- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Muslim Community Showered Flowers On The Rss March Demonstrating Unity In Muzaffarnagar Uttar Pradesh
RSS के पथ संचलन में मुस्लिम समुदाय ने बरसाए फूल, मुजफ्फरनगर में दिखी एकता की मिसाल
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
100 Years of RSS: आरएसएस की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को मुजफ्फरनगर में भव्य पथ संचलनों का आयोजन किया गया। इसमें खास बात ये रही कि मुस्लिम समाज ने जमकर फूल बरसाए।

मुजफ्फरनगर में RSS का भव्य पथ संचलन, फोटो- सोशल मीडिया
RSS Path Sanchalan in Uttar Pradesh: मुजफ्फरनगर में विभिन्न इलाकों में हजारों स्वयंसेवकों ने अनुशासित तरीके से भाग लिया। हर तरफ भगवा झंडों और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा।
शहर के वसुंधरा कॉलोनी से अवध विहार ए टू जेड रोड तक निकाले गए पथ संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, ब्लॉक प्रमुख अमित कुमार, हरीश अहलावत, भोपाल सिंह और सुघोष आर्य जैसे भाजपा व संघ से जुड़े प्रमुख नेता मौजूद रहे।
मुस्लिम समाज ने बरसाए फूल, दी भाईचारे की मिसाल
रामलीला टीला क्षेत्र में आयोजित पथ संचलन की विशेषता रही कि हिंदुस्तानी पसमांदा मंच से जुड़े मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा की। इससे राष्ट्रीय एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की झलक दिखाई दी।
मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार और राष्ट्रीय संयोजक शमशाद मीर के दिशा-निर्देश में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
Bashir Badr Death: जब अपनी ही लिखी शायरी भूल गए थे बशीर बद्र, मेरठ दंगों ने छीन लिया सबकुछ, फिर…
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
‘यह आयोजन देश की एकता का प्रतीक’: पसमांदा मंच
मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहम्मद रिजवान अंसारी ने कहा कि यह आयोजन भारत की साझी संस्कृति और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “मुजफ्फरनगर ने हमेशा आपसी सौहार्द की मिसाल कायम की है, आज का आयोजन उसी परंपरा का विस्तार है।”
शांति और सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुआ पथ संचलन
पथ संचलन के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती रही। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। आरएसएस की ओर से कहा गया कि शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं ताकि अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति का संदेश समाज तक पहुंचे।
यह भी पढ़ें: बेटे के इलाज के लिए गिरवी रखी जमीन, दर-दर भटका ‘बदनसीब’ बाप, ‘जानलेवा’ कफ सिरप से अबतक 16 की मौत
एकता और सद्भाव की नई मिसाल
मुजफ्फरनगर का यह आयोजन न केवल आरएसएस के अनुशासन का प्रतीक बना बल्कि समाज के विभिन्न समुदायों के बीच एकता और भाईचारे का संदेश भी छोड़ गया। लोगों ने कहा कि यह दृश्य आने वाले भारत की झलक है- जहां विविधता ही असली शक्ति है।
Muslim community showered flowers on the rss march demonstrating unity in muzaffarnagar uttar pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
May 29, 2026 | 03:09 AMAaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM











