- Hindi News »
- World »
- Terror Or Economic Reform Why Imf Funds Money To Pakistan After Operation Sindoor
आतंक या आर्थिक सुधार! ऑपरेशन सिंदूर के बाद PAK को IMF ने क्यों दिए पैसे?
IMF संचार विभाग की निदेशक जूली कोजाक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि पाकिस्तान ने सभी लक्ष्य पूरे कर लिए हैं और सुधारों की दिशा में कुछ प्रगति भी की है, इसलिए आईएमएफ बोर्ड ने सहायता राशि जारी करने को मंजूरी दी।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

कॉन्सेप्ट फोटो, सोर्स - सोशल मीडिया
इस्लामाबाद : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF ने भारत की कड़ी आपत्ति और वैश्विक आलोचना के बावजूद पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर का बेलआउट दिया, जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। भारत ने इस बेलआउट पर खास तौर पर आपत्ति जताई थी।
क्योंकि यह सहायता ऐसे समय दी गई थी, जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिलाया था। ऐसे समय में आईएमएफ द्वारा पाकिस्तान को आर्थिक सहायता देना लोगों को पसंद नहीं आया और इसका पुरजोर विरोध हुआ। अब आईएमएफ ने इस फैसले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
IMF संचार विभाग के निदेशक ने क्या कहा?
आईएमएफ संचार विभाग की निदेशक जूली कोजाक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि पाकिस्तान ने सभी लक्ष्य पूरे कर लिए हैं और सुधारों की दिशा में कुछ प्रगति भी की है, इसलिए आईएमएफ बोर्ड ने सहायता राशि जारी करने को मंजूरी दी। यह बेलआउट पाकिस्तान को दिए जाने वाले व्यापक सहायता पैकेज का हिस्सा है, जो कर्ज में डूबे इस देश की मदद के लिए दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘बीच में मत पड़ो, ये हमारा मामला है’, भारत को आंख दिखाने लगा चीन; जानिए क्यों अचानक तल्ख हुए ड्रैगन के सुर
ट्रंप के एक बयान से औंधे मुंह गिरा क्रूड ऑयल, आम जनता में जागी राहत की उम्मीद, भारत में खत्म होगी किल्लत!
आज की ताजा खबर 25 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
IMF ने पाकिस्तान के सामने रखी थीं 11 शर्तें
सितंबर 2024 में स्वीकृत विस्तारित निधि सुविधा (EFF) कार्यक्रम के तहत अब तक पाकिस्तान को करीब 2.1 बिलियन डॉलर मिल चुके हैं। भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच IMF ने पाकिस्तान के सामने संसदीय मंजूरी, बिजली पर ऋण सेवा अधिभार में वृद्धि, आयात प्रतिबंध हटाने समेत 11 नई शर्तें भी रखी थीं।
भारत ने जताया विरोध
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते भारत ने एक बार फिर IMF से पाकिस्तान के बेलआउट पैकेज पर पुनर्विचार करने की अपील की थी। भारत ने आरोप लगाया कि इस पैसे का इस्तेमाल सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि IMF की यह सहायता पाकिस्तान के लिए आतंकवाद को अप्रत्यक्ष रूप से वित्तपोषित करने के समान है।
इस फैसले को लेकर ट्रंप प्रशासन को लगा झटका, विदेशी छात्रों को मिली बड़ी राहत
वहीं भारत सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘1989 से लेकर पिछले 35 सालों में पाकिस्तान को 28 साल तक IMF से वित्तीय सहायता मिली है। 2019 से अब तक सिर्फ 5 सालों में पाकिस्तान ने 4 बार IMF से सहायता ली है। यदि पिछली योजनाओं से वास्तव में आर्थिक स्थिरता आई होती, तो पाकिस्तान को बार-बार आईएमएफ से संपर्क करने की जरूरत नहीं पड़ती।’
Terror or economic reform why imf funds money to pakistan after operation sindoor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BJD छोड़ BJP में शामिल हुए देबाशीष सामंतराय, भगवा रंग में रंगे पटनायक के करीबी, ओडिशा में क्यों हुआ उलटफेर?
May 26, 2026 | 12:53 PMनासिक में प्याज किसानों का महाआक्रोश! मुंबई-आगरा हाईवे जाम, रोहित पवार सहित कई बड़े नेता पुलिस हिरासत में
May 26, 2026 | 12:48 PMरायगढ़ में सबसे ज्यादा वोटर, कोंकण एमएलसी सीट पर भाजपा-एनसीपी के बीच बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 12:48 PMजनगणना ड्यूटी में आनाकानी की तो खैर नहीं; नागपुर मनपा आयुक्त का आदेश- सीधे दर्ज करें FIR
May 26, 2026 | 12:46 PMQuad Summit: क्वाड बैठक में बोलीं ऑस्ट्रेलियाई मंत्री पेनी वोंग- इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि बेहद जरूरी
May 26, 2026 | 12:45 PMUPI Payment अटक जाए तो घबराइए नहीं, जानिए ऐसी स्थिति में क्या करें? पैसा वापस पाने का आसान तरीका
May 26, 2026 | 12:44 PMभारत-पाक बॉर्डर पर बुनियादी ढांचा होगा मजबूत; राजस्थान के सीमावर्ती गांवों को शाह देंगे 4G और सड़कों की सौगात
May 26, 2026 | 12:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














