बद्रीनाथ मंदिर घोटाला: पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल सस्पेंड, हाई-लेवल कमेटी तैयार, आनंद स्वरूप करेंगे जांच

Badrinath Temple Donation Irregularities: बद्रीनाथ मंदिर घोटाले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री ने 3 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।
badrinath temple scam
बद्रीनाथ मंदिर (सौजन्य-IANS)
Published on
Updated on

Badrinath CM Pushkar Singh Dhami Action: बद्रीनाथ मंदिर में दान और चढ़ावे में कथित अनियमितताएं सामने आने के बाद कड़ा एक्शन लिया जा रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच समिति गठन करने का निर्देश दिया हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर, राज्य सरकार ने इस मामले की विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप करेंगे।

पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक समानांतर प्रशासनिक कार्रवाई में, श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने चेयरमैन के कार्यालय में तैनात पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया और उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई।

बीकेटीसी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रमोद नौटियाल के खिलाफ पदीय दायित्वों के निर्वहन में प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे। इसके बाद 3 जुलाई 2026 को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था।

गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप को सौंपी जिम्मेदारी

बद्रीनाथ मंदिर घोटाला मामले में उच्च-स्तरीय जांच समिति में गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप चेयरमैन होंगे, जबकि NHM के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप तिवारी और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक कार्यालय में डायरेक्टर (फाइनेंस) जगत सिंह चौहान सदस्य होंगे।

समिति को जांच के दौरान जरूरत पड़ने पर किसी भी अधिकारी, विशेषज्ञ या अन्य संबंधित व्यक्ति से सहायता या विशेषज्ञ राय लेने का अधिकार दिया गया है। यह समिति मंदिर की दान प्रबंधन प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यक्षमता को मजबूत करने के उपाय भी सुझाएगी। इस समिति की जांच रिपोर्ट में यह सामने आ जाएगा कि घोटाला कब से चल रहा है और क्या इसमें और लोग भी शामिल है।

सीसीटीवी फुटेज में पकड़े गए प्रमोद नौटियाल

बीकेटीसी द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, 2 जुलाई, 2026 से सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा से पता चला है कि थाली चढ़ाने की गिनती के दौरान, प्रमोद नौटियाल को अपने मोबाइल फोन के साथ कुछ वस्तुओं को अपने कब्जे में रखते हुए देखा गया था, जो मानक प्रक्रिया से हटकर था। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। इसके आधार पर अब उनसे पूछताछ की जाएगी। उनसे पूछा गया है कि उन्होंने अपने पास क्या रखा था। इसके लिए उन्हें 48 घंटों के भीतर जवाब देने का समय दिया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com