- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Molestation Case From Lucknow Student Jumped From E Rickshaw To Save Her Life
लखनऊ से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला, जान बचाने के लिए ई-रिक्शा से कूदी छात्रा, 4 लोगों ने इस वारदात को दिया अंजाम
छात्रा ने अपनी जान बचाने के लिए चलते हुए ई-रिक्शा से छलांग लगा दी, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अब पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरी वारदात CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

फोटो सोर्स - एक्स
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक नर्सिंग की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नर्सिंग की छात्रा के साथ ई-रिक्शा में छेड़छाड़ और हैवानियत की कोशिश की गई है। सोमवार की शाम को अकेली छात्रा के साथ 4 युवकों ने ई-रिक्शा में बैठकर अश्लील हरकतें और जबरदस्ती करने की कोशिश की।
ऐसे में छात्रा ने अपनी जान बचाने के लिए चलते हुए ई-रिक्शा से छलांग लगा दी, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अब पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ध्यान देने वाली बात यह रही कि ये पूरी वारदात CCTV कैमरे में भी कैद हो गई, जिसके जरिए पुलिस आरोपियों तक आसानी से पहुंच पाई।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, यूपी की राजधानी लखनऊ की रहने वाली यह छात्रा कुर्सी रोड स्थित एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती है। बीते सोमवार की शाम वह अपने मामा के घर बर्लिंगटन इलाके में पहुंची थी। बर्लिंगटन इलाके से वापस लौटते वक्त बर्लिंगटन चौराहे से टेढ़ी पुलिया जाने के लिए वह एक ई-रिक्शा में सवार हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
2 घंटे का सफर अब सिर्फ 45 मिनट में, जल्द शुरू होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, PM मोदी आज कर सकते हैं उद्घाटन
Sakoli Murder Case: साकोली तालाब हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
ITBP जवान की मां का हाथ काटना पड़ा भारी! कमांडेंट के 50 जवानों ने कानपुर कमिश्नरेट का किया घेराव, मचा बवाल
नागपुर के हिंगना में सनसनीखेज हत्या, बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, शराब की लत बनी वजह
फिर, जैसे ही ई- रिक्शा निशातगंज पहुंचकर अचानक से रुक गया और रिक्शा चालक अपनी सीट छोड़कर छात्रा के बगल में बैठ गया और ऐसे में रिक्शा चालक का एक साथी ई-रिक्शा चलाने लगा। उस समय छात्रा अपने फोन में व्यस्त थी और उसने इस बात पर ध्यान ही नहीं दिया।
जब छात्रा ने टेढ़ी पुलिया पर रुकने को कहा, तो ई-रिक्शा रुकने की बजाय हाई स्पीड से कुर्सी रोड की ओर बढ़ने लगा। इस दौरान ई-रिक्शा में बैठे युवकों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने शुरू कर दिए। जब छात्रा चिल्लाने लगी, तो आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया और ई-रिक्शा सुनसान गली की ओर दौड़ाने लगा। इस बीच डर के मारे छात्रा ने अपनी जान और इज्जत बचाने के लिए चलते हुए रिक्शा से छलांग लगा दी। खबर है कि छात्रा को गिरने की वजह से गंभीर चोटें आईं हैं।
#DCPEast @shashsinghips के निर्देशन में थाना गुडंबा पुलिस टीम द्वारा ई रिक्शा पर महिला से अश्लील हरकत करने व महिला से मारपीट करने वाले 04 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।@Uppolice @lkopolice #Lkopolice_On_Duty pic.twitter.com/ahrMxivWic — DCP EAST LUCKNOW (@east_dcp) May 21, 2025
आतंक या आर्थिक सुधार! ऑपरेशन सिंदूर के बाद PAK को IMF ने क्यों दिए पैसे?
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि डीसीपी क्राइम कमलेश दीक्षित ने बताया कि छात्रा की शिकायत के आधार पर टेढ़ी पुलिया से लेकर घटनास्थल तक दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिससे आरोपियों की पहचान हो पाई है। पुलिस ने फैजुल्लागंज निवासी ई-रिक्शा चालक सत्यम सिंह और उसके तीन साथियों अनुज गुप्ता उर्फ आकाश, रंजीत चौहान और अनिल सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है।
Molestation case from lucknow student jumped from e rickshaw to save her life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
2 घंटे का सफर अब सिर्फ 45 मिनट में, जल्द शुरू होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, PM मोदी आज कर सकते हैं उद्घाटन
May 24, 2026 | 08:26 AMSakoli Murder Case: साकोली तालाब हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
May 24, 2026 | 08:19 AMनागपुर-तुलजापुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, 3 की मौके पर मौत; 5 गंभीर रूप से घायल
May 24, 2026 | 08:15 AMनासिक परिक्षेत्र में नए आईजी संजय येनपुरे ने संभाला पदभार, पांच जिलों की सुरक्षा और कुंभ मेला होगी बड़ी चुनौती
May 24, 2026 | 08:14 AMकहीं मानसून तो कहीं लू का सितम! 19 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, 70 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
May 24, 2026 | 08:06 AMमुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर आया कोच महेला जयवर्धने का रिएक्शन, इन दो दिग्गजों पर बताया हार का कारण
May 24, 2026 | 08:03 AMGanga Dussehra 2026: गंगा दशहरा पर इन घाटों की रौनक देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध, जानें कहां पर हैं ये घाट
May 24, 2026 | 08:00 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM












