तकनीकी नियमों के तहत ये बांध बनाता, तो पाकिस्तान इस पर कोई कानूनी आपत्ति नहीं कर पाता। लेकिन संधि को एकतरफा निलंबित करके भारत ने खुद ही इन बांधों को मिलने वाली अंतरराष्ट्रीय कानूनी सुरक्षा को कमजोर कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Bangladesh Ram Temple: ‘राम मंदिर से दिक्कत क्या है?’ बांग्लादेश संसद में कट्टरपंथियों पर बरसे सांसद
इसके अलावा, उन्होंने एक सैन्य पहलू का जिक्र करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत केवल उन्हीं बांधों को पूर्ण सुरक्षा मिलती है जो पानी से लबालब भरे हों (क्योंकि उनके टूटने से भारी नागरिक तबाही का खतरा होता है)। निर्माण के चरण में चल रहे या ‘खाली बांधों’ को यह सुरक्षा हासिल नहीं होती क्योंकि उनके ढहने से तत्काल बाढ़ का खतरा नहीं होता। सूफी के मुताबिक, पाकिस्तान के रणनीतिक और सैन्य विशेषज्ञ इस कानूनी बारीकी से अच्छी तरह वाकिफ हैं।
Pakistan war threat to india over dam construction on chenab river indus water treaty
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पाकिस्तान की नई गीदड़भभकी! भारत के बांधों पर हमले की फिराक में PAK? पूर्व कानून मंत्री ने फिर उगला जहर
Jun 26, 2026 | 04:13 PMगड़चिरोली देश के टॉप 10 आकांक्षी जिलों में शामिल, 28 हजार ‘लखपति दीदी’ को अब ‘करोड़पति दीदी’ बनाने का लक्ष्य
Jun 26, 2026 | 04:10 PMभगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव नहीं हैं बागी सांसद, राउत बोले- मुझे भी तोड़ने की कोशिश कर चुके हैं एकनाथ शिंदे!
Jun 26, 2026 | 04:09 PMमुंबई: कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा होगी मजबूत, मंत्री ने दिए POSH कानून को सख्ती से पालन करने के निर्देश
Jun 26, 2026 | 04:09 PMMP में 10 साल बाद प्रमोशन का रास्ता साफ, 4.5 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ; युवाओं के लिए खुलेंगे अवसर
Jun 26, 2026 | 04:08 PM4000 करोड़ की मेगा फिल्म ‘रामायणम्’ पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, बोलीं- जिम्मेदारी बहुत बड़ी है
Jun 26, 2026 | 04:04 PMनागपुर में इतवारी के अनाज कारोबारी से 9.97 लाख की साइबर ठगी, बैंक अधिकारी बनकर भेजा था फर्जी APK लिंक
Jun 26, 2026 | 03:59 PMवीडियो गैलरी

मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM














