-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- No Passenger Will Get Entry In Up Without Getting Tested Increase The Speed Of Genome Sequencing Cm Yogi Adityanath
बिना जांच कराए किसी यात्री को को यूपी में नहीं मिलेगी एंट्री, जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाए रफ्तार : सीएम योगी आदित्यनाथ
- Written By: दिपक.पांडे

सीएम योगी आदित्यनाथ (Photo Credits-ANI Twitter)
लखनऊ : बेहतरीन कोविड प्रबंधन (Covid Management) से दूसरे देशों को अपना मुरीद बनाने वाली उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार (Government) अब कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन को लेकर सर्तकता बरत रही है। कई देशों में ओमीक्रोन (Omicron) के बढ़ते मामलों के बीच सर्वाधिक आबादी वाले प्रदेश के सभी बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सर्तकता बरतने के निर्देश बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए हैं। सीएम ने उच्चस्तरीय बैठक में मास्क को अनिवार्य करने और कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन कराने के आदेश जारी किए हैं।
सीएम ने बैठक में कहा कि दूसरे देशों और प्रदेशों से उत्तर प्रदेश आ रहे हर व्यक्ति की आरटीपीसीआर जांच की जाए। उन्होंने कहा कि बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ ही बिना जांच किए किसी यात्री को बाहर न आने दिया जाए। पहले चरण में इंटरस्टेट कनेक्टिविटी वाले बस स्टेशन पर जांच को तेजी से बढ़ाते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतें। सीएम ने केंद्र सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस को प्रभावी रूप से लागू किए जाने के आदेश दिए।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
पढ़ाई के दौरान लड़कियां प्रेग्नेंट हो जाती हैं…सरकार पर आती है जिम्मेदारी, UP की राज्यपाल ने क्यों कहा ऐसा?
भंडारा की महिला का वोटर रिकॉर्ड पहुंचा उत्तर प्रदेश, SIR सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप
जीनोम सीक्वेंसिंग की बढ़ाए रफ्तार – सीएम
सीएम ने कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रोन को लेकर प्रदेश में जीनोम सीक्वेंसिंग की रफ्तार को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ के केजीएमयू, पीजीआई में जीनोम सीक्वेंसिंग की रफ्तार को बढ़ाने के निर्देश देते हुए सीएम ने गोरखपुर, झांसी, मेरठ में तेज़ी से जीनोम सीक्वेंसिंग की व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं।
सर्वाधिक टीके की डबल डोज देने वाला यूपी पहला राज्य
कोविड टीके की दोनों खुराक पाने वालों की संख्या सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में है। यूपी में 5 करोड़ 6 लाख अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है। 11 करोड़ 25 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह संख्या टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी की लगभग 76.20 फीसदी से अधिक है। इस प्रकार प्रदेश में अब तक 16 करोड़ 31 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। कोविड टेस्टिंग और टीकाकरण में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष स्थान पर है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में 1 लाख 53 हजार 569 टेस्ट किए गए जिसमें 7 नए संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई। अब तक यूपी में 8 करोड़ से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 100 से कम होकर 92 पहुंच गई है। इसके साथ ही प्रदेश का रिकवरी रेट अब 98.7 प्रतिशत पहुंच गया है।
525 ऑक्सीजन प्लांट हुए क्रियाशील
प्रदेश में अब तक 525 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील किए जा चुके हैं। सीएम ने नगर विकास और ग्राम्य विकास विभाग को स्वच्छता और सेनिटाइजेशन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में अब पब्लिक एड्रेस सिस्टम की मदद से जागरूक करने की कवायद को शुरु किया जाएगा। वहीं, दिव्यांग, अक्षम, निराश्रित, वृद्धजनों से संपर्क कर प्राथमिकता पर उनका टीकाकरण कराया जाएगा।
No passenger will get entry in up without getting tested increase the speed of genome sequencing cm yogi adityanath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बद्रीनाथ मंदिर घोटाला: पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल सस्पेंड, हाई-लेवल कमेटी तैयार, आनंद स्वरूप करेंगे जांच
Jul 08, 2026 | 08:04 AMएक AI पोस्ट और सीधी गिरफ्तारी! ओडिशा में सोशल मीडिया यूजर पर पुलिस का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 07:57 AMओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
Jul 08, 2026 | 07:50 AMSheetalashtami 2026: आज शीतलाष्टमी पर करें ये खास उपाय, मां शीतला की कृपा से दूर होंगे सभी कष्ट
Jul 08, 2026 | 07:42 AMपश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
Jul 08, 2026 | 07:41 AMकम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
Jul 08, 2026 | 07:39 AMमहाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
Jul 08, 2026 | 07:32 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM












