-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Esha Deol And Bharat Takhtani Divorce Love And Romance Podcast
तलाक के दो साल बाद ईशा देओल ने बयां किया दिल का हाल, बोलीं- मुझे रोमांटिक होना पसंद है, प्यार की कमी जरूर है
- Written By: सोनाली झा
Esha Deol Divorce: भरत तख्तानी से तलाक के दो साल बाद ईशा देओल ने अपनी निजी जिंदगी पर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें रोमांस और प्यार की कमी महसूस होती है, लेकिन उनका सच्चे प्यार पर भरोसा अब भी कायम है।

ईशा देओल (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Esha Deol On Love: बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने पति भरत तख्तानी से अलग होने के बाद पहली बार अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की है। साल 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लिया था। अब अलगाव के दो साल बाद ईशा ने बताया कि यह दौर उनके और उनके परिवार के लिए काफी इमोशनल रूप से चुनौतीपूर्ण रहा। हालांकि, तमाम मुश्किलों के बावजूद उनका प्यार और रिश्तों पर विश्वास आज भी कायम है।
एक हालिया पॉडकास्ट में ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर अपने कमेंट सेक्शन बंद रखने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि यह फैसला उन्होंने नहीं, बल्कि उनकी टीम ने लिया था। ईशा के मुताबिक, तलाक के समय हालात बेहद संवेदनशील थे और परिवार को अनावश्यक प्रतिक्रियाओं से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया। उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय नहीं रहतीं और निजी जिंदगी को लेकर बेवजह की चर्चा से दूरी बनाए रखना चाहती हैं।
जिंदगी में रोमांस की कमी महसूस होती है
बातचीत के दौरान ईशा ने स्वीकार किया कि फिलहाल उनकी जिंदगी में रोमांस की कमी है। उन्होंने कहा कि मुझे रोमांटिक होना पसंद है। मैं रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों, प्यार भरे गानों और खूबसूरत प्रेम कहानियों की दीवानी हूं। मुझे लगता है कि प्यार और रोमांस हर इंसान की जिंदगी की सबसे अहम चीजों में से एक हैं और फिलहाल मुझे उनकी कमी महसूस होती है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि उन्होंने प्यार से उम्मीद छोड़ दी है।
सम्बंधित ख़बरें
15 अगस्त पर रिलीज होते ही छाईं ये फिल्में, ‘स्त्री 2’ समेत इन फिल्मों ने की छप्परफाड़ कमाई
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र जैसा प्यार अब कम देखने को मिलता है
जब ईशा देओल से पूछा गया कि क्या तलाक और दिल टूटने के अनुभव ने प्यार को लेकर उनकी सोच बदल दी है, तो उन्होंने साफ कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। उनके मुताबिक, ब्रेकअप और रिश्तों का खत्म होना जिंदगी का हिस्सा है, लेकिन इससे प्यार की खूबसूरती कम नहीं होती। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के रिश्ते में सम्मान, गरिमा और बिना शर्त प्यार को बहुत करीब से देखा है। ईशा का मानना है कि आज के दौर में ऐसे रिश्ते कम देखने को मिलते हैं, लेकिन वह अब भी सच्चे और सम्मानपूर्ण प्रेम पर विश्वास रखती हैं।
Esha deol and bharat takhtani divorce love and romance podcast
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी, भारत-चीन पर बढ़ा अमेरिकी दबाव
Aug 10, 2026 | 10:40 AMगन्ना किसानों की समस्या को लेकर उठी आवाज; छाता चीनी मिल दोबारा चालू कराने की मांग तेज, अनशन पर बैठे दीपक शर्मा
Aug 10, 2026 | 10:39 AMShare Market में पसरा सन्नाटा, मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 2 प्रतिशत, निफ्टी में 10 अंकों की उछाल
Aug 10, 2026 | 10:38 AMसनी देओल से प्रीति जिंटा तक, ‘बंटवारा 1947’ के सितारों की फीस उड़ा देगी होश, जानें किसने वसूले कितने करोड़
Aug 10, 2026 | 10:30 AMग्वालियर में 19 वर्षीय युवती से ऑटो में नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म, तीन थाने घूमने के बाद दर्ज हुई FIR
Aug 10, 2026 | 10:29 AMरतन टाटा के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी; पुणे की महिला नर्स से ठगी, फर्जी निवेश ऐप से बिछाया जाल
Aug 10, 2026 | 10:27 AMखेत उजाड़ रहे हाथी, जमीन छीन रही परियोजनाएं; पहले फसल बचाएं या जमीन? दोहरी संकट में गड़चिरोली का अन्नदाता
Aug 10, 2026 | 10:15 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














